महिला स्वास्थ्य कर्मी को बिना काम किए मिला 40 लाख वेतन, जानें क्या है मामला

Anjali Dwivedi | Dec 24, 2025, 13:20 IST
Share
mp health department
mp health department

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी को बिना काम किए ही 40 लाख रुपए से अधिक वेतन दे दिया। जबकि महिला 2020 के बाद काम पर कभी नहीं आई, फिर भी विभाग उसे वेतन देता रहा। जानिए क्या है मामला

पांच प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  • महिला स्वास्थ्य कर्मी को बिना काम किए 40 लाख से अधिक वेतन दे दिया।
  • बंद लसुलिया रामनाथ उप-स्वास्थ्य केंद्र पर भी महिला कर्मी का अटैचमेंट जारी रहा।
  • 2020 में दुर्घटना के बाद महिला कर्मी ने कभी कार्यस्थल पर हाजिरी नहीं दी।
  • विभागीय गड़बड़ी का खुलासा, अधिकारी सवालों के घेरे में।
  • सीएमएचओ ने कहा, लापरवाही साबित होने पर जांच कराई जाएगी।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुरावर विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर सवाल उठे हैं। यहां एक महिला स्वास्थ्य कर्मी को बिना काम किए वेतन मिल रहा था। महिला को लसुलिया रामनाथ उप स्वास्थ्य केंद्र पर अटैच दिखाकर नियमित वेतन भुगतान किया गया, जबकि यह केंद्र पहले से ही बंद था। आइए जानें क्या है महिला स्वास्थ्य कर्मी के वेतन से जुड़ा पूरा मामला...

महिला को 40 लाख का भुगतान बिना काम किए मिला

सूत्रों के मुताबिक, साल 2021 से अब तक महिला स्वास्थ्य कर्मी को 40 लाख रुपए से ज्यादा का वेतन भुगतान किया गया, जबकि वह कभी भी सेवा पर आई ही नहीं। आती भी कैसे स्वास्थ्य केंद्र ही बंद था। 2021 में स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड कर दिया गया और लसुलिया रामनाथ उप-स्वास्थ्य केंद्र को बंद कर दिया गया।

MP में बिना काम महिलाकर्मी को मिला 40 लाख रुपए वेतन, स्वास्थ्य विभाग में  गड़बड़झाला
MP में बिना काम महिलाकर्मी को मिला 40 लाख रुपए वेतन, स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़झाला

ये भी पढ़ें... 201 करोड़ से होगा अशोकनगर सड़क निर्माण, पहाड़ काटकर बनेगा रास्ता तो यूपी तक पहुंचना होगा आसान

महिला स्वास्थ्य कर्मी का अटैचमेंट और फर्जीवाड़ा

महिला स्वास्थ्य कर्मी का अटैचमेंट पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावर में किया गया, जबकि विभागीय रिकॉर्ड में उसे लसुलिया रामनाथ उप-स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाया गया। यह सब तब हुआ जब केंद्र पहले ही बंद हो चुका था। 10 जुलाई 2023 को उसे मूल स्थान पीलूखेड़ी पर दिखाया गया, लेकिन रिकॉर्ड में वह बंद केंद्र से जुड़ी रही।

इसके बाद महिला स्वास्थ्य कर्मी को पीलूखेड़ी से हटाकर फिर से लसुलिया रामनाथ पर अटैच दिखाया गया। यह पूरी गड़बड़ी विभागीय अधिकारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

ये भी पढ़ें...MPESB से उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा MP-HSTET 2026 बाहर, बीएड पास आउट में भारी निराशा

महिला कर्मी क्यों नहीं आती थी काम पर

महिला स्वास्थ्य कर्मी 2020 में एक दुर्घटना का शिकार हो गई थी, जिसके बाद वह कार्यस्थल पर कभी नहीं आईं। इसके बावजूद, स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में वह लगातार फील्ड में कार्यरत दिखती रही और उसे हर माह वेतन मिलता रहा। इस दौरान पीलूखेड़ी, सवास, तुर्कीपुरा और शिवपुरा जैसे गांवों की लगभग 12 हजार आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के बिना रही।

ये खबरें भी पढ़ें...

मध्यप्रदेश बिजली कंपनी में 700 पदों पर जॉइनिंग का खुलेगा रास्ता, हाईकोर्ट आदेश के बाद नई मेरिट सूची जल्द

अब पुरानी गाड़ी बेचते ही आप हो जाएंगे टेंशन फ्री, न रहेगा ट्रांसफर का डर न एक्सीडेंट की चिंता

राजगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी क्या कह रहे हैं?

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेंद्र अहिरवार का कहना है कि महिला कर्मी का अटैचमेंट जिला कार्यालय स्तर से हुआ था। वहीं, राजगढ़ की सीएमएचओ डॉ. शोभा पटेल (CMHO) ने कहा कि उप-स्वास्थ्य केंद्र बंद होने की जानकारी लेकर यदि लापरवाही सामने आई तो जांच करवाई जाएगी।

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
  • उप स्वास्थ्य केंद्र
  • राजगढ़ स्वास्थ्य विभाग
  • महिला स्वास्थ्य कर्मी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं