इंजीनियर की रहस्यमयी मौत : 12 दिन बाद उसकी शादी के दिन घर आया शव, पत्नी को बताई थी परेशानी
Jitendra Shrivastava | Feb 21, 2025, 16:02 IST
engineer-dead-body-found Photograph: (thesootr)
कटनी से लापता इंजीनियर शुभम तिवारी की लाश उसकी शादी के दिन घर पहुंची। 750 किमी दूर रतलाम के धोलावाड़ डैम में उसका शव मिला। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
मध्य प्रदेश के कटनी जिले से 12 दिन पहले लापता हुए इंजीनियर शुभम तिवारी की लाश उसकी शादी की तारीख पर घर पहुंची। 750 किमी दूर रतलाम के धोलावाड़ डैम में उसका शव मिला। पुलिस ने मोबाइल के IMEI नंबर की मदद से परिजनों तक जानकारी पहुंचाई। शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
शुभम के मोबाइल में सिम नहीं थी, लेकिन पुलिस ने IMEI नंबर से कॉल डिटेल निकाली और आखिरी बार संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया। शव मिलने के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड किया, जिससे परिजनों को जानकारी मिली।
परिजनों के अनुसार, शुभम बिरला पुट्टी कंपनी में इंजीनियर था और करियर को लेकर चिंतित रहता था। 8 फरवरी को वह घर से ड्यूटी के लिए निकला, लेकिन शाम को कंपनी से जल्दी निकलकर पेट्रोल पंप पर बाइक छोड़ दी और पैदल निकल गया। सीसीटीवी फुटेज में वह आखिरी बार पेट्रोल पंप पर देखा गया।
ये खबरें भी पढ़ें...
MP Sarkari Naukri 2025: हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन !
महाकुंभ 2025 : यूट्यूबर ने महाकुंभ में बनाए महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो, तीन गिरफ्तार
शुभम के रिश्तेदारों का कहना है कि वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता। उसने MPPSC और UPSC की तैयारी की थी और अपने करियर को लेकर चिंतित था। उसने अपनी होने वाली पत्नी से भी इस बारे में चर्चा की थी।
ये खबरें भी पढ़ें...
हड़ताल पर नहीं, एडवोकेट एक्ट के विरोध में वकील रहे न्यायालय के कामों से विरक्त
MPPSC भर्ती में देरी पर आखिर कौन है जिम्मेदार ? CM मोहन से ही सुनिए
शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले, न ही कोई सुसाइड नोट मिला। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच करेगी।
कटनी के रहने वाले 27 वर्षीय शुभम तिवारी की शादी 20 फरवरी को होने वाली थी, लेकिन उसी दिन उसका शव घर पहुंचा। शुभम 8 फरवरी को घर से निकला था और तब से लापता था। उसका शव 750 किमी दूर रतलाम के धोलावाड़ डैम में मिला।
पुलिस ने कैसे ढूंढा शव?
घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा
ये खबरें भी पढ़ें...
MP Sarkari Naukri 2025: हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन !
महाकुंभ 2025 : यूट्यूबर ने महाकुंभ में बनाए महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो, तीन गिरफ्तार
होने वाली पत्नी को बताई थी परेशानी
ये खबरें भी पढ़ें...
हड़ताल पर नहीं, एडवोकेट एक्ट के विरोध में वकील रहे न्यायालय के कामों से विरक्त
MPPSC भर्ती में देरी पर आखिर कौन है जिम्मेदार ? CM मोहन से ही सुनिए
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA