FIITJEE कोचिंग संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज, छात्रों से धोखाधड़ी का आरोप

Raj Singh | Published:
Share
student
student

भोपाल में फिटजी कोचिंग के संचालकों पर गंभीर आरोप लगे हैं। अभिभावकों ने इन पर फीस हड़पने और शिक्षकों का शोषण करने का आरोप लगाया है, जिनकी सैलरी नहीं दी गई।

भोपाल में फिटजी कोचिंग के संचालकों पर गंभीर आरोप लगे हैं। अभिभावकों ने इन पर फीस हड़पने और शिक्षकों का शोषण करने का आरोप लगाया है, जिनकी सैलरी नहीं दी गई। दो दिन पहले अभिभावकों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और 10 दिन पहले कोचिंग सेंटर बंद कर संचालक फरार हो गए। अब इन पर केस दर्ज किया गया है।

कोचिंग में 700 से अधिक छात्र

दरअसल, फिटजी कोचिंग में 700 से अधिक छात्र पढ़ते थे। कई अभिभावकों ने एक या दो साल की फीस एडवांस में जमा कर दी थी। अब ये पैसे और बच्चों का भविष्य दोनों खतरे में हैं। अब इसी मामले में फिटजी के चेयरमैन डीके गोयल, सीओओ और सीएफओ के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। यह मामला भोपाल के एमपी नगर थाने में दर्ज किया गया है।
FIITJEE कोचिंग से फैकल्टी गायब, हंगामा करने मजबूर छात्र और पैरेंट्स

दिल्ली में बैठा प्रबंधन नहीं दे रहा सैलरी

बता दें कि FIITJEE कोचिंग सेंटर के प्रमुख सुवेश श्रीवास्तव भी फैकल्टी के साथ काम छोड़कर जा चुके हैं। शनिवार को कोचिंग पहुंचे परिजनों को वहां गार्ड के अलावा इकलौते केमेस्ट्री फैकल्टी केके पांडे ही मिले। पांडे ने बताया कि उनके अलावा सभी काम छोड़कर जा चुके हैं। कई महीनों से सैलरी नहीं दी गई है और इस संबंध में दिल्ली में बैठने वाले प्रबंधन के लोग भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रबंधन का कहना है कि लगातार कम एडमिशन होने की वजह से वे भोपाल सेंटर चलाने में समर्थ नहीं हैं। हांलाकि इसको लेकर प्रबंधन से बात की जा रही है। भोपाल सेंटर पर 700 से ज्यादा छात्र आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं। कोचिंग में पढ़ाई न होने से इनका साल खराब हो सकता है। वहीं परिजनों का कहना है कोचिंग की वजह से उन्होंने बच्चों को 12वी कक्षा की अलग से पढ़ाई नहीं कराई। अब चिंता सता रही है कि बच्चा 12वी कक्षा में कैसे पास होगा।

ESB जेल प्रहरी परीक्षा में 100 में 101.66 नंबर लाने वाला टॉपर कहां?

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिटजी एक नामी कोचिंग सेंटर था, जिसे देखकर बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रवेश लिया था। लेकिन कोचिंग सेंटर बंद होने से अब छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। साथ ही, उन अभिभावकों के लाखों रुपये भी डूब गए हैं, जिन्होंने फीस पहले ही जमा कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल पुलिस
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • FIITJEE कोचिंग
  • FIITJEE
  • fiitjee coaching
  • भोपाल पुलिस प्रशासन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर