निगम बिल घोटाले में अभय राठौर ने बताए 62 नाम, इंजीनियर गुप्ता पर 45 करोड़ घोटाले के आरोप लगाए

Sandeep Kumar | Updated:
Share
PIC
PIC

अभय राठौर ने इस मामले में एफआईआर कराने वाले ड्रेनेज विभाग के इंजीनियर सुनील गुप्ता पर जमकर आरोप लगाए हैं। राठौर ने कहा कि वह 45 करोड़ के घोटाले में शामिल है। उसके पास इस घोटाले की फाइल है और यदि जांच हुई तो सब कुछ सामने आ जाएगा।

संजय गुप्ता @INDORE. नगर निगम के फर्जी 150 करोड़ के बिल घोटाले में गिरफ्तार में आए निलंबित इंजीनियर अभय राठौर ( Engineer Abhay Rathore ) ने पुलिस की पूछताछ में साफ तौर पर बोल दिया है कि निगम में कोई भी काम बिना लेन-देन के नहीं होता है। ऊपर से नीचे तक सभी का कमीशन का बंधा हुआ है। उसने 62 लोगों के नाम भी पुलिस को बताए हैं और कहा कि यह सभी भ्रष्ट है और इनकी सूचना मैंने अधिकारियों को दी थी। राठौर को कोर्ट में पेश कर 15 मई तक रिमांड पर लिया गया है। एडिशनल कमिशनर अमित सिंह ( Additional Commissioner Amit Singh ) और डीसीपी पंकज पांडे ने पूछताछ की।

ये खबर भी पढ़िए...तेरे नेताओं की ऐसी की तैसी, मेरे सामने आया तो दो जूते मारुंगी, महिला TI के बिगड़े बोल

FIR कराने वाले गुप्ता पर 45 करोड़ के आरोप


राठौर ने इस मामले में एफआईआर कराने वाले ड्रेनेज विभाग के इंजीनियर सुनील गुप्ता पर जमकर आरोप लगाए हैं। राठौर ने कहा कि वह 45 करोड़ के घोटाले में शामिल है। उसके पास इस घोटाले की फाइल है और यदि जांच हुई तो सब कुछ सामने आ जाएगा। मास्टर माइंड सुनील गुप्ता है और वही ड्रेनेज विभाग देखता है। खुद को बचाने के लिए मुझे फंसाया है। उल्लेखनीय है कि गुप्ता की कार से ही इस घोटाले से जुड़ी मूल 20 फाइल चोरी हुई थी, जिसकी 5 मार्च को थाने में रिपोर्ट कराई थी, इसकी आज तक पूरी जांच नहीं हुई कि आखिर वह चोरी कैसे हुई?

ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम : चुनाव होते ही बदले जाएंगे कई अफसर, CM आज मिलेंगे राज्यपाल से

गुप्ता ने ही कराई मेरी शिकायतें


ड्रेनेज विभाग से विदाई होने के बाद गुप्ता को पद मिला। इसी बात के चलते राठौर और गुप्ता के बीच विवाद रहा है। राठौर ने कहा कि गुप्ता ने मुझे उलझाने के लिए पहले ईओडब्ल्यू, लोकायुक्त में भी शिकायत की थी और अब एफआईआर कराई है। वही सुनील गुप्ता ने राठौर के आरोप को लेकर कहा की राठौर कुछ भी कह सकते हैं वह 4 साल से मेरे पीछे पड़े हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है, सब साफ हो जाएगा।

c40e81e6-fcd
c40e81e6-fcd


नीचे से ऊपर तक सभी लेते हैं कमीशन


59 वर्षीय राठौर ने पुलिस को बताया कि बिना अधिकारियों की मंजूरी के भुगातन संभव ही नहीं है। घोटाले में सभी मिले हैं, फाइल जोन से चलती है और चेक होते हुए आती है। शुरू से अंत तक कमशीन बंधा है। जिन फाइल में मुझे आरोपी बनाया है वह भी सिस्टम से चली है और यह घोटाला सैंकड़ों करोड़ रुपए का है। राठौर ने बताया कि पुलिस केस के पहले मैंने 62 लोगों के नाम की जानकारी अधिकारियों को दी थी कि सभी की जांच हना चाहिए। सबसे ज्यादा लेन-देन ऑडिट, जोन, लेखा और वित्त के कर्मचारी अधिकारी करते हैं। जोन से शाखा तक 15 फीसदी कमीशन लगता है।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र में आंधी- बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बरसेंगे बादल

पूछताछ में बढ़ गई शुगर


पूछताछ के दौरान राठौर की शुगर 300 तक पहुंच गई। फिर उसे इंसुलिन दिया गया इसके बाद फिर पूछताछ लंबी चली। यूपी के ऐटा से गिरफ्तार निगम घोटाले का मुख्य सरगना ईई अभय राठौर बेटे जयसिंह के ससुराल वालों की मदद से एक मकान में फरारी काट रहा था। वह जैसे ही दाढ़ी-कटिंग करवाने सैलून पर आया, सादी वर्दी में तैनात पुलिस वालों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह 11 से शाम 4 बजे तक उसकी रैकी की। 5 बजे वह जैसे ही आया, उसे गिरफ्तार कर लिया। 800 किमी दूर से पुलिस उसे शुक्रवार देर रात इंदौर लेकर पहुंची।

ये खबर भी पढ़िए...सलकनपुर में हुए भीषण हादसे में सातवीं मौत, 6 महीने के बच्चे ने भी तोड़ा दम

अभी तक 60 करोड़ के बिल वाली 42 फाइल पकड़ी


डीसीपी पंकज पांडे ने बताया अब तक 42 फाइलें जब्त की हैं। इसमें 60 करोड़ के बिल है। इसमें से 30 करोड़ रुपए का भुगतान हो चुका है। बाकी फाइलो की जांच जारी है। इस मामले में अभी तक पुलिस अभय राठौर के साथ ही ठेकेदार साजिद, जाकिर, रेणु वढेरा, राहुल वढेरा, उदय भदौरिया, चेतन भदौरिया, मुरलीधरन, राजकुमार साल्वी कुल नौ को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी ठेकेदार इमरान और मौसम व्यास फरार है, दोनों पर 5-5 हजार का ईनाम घोषित है।

Tags:
  • नगर-निगम
  • अभय राठौर
  • engineer Abhay Rathore
  • निलंबित इंजीनियर अभय राठौर
  • Additional Commissioner Amit Singh
  • डीसीपी पंकज पांडे
  • फर्जी 150 करोड़ के बिल घोटाले
मुझे नहीं जानते, नशे में हो क्या? टोल टैक्स पर भिड़े भाजपा नेता, कर्मचारी बोला-नशे में तो आप लग रहे हैं

By Aman Vaishnav

मुझे नहीं जानते, नशे में हो क्या? टोल टैक्स पर भिड़े भाजपा नेता, कर्मचारी बोला-नशे में तो आप लग रहे हैं
सिंहस्थ से पहले उज्जैन में होटल बनाने पर 30% सब्सिडी देगी सरकार, पंचकोशी मार्ग के गांव बनेंगे पर्यटक ग्राम

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में होटल बनाने पर 30% सब्सिडी देगी सरकार, पंचकोशी मार्ग के गांव बनेंगे पर्यटक ग्राम
मंदसौर, नीमच और रतलाम दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, गांधी सागर में कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

मंदसौर, नीमच और रतलाम दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, गांधी सागर में कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल
MP-CG में तूफान अकवान का खतरा, आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में 7.4 डिग्री पर पहुंचा पारा

By Aman Vaishnav

MP-CG में तूफान अकवान का खतरा, आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में 7.4 डिग्री पर पहुंचा पारा
होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

By Neel Tiwari

होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
द सूत्र की खबर के बाद एक्शन में सरकार: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह की कुर्सी पर संकट, सरकार ने निर्वाचन आयोग को भेजी फाइल

By Ramanand Tiwari

द सूत्र की खबर के बाद एक्शन में सरकार: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह की कुर्सी पर संकट, सरकार ने निर्वाचन आयोग को भेजी फाइल
ACB जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल, बोले- बिना पक्ष सुने दी मंजूरी, 19 नवंबर को सुनवाई

By Mukesh Sharma

ACB जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल, बोले- बिना पक्ष सुने दी मंजूरी, 19 नवंबर को सुनवाई