वनरक्षक भर्ती 2022 में गड़बड़ी की आशंका, 113 उम्मीदवारों का रिजल्ट ईएसबी ने होल्ड किया

Rohit Sahu | Jun 14, 2025, 10:01 IST
Share
esb result hold forest guard
esb result hold forest guard

मध्य प्रदेश वनरक्षक भर्ती 2022 में गड़बड़ी की आशंका के चलते ईएसबी ने 113 उम्मीदवारों के रिजल्ट होल्ड कर दिए हैं। विभाग ने 1670 पदों पर भर्ती निकली थी।

मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले अब एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। पुलिस आरक्षक भर्ती घोटाले की जांच के दौरान अब वनरक्षक भर्ती परीक्षा में भी गड़बड़ी की आशंका गहराने लगी है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने वनरक्षक परीक्षा 2022 में कुछ असामान्य पैटर्न पकड़े हैं। इन संकेतों के आधार पर 113 सफल उम्मीदवारों के रिजल्ट पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

2022 में वन विभाग ने निकाली थी 1670 पदों पर भर्ती

वन विभाग द्वारा वर्ष 2022 में कुल 1670 पदों पर Forest Guard और क्षेत्र रक्षक (कार्यपालिक) भर्ती निकाली गई थी। इन पदों के लिए 25 मई से 20 जून 2023 तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में लगभग एक लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद 13 दिसंबर 2024 को अंतिम परिणाम घोषित किया गया।

113 रिजल्ट रोके, 1340 की सूची वन विभाग को भेजी

ईएसबी द्वारा कुल 1340 चयनित अभ्यर्थियों की सूची वन विभाग को भेजी गई। इनमें से 1173 अभ्यर्थियों ने विभाग में जॉइनिंग कर ली है। वहीं, 167 उम्मीदवार अभी तक नियुक्ति प्रक्रिया में नहीं पहुंचे हैं। इनका वेरिफिकेशन फिलहाल लंबित है। जिन 113 उम्मीदवारों के रिजल्ट में अनियमितता के संकेत मिले हैं, उनके परिणामों को रोककर जांच की जा रही है।

ईएसबी डायरेक्टर बोले- असामान्य पैटर्न पर रिजल्ट होल्ड

ईएसबी डायरेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि यदि रिजल्ट में किसी तरह का unusual pattern दिखाई देता है, तो संबंधित अभ्यर्थियों के परिणाम होल्ड कर दिए जाते हैं। इनकी विस्तृत जांच की जाती है और जांच संतोषजनक पाए जाने पर ही फाइनल रिजल्ट जारी किया जाता है। यह प्रक्रिया भर्ती की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़ें...एमपी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023: 6423 उम्मीदवार सफल... 561 ने रिपोर्ट ही नहीं किया

पुलिस आरक्षक भर्ती घोटाले की आंच यहां भी पहुंची

पुलिस आरक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े की परतें खुलने के बाद कर्मचारी चयन मंडल अब अन्य सभी भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट की भी बारीकी से जांच कर रहा है। वनरक्षक भर्ती में सामने आए इन संकेतों ने पूरे सिस्टम की credibility पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर जांच में गड़बड़ी पाई जाती है, तो न केवल रिजल्ट रद्द हो सकते हैं बल्कि आपराधिक कार्रवाई भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें...WITH HELD के तिलस्म में उलझा वनरक्षक-जेलप्रहरी भर्ती का रिजल्ट

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

Madhaya Pradesh | MP News | वनरक्षक रिजल्ट | वनरक्षक परीक्षा में गड़बड़ी | मध्यप्रदेश वनरक्षक रिजल्ट | MP Forest Guard Result | MP Forest Guard Vacancy 2022

Tags:
  • MP News
  • वनरक्षक परीक्षा में गड़बड़ी
  • MP Forest Guard Vacancy 2022
  • Madhaya Pradesh
  • MP Forest Guard Result
  • मध्यप्रदेश वनरक्षक रिजल्ट
  • वनरक्षक रिजल्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि