ESB आबकारी आरक्षक परीक्षा में फंसा आरक्षण का पेंच, उलझे 2.40 लाख उम्मीदवार
Sanjay Gupta | Feb 02, 2026, 11:14 IST
esb excise constable exam reservation controversymp
ESB आबकारी आरक्षक परीक्षा में आरक्षण के विवाद के कारण 2.40 लाख उम्मीदवारों का रिजल्ट फंसा हुआ है। यह मामला इंदौर हाईकोर्ट में विचाराधीन है। वहीं, इसके सुनवाई की नई तारीख 9 फरवरी लगी है।
INDORE. कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) भोपाल के जरिए ली गई आबकारी आरक्षक परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार हो रहा है। कुल 253 पदों के लिए यह परीक्षा सितंबर 2025 में हुई थी। इसमें 2.40 लाख फार्म भरे गए थे। वहीं, रिजल्ट के पहले ही इसमें आरक्षण का पेंच फंस गया है।
पद डिमांड जारी करने वाले वाणिज्यिक कर विभाग और ईएसबी में इस पर मंथन चल रहा है। इसी के चलते करीब साढ़े चार माह से परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार हो रहा है।
![c03c0d60-0cb]()
आबकारी आरक्षक के कुल 253 पदों के लिए फरवरी 2025 में विज्ञापन जारी हुआ था। इसके बाद ही इस पर इंदौर हाईकोर्ट में 8 होमगार्ड स्वयंसेवी नगर सैनिकों के जरिए याचिका दायर कर दी गई थी।
इनकी आपत्ति भर्ती विज्ञापन पर थी। इसमें होम गार्ड स्वयंसेवी नगर सैनिकों के लिए 30 फीसदी आरक्षण नहीं दिया गया है। मध्यप्रदेश सरकार के 14 अगस्त 2014 के नोटिफिकेशन का हवाला देकर कहा गया है कि यह आरक्षण दिए जाने का प्रावधान है। इसे भर्ती विज्ञापन में शामिल ही नहीं किया गया है।
इस मामले में 28 फरवरी 2025 से केस की सुनवाई चल रही है। पहली सुनवाई 28 फरवरी 2025 को ही इंदौर हाईकोर्ट ने सभी पक्षकारों से जवाब मांगा था। इसके बाद 25 जून 2025 को जस्टिस प्रणय वर्मा की बेंच ने आदेश दिया कि जो भी फाइनल रिजल्ट आएगा, वह याचिका के अंतिम आदेश के अधीन रहेगा।
इसके बाद लगातार एमपी सरकार के जरिए इसमें जवाब देने के लिए समय मांगा जा रहा है। हाल ही में 14 जनवरी 2026 को भी सुनवाई हुई लेकिन जवाब पेश नहीं हुआ था।
अब इसमें संभावित नई तारीख 9 फरवरी लगी हुई है। आठ याचिकाकर्ताओं ने इसमें पीएस गृह विभाग, पीएस वाणिज्यिक कर विभाग, आयुक्त आबकारी विभाग व कर्मचारी चयन मंडल को पक्षकार बनाया हुआ है।
ये खबर भी पढ़िए...
MP ESB New System: अभ्यर्थी की लोकेशन देखकर AI तय करेगा सेंटर, फर्जी एंट्री पर लगेगी लगाम
MP के युवाओं के लिए MPESB में ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के पदों पर भर्ती, लास्ट डेट बढ़ी
2026 में 14,000 से अधिक पदों के लिए होंगी 22 भर्ती परीक्षाएं, देखें MPPSC-ESB Exam Calendar
एमपी बोर्ड परीक्षा 2026: लीक पेपर के नाम पर हो रही ठगी, साइबर पुलिस ने किया अलर्ट
पद डिमांड जारी करने वाले वाणिज्यिक कर विभाग और ईएसबी में इस पर मंथन चल रहा है। इसी के चलते करीब साढ़े चार माह से परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार हो रहा है।
c03c0d60-0cb
क्या है भर्ती परीक्षा को लेकर विवाद?
इनकी आपत्ति भर्ती विज्ञापन पर थी। इसमें होम गार्ड स्वयंसेवी नगर सैनिकों के लिए 30 फीसदी आरक्षण नहीं दिया गया है। मध्यप्रदेश सरकार के 14 अगस्त 2014 के नोटिफिकेशन का हवाला देकर कहा गया है कि यह आरक्षण दिए जाने का प्रावधान है। इसे भर्ती विज्ञापन में शामिल ही नहीं किया गया है।
9009854e-568
de72228f-7f2
हाईकोर्ट इंदौर का यह आदेश अहम
इसके बाद लगातार एमपी सरकार के जरिए इसमें जवाब देने के लिए समय मांगा जा रहा है। हाल ही में 14 जनवरी 2026 को भी सुनवाई हुई लेकिन जवाब पेश नहीं हुआ था।
अब इसमें संभावित नई तारीख 9 फरवरी लगी हुई है। आठ याचिकाकर्ताओं ने इसमें पीएस गृह विभाग, पीएस वाणिज्यिक कर विभाग, आयुक्त आबकारी विभाग व कर्मचारी चयन मंडल को पक्षकार बनाया हुआ है।
f0b4e588-19f
क्या है आरक्षण को लेकर सरकार का नोटिफिकेशन?
- मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य मानवाधिकार आयोग के आदेश पर 6 मार्च 2013 को एक अहम कदम उठाया था। इस कदम के तहत, वन, वाणिज्यिक कर विभाग (जिसमें आबकारी विभाग भी आता है) और परिवहन विभाग में होमगार्ड स्वयंसेवी नगर सैनिकों के लिए आरक्षण लागू किया गया था। इन विभागों में वनरक्षक, प्रहरी और आरक्षक के पदों पर सीधी भर्ती में 15 फीसदी आरक्षण के प्रावधान किए थे।
- इसके बाद शासन ने 14 अगस्त 2014 को इसमें संशोधन करते हुए इस आरक्षण को 15 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया था।
- इसके पहले जनवरी 2023 में वन विभाग की निकली भर्ती में सरकार के 14 अगस्त 2014 के नोटिफिकेशन का हवाला दिया था। इसमें होमगार्ड स्वयंसेवी नगर सैनिक के लिए 30 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया था।
e15e7884-7a0
e9b711a8-441
9d554b02-b63
ee115540-a24
7cb3ef28-f08
MP ESB New System: अभ्यर्थी की लोकेशन देखकर AI तय करेगा सेंटर, फर्जी एंट्री पर लगेगी लगाम
MP के युवाओं के लिए MPESB में ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के पदों पर भर्ती, लास्ट डेट बढ़ी
2026 में 14,000 से अधिक पदों के लिए होंगी 22 भर्ती परीक्षाएं, देखें MPPSC-ESB Exam Calendar
एमपी बोर्ड परीक्षा 2026: लीक पेपर के नाम पर हो रही ठगी, साइबर पुलिस ने किया अलर्ट
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari