केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान- किसानों को भुगतान में देरी नहीं होनी चाहिए
Sandeep Kumar | May 12, 2025, 17:51 IST
farmers-payment-delays-shivraj
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के संबंध में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। शिवराज ने कहा किसानों को एमएसपी पर फसलों की बिक्री के बाद भुगतान में कोई देरी न हो।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसानों को उनकी उपज की खरीद के बाद जल्द से जल्द भुगतान मिले। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि व्यवस्था को और सुदृढ़ करना चाहिए ताकि किसानों को अपनी मेहनत का सही समय पर भुगतान हो सके।
शिवराज ने कहा कि देश में चावल और गेहूं का वास्तविक स्टॉक बफर मानक से कहीं ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कृषि क्षेत्र में प्रगति हो रही है। चावल का वास्तविक स्टॉक 135.80 एल.एम.टी. के बफर मानक के मुकाबले 389.05 एल.एम.टी है। वहीं, गेहूं का स्टॉक 74.60 एल.एम.टी. के बफर मानक के मुकाबले 177.08 एल.एम.टी है। इससे यह स्पष्ट होता है कि भारत का खाद्यान्न सुरक्षा बफर मजबूत है।
ये खबर भी पढ़िए... ऑपरेशन सिंदूर: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले-अब नहीं सहेगा भारत, हर ललकार का जवाब देंगे
केंद्रीय मंत्री ने गेहूं की कटाई की स्थिति पर भी संतोष व्यक्त किया। प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, और हरियाणा में गेहूं की कटाई 90% से अधिक हो चुकी है। इन राज्यों में अच्छी फसल की उम्मीद जताई जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए... Summer Special Train: भोपाल मंडल समेत देश के कई रेल मंडलों से गुजरेगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट
शिवराज ने बैठक में बताया गया कि धान, दलहन, तिलहन जैसी फसलों की बुआई में पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि हुई है। 2024-25 के मौसम में धान की बुआई में 3.44 लाख हेक्टेयर की वृद्धि देखी गई है। इसके अलावा, दलहन और मूंग की बुआई में भी महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।
ये खबर भी पढ़िए... नक्सल प्रभावित इलाके में रुका हुआ सड़क निर्माण कार्य अब फिर शुरू होगा, ठेकेदार को अंतिम मौका
अधिकारियों ने शिवराज सिंह चौहान को रबी मौसम के लिए प्याज, आलू और टमाटर की बुआई की स्थिति की जानकारी दी। प्याज की बुआई में 2024-25 के मौसम में 2.82 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है, जबकि आलू की बुआई में भी 0.47 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन फसलों की बुआई समय पर हो रही है और अच्छी कीमत मिलने की संभावना है।
ये खबर भी पढ़िए... ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी का रात आठ बजे देश के नाम संबोधन
बैठक में यह भी बताया गया कि मौसम और जलाशयों की स्थिति पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है। देश के 161 जलाशयों में पानी का संग्रहण पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 117% अधिक है। इससे यह स्पष्ट है कि आगामी कृषि मौसम में पानी की कोई कमी नहीं होगी और किसानों को पानी की आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं होगी।
Hindi News
चावल-गेहूं का स्टॉक बफर मानक से अधिक
ये खबर भी पढ़िए... ऑपरेशन सिंदूर: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले-अब नहीं सहेगा भारत, हर ललकार का जवाब देंगे
गेहूं की कटाई की स्थिति पर जताया संतोष
ये खबर भी पढ़िए... Summer Special Train: भोपाल मंडल समेत देश के कई रेल मंडलों से गुजरेगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट
प्रमुख फसलों की बुआई में बढ़ोतरी
ये खबर भी पढ़िए... नक्सल प्रभावित इलाके में रुका हुआ सड़क निर्माण कार्य अब फिर शुरू होगा, ठेकेदार को अंतिम मौका
प्याज, आलू और टमाटर की समय पर बुआई
ये खबर भी पढ़िए... ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी का रात आठ बजे देश के नाम संबोधन
किसानों को नहीं होगी पानी की समस्या
Hindi News
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA