भोपाल में डॉक्टर पिता ने की आत्महत्या, बेटी का शव मिलने से फैली सनसनी

Sandeep Kumar | Published:
Share
father-daughter-suicide
father-daughter-suicide

पुलिस के मुताबिक, मौके पर सुसाइड नोट मिला है, जिसमें हरिकिशन शर्मा ने अपनी मानसिक और शारीरिक समस्याओं का जिक्र किया है। उन्होंने अपनी बेटी के मानसिक तनाव और खुद के बीमार होने की वजह से आत्महत्या करने का निर्णय लिया।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गोविंदपुरा थाना इलाके के शक्ति नगर में पिता और बेटी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है, जब 82 वर्षीय डॉक्टर हरिकिशन शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। उनकी बेटी चित्रा शर्मा का शव भी घर में मिला।

मौके पर मिला सुसाइड नोट

पुलिस के मुताबिक, मौके पर सुसाइड नोट मिला है, जिसमें हरिकिशन शर्मा ने अपनी मानसिक और शारीरिक समस्याओं का जिक्र किया है। उन्होंने अपनी बेटी के मानसिक तनाव और खुद के बीमार होने की वजह से आत्महत्या करने का निर्णय लिया। सुसाइड नोट में हरिकिशन ने लिखा है कि वह कई बीमारियों से घिर चुके हैं और उन्हें अब किसी पर बोझ नहीं बनना है।

यह खबर भी पढ़ें... पत्नी से परेशान पूर्व MLA के बेटे ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखा- बेटी बचाना-पढ़ाना बंद करो

बेटी मानसिक रूप से थी बीमार

हरिकिशन शर्मा भेल (BHEL) से रिटायरमेंट के बाद घर में होम्योपैथी का इलाज करते थे। उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो चुकी थी, और उनकी बेटी मानसिक रूप से बीमार थी। इस कारण वह खुद भी तनाव में रहते थे। पुलिस का मानना है कि हरिकिशन ने पहले अपनी बेटी को जहर देकर मार डाला, फिर खुद आत्महत्या कर ली।
ये खबर भी पढ़िए... AI इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा ही आगरा के TCS मैनेजर ने किया सुसाइड, पत्नी से था प्रताड़ित

सुसाइड नोट में इसका जिक्र

सुसाइड नोट में हरिकिशन ने अपनी मानसिक स्थिति का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि वह अब और नहीं सहन कर सकते थे और खुद की मर्जी से जान दे रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी बॉडी एम्स (AIIMS) को दान करने का इच्छुक हैं, क्योंकि वह देहदान की प्रक्रिया पूरी कर चुके थे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हरिकिशन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए... छेड़छाड़ से तंग 11वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा लड़के का नाम

ये खबर भी पढ़िए... परेशान कर रहा था पड़ोसी युवक, पोस्ट की वीडियो तो नाबालिग ने किया सुसाइड



Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • सुसाइड
  • आत्महत्या
  • डॉक्टर
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • hindi news
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर