ESB का एग्जाम शेड्यूल तैयार, जून से शुरू होंगी परीक्षाएं

BP shrivastava | Feb 18, 2024, 12:45 IST
Share
ESB Exam.
फाइल फोेटो।

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ( ESB) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं जून से शुरू होंगी। भर्ती परीक्षाएं अगस्त से शुरू हो सकेंगी। ईएसबी ने वर्ष 2024 के लिए एग्जाम शेड्यूल तैयार कर लिया है। इसे जल्द ही जारी किया जाएगा।

BHOPAL. मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ( ESB) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं जून से शुरू होंगी। भर्ती परीक्षाएं अगस्त से शुरू हो सकेंगी। ईएसबी ने वर्ष 2024 के लिए एग्जाम शेड्यूल तैयार कर लिया है। इसे जल्द ही जारी किया जाएगा। शेड्यूल में कुल 11 परीक्षाएं हैं। इनमें एक प्रवेश परीक्षा है और 10 भर्ती परीक्षाएं हैं।

सबसे ज्यादा तीन एग्जाम दिसंबर में


सबसे ज्यादा तीन भर्ती परीक्षाएं इस साल के अंत में दिसंबर में प्रस्तावित है। सितंबर, अक्टूबर, नवंबर में दो-दो भर्ती परीक्षाएं होंगी। इस बार सबसे बड़ी परीक्षा, माध्यमिक शिक्षक (विषय शिक्षक, खेलकूद, गायन, वादन, नृत्य ) एवं प्राथमिक शिक्षक ( खेलकूद, गायन, वादन, नृत्य ) चयन परीक्षा हो सकती। इसके अलावा इस बार ग्रुप-4 के तहत सहायक ग्रेड-3,स्टेनो टाइपिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए भी वैकेंसी आएगी। ग्रुप-4 संयुक्त यह भर्ती परीक्षा तीन साल होगी, आखिरी बार यह 2018 में हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें...पटवारी जांच के लिए एसआईटी गठन सहित सात सूत्रीय मांगों के साथ सोमवार से शुरू होगा आंदोलन

नर्सिंग कॉलेजों में दाखिले की प्रवेश परीक्षा शेड्यूल में नहीं


इस बार नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा और प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट ( पीएटी ) को अभी शामिल नहीं किया गया है। यदि डिमांड आती है तो इन्हें भी शामिल किया जाएगा। संभावना है कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल इन परीक्षाओं को शामिल कर कैलेंडर जारी कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें...कमलनाथ की चाल का ग्वालियर कांग्रेस में कोई बड़ा असर नहीं

विभागों से लगातार आ रही भर्ती के लिए डिमांड


रिक्त पदों पर भर्ती के लिए राज्य शासन के विभिन्न विभागों/कार्यालय से ईएसबी को डिमांड भी प्राप्त हो रही है। कुछ विभागों से डिमांड आनी शेष है। इस पर ईएसबी द्वारा लगातार काम किया जा रहा है साथ ही रूलबुक बनाने पर भी काम किया जा रहा है। इस बार भर्ती के लिए रूल बुक और सीट मैट्रिक्स में नए तरीके से जारी की जाएगी। जिसमें ओबीसी आरक्षण के कारण 87% प्रतिशत और होल्ड किए जाने वाले 13 प्रतिशत पदों को नोटिफिकेशन के समय ही स्पष्ट किया जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें...पटवारी नियुक्ति 100 फीसदी रिजल्ट पर ही, विरोध के बीच ईएसबी ने भू अभिलेख को भेजी चयनितों की सूची

पिछले साल 15 परीक्षाएं कराई गईं


ईएसबी द्वारा पिछले साल 15 परीक्षाएं आयोजित कराई गईं। जिनमें 11 भर्ती और 4 प्रवेश परीक्षाएं हुईं। हालांकि, इसमें वर्ष 2022 की परीक्षाएं भी शामिल थीं। वर्ष 2023 की बड़ी भर्ती परीक्षा में उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 8720 पद के लिए हुई। इसके अलावा पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 7090 पद के लिए हुई। हालांकि अब तक इन दोंनों परीक्षाओं सहित चार परीक्षाओं के रिजल्ट अटके हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें...IDA से फिर राजनेता हुए बाहर, कमिश्नर ने संभाला पद, CEO का प्रभार बदला

रुके रिजल्ट एक महीने में घोषित होंगे


ईएसबी के चेयरमैन संजय बंदोपाध्याय ने बताया कि वर्ष 2024 के लिए जल्द ही एग्जाम शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। इसे जल्द ही जारी किया जाएगा। विभिन्न कारणों से पिछले वर्ष हुई परीक्षाओं के जो परिणाम रुके थे। वे परिणाम घोषित किए जाने लगे हैं। सभी रिजल्ट परिणाम एक महीने में घोषित किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें...कानपुर के कमलनाथ ने कैसे जमाईं MP के छिंदवाड़ा में जड़ें

दिसंबर 2024 तक होंगे एग्जाम


  • महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा ( एएनएमटीएसटी ) - 2023 - जून में
  • माध्यमिक शिक्षक ( विषय शिक्षक, खेलकूद, गायन, वादन, नृत्य ) एवं प्राथमिक शिक्षक ( खेलकूद, गायन, वादन, नृत्य ) चयन परीक्षा 2023 - अगस्त में
  • आई.टी.आई. प्रशिक्षण अधिकारी की पदों हेतु भर्ती परीक्षा - 2024 - सितंबर में
  • महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2024 - सितंबर में
  • समूह-1 उप समूह-3 प्रबंधक (सा०)
  • अनुसंधान सहायक) बायोकेमिस्ट, सहायक स्वच्छता अधि. एवं समूह-1 उप समूह-2 लेखा सह अंकेक्षण सहा. सांख्यिकीय अधिकारी समकक्ष पदों की सीधी एवं बैकलॉग भर्ती पद हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 - अक्टूबर में
  • समूह 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 - अक्टूबर में
  • समूह 5 परीक्षा (नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ) भर्ती परीक्षा 2024 - नवंबर में
  • समूह- 3 उपयंत्री भर्ती परीक्षा-2024 - नवंबर में
  • समूह.2 उप समूह 3 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2024 - दिसंबर में
  • समूह. 2 उप समूह 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2024 - दिसंबर में
  • सहायक उपनिरीक्षक तकनीकी एवं प्रधान आरक्षक - दिसंबर में
Tags:
  • ESB इग्जाम
  • ईएसबी परीक्षा शेड्यूल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग