MP में भीषण गर्मी का कहर , लू के थपेड़ों से लोग बेहाल, कई शहरों का तापमान 45 के पार, रेड और ऑरेंज अलर्ट

Vikram Jain | May 28, 2024, 24:11 IST
Share
Extreme heat in many cities including Bhopal MP weather update
Extreme heat in many cities including Bhopal MP weather update

मध्‍य प्रदेश में गर्मी का तांडव लगातार जारी है। सूरज की तेज तपिश और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। भोपाल सहित कई शहरों का तापमान 45 डिग्री पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 28 जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

BHOPAL. इन दिनों मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। सूरज की तेज तपिश और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। नौतपा और प्रचंड गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। मध्य प्रदेश के अधिकांश शहरों में आग बरस रही है। राजधानी भोपाल में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। फिलहाल इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही। मौसम विभाग ने प्रदेश के 28 जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को दोपहर में घर से नहीं निकलने और विशेष सर्तकता बरतने की सलाह दी है।

अलर्ट पर शासन और स्वास्थ्य विभाग


मध्य प्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों बेहाल कर दिया है। प्रदेश में वायरल फीवर, लू और अन्य बीमारियों के मरीज बढ़ रहे है। प्रचंड गर्मी को देखते हुए शासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों को छुट्टियों पर रोक लगा दी है। सीएमएचओ ने अस्पतालों को निर्देश जारी किए है।

गर्मी के कारण सैकड़ों पक्षियों की मौत


इंसान के साथ- साथ पशु-पक्षी भी सूरज की तपिश से परेशान है। रतलाम में गर्मी के कारण सैकड़ों पक्षियों की मौत हो गई। यह मरे हुए पक्षी पेड़ से नीचे गिरे हुए मिले है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि रतलाम में बीते 4-5 दिनों से भीषण गर्मी का दौर जारी है। यहां तापमान 45 डिग्री के ऊपर बना हुआ था। 21 मई को रतलाम देश के सबसे गर्म शहरों की सूची में भी शामिल हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें... Lok Sabha Election : सीएम मोहन ने पूछा- राहुल गांधी कैसे खटाखट दूर कर देंगे गरीबी ?

सड़कों पर पसरा सन्नाटा


प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आसमान से बरसती आग में लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दोपहर की 11 से 5 बजे तक जहां सड़कों पर सबसे ज्यादा रेलमपेल देखने को मिलती थी,अब वो नजारा बिल्कुल बदल चुका है और सड़क खाली नजर आने लगी है। लोग बस अपने जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं और अधिकांश काम सुबह या शाम होने पर कर रहे हैं।

राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में जबरदस्त गर्मी


मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के रेगिस्तान से गर्म हवाएं मध्य प्रदेश के शहरों को और गर्म कर रहा है। हालांकि यह हवाएं अपना रूख बदल रही हैं। ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 47 तक पहुंच गया था, वहीं अब भोपाल, रायसेन, विदिशा, इंदौर क्षेत्र में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है। मालवांचल और ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड इलाकों में गर्मी का दौर जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें... प्‍यार की सजा तालिबानी... रस्सी से बांधकर प्रेमी-प्रेमिका की बेरहमी से पीटा, जानें पूरा मामला

इन जिलों में रेड अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने प्रदेश के श्योपुर कलां, मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, राजगढ़ इलाकों में अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तापमान 44 डिग्री से ज्यादा जा सकता है। तेज लू भी चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद इन जिलों में गर्मी में हल्की राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई और अमन गैंग के 4 शूटर्स गिरफ्तार , जानें कौन था इनका टारगेट

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट


भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, आगर मालवा जिलों के लिए अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान 43 डिग्री से ज्यादा जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई से तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।

ये खबर भी पढ़ें... मशहूर वैद्यराज हेमचंद मांझी वापस करेंगे पद्मश्री सम्मान, जानें क्यों लिया बड़ा फैसला

34.8 डिग्री पहुंचा रात का तापमान


प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के दमोह, खजुराहो, नौगांव, सागर, टीकमगढ़, भोपाल, दतिया, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगौन, शिवपुरी में तापमान 45 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। रायसेन में रात का तापमान भी 34.8 डिग्री पहुंच गया। जो मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा रात का तापमान था।

thesootr links


  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

एमपी में भीषण गर्मी, प्रचंड गर्मी से मचा हाहाकार, एमपी मौसम न्यूज, भोपाल मौसम, severe heat in MP, MP Mausam News, Bhopal weather

Tags:
  • एमपी मौसम न्यूज
  • Bhopal weather
  • भोपाल मौसम
  • प्रचंड गर्मी से मचा हाहाकार
  • severe heat in MP
  • MP Mausam News
  • एमपी में भीषण गर्मी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा