इंदौर से शारजाह जाने वाले यात्री के बैग में मिले यूरो, डॉलर और रियाल

Sanjay Gupta | Dec 08, 2024, 12:23 IST
Share
AIRPORT
AIRPORT

इंदौर से शारजाह जाने वाले एक यात्री से विदेशी मुद्राएं जब्त की गई है। इंदौर कस्टम (सीमा शुल्क) द्वारा देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई कार्रवाई में डॉलर, पाउंड, रियाल, यूरो कई तरह की विदेशी मुद्रा मिली है।

इंदौर से शारजाह जाने वाले एक यात्री से विदेशी मुद्राएं जब्त की गई हैं। इंदौर कस्टम (सीमा शुल्क) द्वारा देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई कार्रवाई में डालर, पाउंड, रियाल, यूरो कई तरह की विदेशी मुद्रा मिली है। इनकी कीमत 26 लाख रुपए से ज्यादा है।

इस तरह हुई कार्रवाई

इंदौर सीमा शुल्क द्वारा एनएबीएच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 26 लाख रुपए मूल्य की अलग-अलग देशों की विदेशी मुद्रा जब्त की गई। एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट संख्या IX-255, जो 07.12.2024 को इंदौर से शारजाह के लिए उड़ान भर रही थी, उसके एक यात्री की हवाई अड्डे प्रस्थान हॉल में सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर तलाशी ली गई। जांच में पता चला कि यात्री अपने बैग में विदेशी मुद्रा ले जा रहा था।
सीहोर-इंदौर में ED का एक्शन, कारोबारी मनोज परमार के ठिकानों पर छापा

यह विदेशी मुद्राएं पाई गईं

यात्री के ट्रॉली बैग की तलाशी के दौरान, बिना किसी वैधानिक दस्तावेज के अलग-अलग देशों की निम्नलिखित विदेशी मुद्रा बरामद की गई

  • यू.एस. डॉलर: 8000
  • न्यूजीलैंड डॉलर: 500
  • पाउंड: 60
  • रियाल: 40
  • यूरो: 19 हजार 665
इंदौर में दिलजीत दोसांझ शो के VIP पास, टिकट की चाहत पिटवा रही भद

कोई दस्तावेज नहीं बताया पाया

विभाग ने पूछताछ की, लेकिन जांच के दौरान यात्री विदेशी मुद्रा प्राप्त करने का स्रोत या वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध कराने में विफल रहा। इसलिए सभी विदेशी मुद्राएं जब्त कर ली गईं। विदेशी मुद्रा को निर्यात करने का प्रयास किया गया, जो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 के तहत लगाए गए निषेध के विपरीत है। साथ ही बैगेज नियम 2016 और सीमा शुल्क अधिनियम 1963 के साथ संशोधित विदेशी मुद्रा प्रबंधन (निर्यात और आयात मुद्रा) विनियमन, 2015 का उल्लंघन है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • MP
  • इंदौर
  • इंदौर सीमा शुल्क आयुक्तालय
  • एमपी समाचार
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • एयर इंडिया
  • dollar
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा