गेहूं खरीदी के जख्म भरे नहीं, अब खाद की महंगाई ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें

Ramanand Tiwari | Jun 07, 2026, 23:27 IST
Share
mp farmers crisis
Photograph: (thesootr)

BHOPAL. गेहूं खरीदी की परेशानियों के बाद खाद की महंगाई ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। इधर डीजल और बीज महंगे होने से खरीफ सीजन में खेती करना मुश्किल हो रहा है।

ऐसे समझें पूरा मामला...

  • एनपीके 12-32-16 में 550 रुपए प्रति बोरी बढ़ोतरी हुई।
  • एनपीके 16-16-16 का दाम 325 रुपए बढ़ा।
  • एनपीके 19-19-19 में सबसे ज्यादा 800 रुपए की बढ़ोतरी।
  • पोटाश की कीमत 175 रुपए प्रति बोरी बढ़ गई।
  • डीजल, बीज और खाद महंगे होने से खेती की लागत बढ़ी।
सरकारी रिकॉर्ड में गेहूं खरीदी को सफल और व्यवस्थित बताया जा रहा है, लेकिन खेतों से निकल रही आवाज कुछ और कहानी कह रही है। गेहूं खरीदी के दौरान सर्वर, भुगतान और व्यवस्थागत परेशानियों से जूझते किसान अब खरीफ सीजन की तैयारी में जुटे हैं।

अब खाद की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने उनकी चिंता कई गुना बढ़ा दी है। डीजल की महंगाई पहले से खेती की लागत बढ़ा चुकी थी, अब खाद और बीज के बढ़ते दाम किसानों की कमर तोड़ने लगे हैं।

  • खरीफ सीजन शुरू होने से पहले खाद के दामों में बड़ी बढ़ोतरी।
  • एनपीके खाद के रेट में 325 से 800 रुपए प्रति बोरी तक इजाफा।
  • पोटाश 175 रुपए प्रति बोरी महंगा हुआ।
  • 10 से 12 बैग खाद खरीदने पर किसान पर करीब 5 हजार रुपए का अतिरिक्त बोझ।
डीजल, बीज और खाद महंगे होने से खेती की लागत लगातार बढ़ रही। गेहूं खरीदी की परेशानियों से उबर नहीं पाए किसानों पर नया आर्थिक संकट।

खरीफ की तैयारी पर महंगाई का हमला

रबी फसल की कटाई और बिक्री के बाद किसान अब खरीफ सीजन की तैयारियों में लगे हैं। खेतों की जुताई, बीज और खाद की व्यवस्था के बीच अचानक बढ़े खाद के दामों ने बजट बिगाड़ दिया है। किसानों का कहना है कि खेती अब लगातार महंगी होती जा रही है, जबकि फसलों का लाभकारी मूल्य उसी अनुपात में नहीं बढ़ रहा।

खाद के नए रेट ने बढ़ाई लागत

इस बार सबसे ज्यादा असर एनपीके और पोटाश खाद पर पड़ा है। कई प्रमुख खादों के दामों में सैकड़ों रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है।

mp farmers crisis
mp farmers crisis


एक एकड़ खेती में भी बढ़ गया खर्च

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मक्के जैसी खरीफ फसल के लिए प्रति एकड़ दो बोरी यूरिया, एक बोरी एनपीके और करीब 20 किलो पोटाश की आवश्यकता होती है।

चूंकि एनपीके और पोटाश दोनों महंगे हो चुके हैं, इसलिए प्रति एकड़ लागत सीधे बढ़ेगी। किसानों का कहना है कि पहले डीजल महंगा हुआ, फिर बीजों की कीमत बढ़ी और अब खाद के दामों ने खेती को और महंगा बना दिया है।

सरकारी राहत अधूरी क्यों?

यूरिया और डीएपी के दाम फिलहाल नहीं बढ़ाए गए हैं, लेकिन किसानों की परेशानी यहीं खत्म नहीं होती। बाजार और सहकारी समितियों में डीएपी 12-32-16 की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई जगह किसानों को विकल्प के रूप में दूसरी खाद लेने की सलाह दी जा रही है। यानी कीमतों का दबाव अलग और उपलब्धता की चिंता अलग।

सरकारी दावों और हकीकत में फर्क

हाल ही में गेहूं खरीदी को लेकर सरकार की ओर से रिकॉर्ड खरीद और बेहतर व्यवस्थाओं के दावे किए गए थे। दूसरी ओर कई किसानों ने सर्वर समस्या, प्रक्रिया में देरी और अन्य व्यवस्थागत चुनौतियों की शिकायत की थी।

अब खरीफ सीजन शुरू होने से पहले खाद की महंगाई ने किसानों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। सवाल यह है कि यदि लागत लगातार बढ़ती रही तो खेती लाभ का सौदा कैसे बनेगी?

किसानों का दर्द

किसान हर्ष शर्मा का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। खाद, डीजल और अन्य जरूरतों के रेट आसमान छू रहे हैं। किसान समझ नहीं पा रहे कि बढ़ते खर्च का सामना कैसे किया जाए। सरकार को राहत देने वाले ठोस कदम उठाने चाहिए।

किसान कल्याण सिंह कुशवाह का कहना है कि गेहूं खरीदी के दौरान भी कई परेशानियां सामने आई थीं। अब खाद की बढ़ी कीमतों ने नई चिंता पैदा कर दी है। खेती करना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है।

किसान एवं अधिवक्ता अजय सिंह कुशवाह का कहना है कि डीजल से लेकर खाद तक हर चीज महंगी हो रही है। ऐसी स्थिति में सरकार को किसानों के हित में हस्तक्षेप कर राहत देने वाले निर्णय लेने चाहिए।

खेती पहले ही मौसम, बाजार और लागत के दबाव से जूझ रही है। ऐसे समय में खाद की कीमतों में हुई बड़ी बढ़ोतरी ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। सरकारी आंकड़े भले संतोषजनक तस्वीर पेश करें, लेकिन खेतों में खड़ा किसान पूछ रहा है कि बढ़ती लागत का बोझ आखिर कब तक उठाएगा?

ये खबरें भी पढ़ें...

उच्च शिक्षा विभाग की लापरवाही पर फूटा प्राध्यापकों का गुस्सा, जुलाई से आंदोलन

दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र, क्या बिना तैयारी बदल रहा है बच्चों का सिलेबस?

राज्यसभा चुनाव: क्या MP में शुरू हो गया ऑपरेशन नंबर गेम? जीतू पटवारी की चेतावनी ने बढ़ाई की हलचल

MP निकाय चुनाव: वोटर लिस्ट में 15 जून तक जुड़वाएं नाम, देंखे शेड्यूल



Tags:
  • गेहूं खरीदी
  • खरीफ फसल
  • डीजल
  • खाद
  • रबी फसल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा