इंदौर में कनाड़िया की 130 करोड़ की जमीन में 31 साल बाद दर्ज हुई FIR
Sanjay Gupta | Feb 02, 2025, 12:04 IST
thesootr
इंदौर के कनाड़िया तहसील में 5.317 हेक्टेयर जमीन को लेकर बड़ा धोखाधड़ी मामला सामने आया है। इस जमीन की मौजूदा बाजार कीमत 130 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है।
इंदौर में कनाड़िया तहसील की 5.317 हेक्टेयर जमीन जिसकी मौजूदा बाजार कीमत 130 करोड़ रुपए से अधिक है, इसकी धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज हुआ है। अजीब बात यह है कि इस धोखाधड़ी का समय अप्रैल 1993 है यानी घटना के 31 साल बाद इस मामले में कनाड़िया थाने में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
थाना कनाड़िया में दिलशाद पटेल पिता गफ्फार पटेल निवासी खजराना की शिकायत पर आरोपी मंसूर उर्फ मनसुख पिता वली मोहम्मद पटेल, आमना बी पति वली मोहम्मद, संजय डाबरा पिता इंद्रपाल डाबरा निवासी 29 न्यू पलासिया। वहीं सुचित्रा दुबे पति राजेंद्र दुबे निवासी 30/2 न्यू पलासिया इंदौर और अन्य पर यह केस हुआ है। इसमें सभी आरोपियों पर आईपीसी धारा 420, 406, 467, 468 औऱ 120 लगाई गई है।
इन्होंने कराई इनके खिलाफ एफआईआर
इस जमीन को लेकर हुआ है केस
दिलशाद पटेल पिता गफ्फार पटेल निवासी खजराना की शिकायत है कि पटवारी हल्का नंबर 58 सर्वे नंबर 69, 70, 71 व 79 की कुल 5.317 हेक्टेयर जमीन ग्राम कनाड़िया उनके दादा इब्राहिम पटेल की रही है। तीन अप्रैल 1993 में आरोपी मंसूर उर्फ मनसुख पटेल द्वारा खुद को इब्राहिम पटेल का पुत्र व आमना बी को इब्राहिम पटेल की दूसरी पत्नी बताकर इस जमीन को अपने नाम दर्ज करा ली गई और फिर बेच दी। राजस्व अभिलेखों को राजस्व अधिकारी संजय डाबरा व सुचित्रा दुबे द्वारा षड्यंत्र पूर्वक परिवर्तन किया गया। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari