पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी, संघ से पूछा मैं गद्दार और आप देशभक्त कैसे
Sanjay Gupta | Apr 14, 2025, 17:58 IST
Former CM Digvijay Singh
दिग्विजय सिंह ने कहा कि वक्फ एक्ट पूरे तरीके से असंवैधानिक है, मैं नहीं कह रहा हूं। सुधांशु त्रिवेदी वकील नहीं है। कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी, विवेक तन्खा, देश के जो भी बड़े वकील है...
Indore. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोमवार को इंदौर में मीडिया से लंबी चर्चा की और इस दौरान उनके निशाने पर फिर बीजेपी, संघ और हिन्दू संगठन रहे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की डबल इंजन सरकार और संघ पर आरोप लगाए कि यह राजनीतिक रोटियां सेंकने, लाभ उठाने के लिए नफरत फैला रहे हैं और दंगे-फसाद करा रहे हैं। लोगों को अब बात समझ आ गई है कि बीजेपी का धर्म से कोई लेना-देना नहीं है वह धर्म की राजनीति करती है। साथ ही कहा कि मैं गद्दार कैसे हो गया, बीजेपी और संघ के लोग देशभक्त कैसे हो गए, जो गोडसे की विचारधारा पर चलते हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कई जगह पर सिंह के वक्फ बिल पर बयानों को लेकर उन्हें गद्दार कहते हुए पोस्टर लगाए गए थे। इंदौर में भी यह पोस्टर लगे थे।
![e1421a90-f2c]()
सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो नरेंद्र मोदी जी या अमित शाह जी या बीजेपी या संघ के खिलाफ बोलता है उसे देशद्रोही करार कर दिया जाता है। जो कन्हैया कुमार ने कहा है कि वह तथ्यों के आधार पर ही कहा था।
ये खबर भी पढ़िए... गोल्डमैन सैक्स का अनुमान: सोने का भाव पहुंच सकता है एक लाख रुपए के पार
उन्हें गद्दार कहते हुए लगाए गए पोस्टर पर सिंह ने कहा कि संविधान का पालन करने पर वह गद्दार कहते हैं। संविधान का पालन करना, देश के कानून का पालन करना उनके लिए गद्दारी हो सकती है, हमारे लोगों के लिए नहीं। बीजेपी, बजरंग दल, वीएचपी के नेता जो पाकिस्तानी आईएसआई के लिए जासूस कर रहे हैं, उनकी हाईकोर्ट से जमानत होने पर सरकार सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं गई। आज भी बीजेपी सरकार इसका जवाब नहीं देती है। उस केस में जहां जासूसी करते हुए पकड़े गए जमानत कैसे हो गई, देशद्रोही कानून लागू क्यों नहीं हुआ और सरकार ने अपील क्यों नहीं की।
ये खबर भी पढ़िए... शादी से पहले पार्टनर की फाइनेंशियल मैनेजमेंट को समझना क्यों है जरूरी
सिंह ने कहा कि वक्फ एक्ट पूरे तरीके से असंवैधानिक है, मैं नहीं कह रहा हूं। सुधांशु त्रिवेदी वकील नहीं है। कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी, विवेक तन्खा, देश के जो भी बड़े वकील है सभी ने असंवैधानिक माना है।
ये खबर भी पढ़िए... पुरी के जगन्नाथ मंदिर का ध्वज लेकर उड़ा गरुड़!, वीडियो वायरल, लोगों को सता रहा अनहोनी का डर
सिंह ने कहा कि क्या कारण है कि जो ऐसे संगठन नफरत फैलाते हैं, दंगे-फसाद कराते हैं क्यों इजाजत दी जाती है कि जुलूस के रूप में डीजे लगाकर मस्जिदों के सामने से निकले। प्रशासन क्यों मंजूरी देता है, नहीं देना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है, उसका पालन नहीं हो रहा है। गाइडलाइन का पालन करने के लिए हाईकोर्ट में रिट पिटीशन लगाई है, तीन साल से लंबित है तारीख नहीं मिल रही। ईमानदारी से गाइडलाइन का पालन हो तो दंगे-फसाद नहीं होंगे। डबल इंजन सरकार की मानसिकता है राजनीतिक लाभ के लिए नफरत फैलाकर दंगे- फसाद फैलाने की।
ये खबर भी पढ़िए... शादी को लेकर महिला ने की ऐसी पोस्ट कि सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनके सांसद, चयनित प्रोफेसर नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहते हैं, गांधी की हत्या करने वाला देशभक्त कैसे हो सकता है वह गद्दार, देशद्रोही है। ऐसी विचारधारा वालों पर भी प्रश्नचिन्ह लगता है।
ऐसे आतंकवादी के खिलाफ जो हमारे देश पर आतंकवादियों ने हमला किया, इसमें शामिल रहा है, उसे वही कदम उठाना चाहिए जो यूपीए ने उठाया, अब एनडीए कर रही है। इसमें किसी का श्रेय लेने और देने की बात नहीं
पूर्व सीएम ने बाबा साहब अंबेडकर के कार्यक्रम बीजेपी द्वारा मनाए जाने पर कहा कि बीजेपी अब बाबा साहब अंबेडकर और भारतीय संविधान, के प्रति सम्मान की नजर से देख रहे हैं। यह वही संघ है जिसने कभी भारतीय संविधान नहीं माना, तिरंगे का अपमान किया। आज भी उनकी विचारधारा में कोई परिवर्तन नहीं है। यह वह विचारधारा है जिसने संत महात्मा गांधी की हत्या की। बाबा साहब के स्मारक पर जाना नम्रता से शीश झुकाना ठीक है लेकिन उनके विचारों का पालन नहीं हो रहा है। आज एसटी-एससी की स्कीम खत्म की जा रही है। आवास और खेती के लिए उनके पट्टों पर दबंगों का कब्जा है। बजट में प्रावधान खत्म किए जा रहे हैं।
e1421a90-f2c
जो खिलाफ बोले उसे देशद्रोही बोलते हैं
ये खबर भी पढ़िए... गोल्डमैन सैक्स का अनुमान: सोने का भाव पहुंच सकता है एक लाख रुपए के पार
मैं गद्दार कैसे हो गया
ये खबर भी पढ़िए... शादी से पहले पार्टनर की फाइनेंशियल मैनेजमेंट को समझना क्यों है जरूरी
वक्फ बिल असंवैधानिक है
ये खबर भी पढ़िए... पुरी के जगन्नाथ मंदिर का ध्वज लेकर उड़ा गरुड़!, वीडियो वायरल, लोगों को सता रहा अनहोनी का डर
मस्जिदों से गुजरने की मंजूरी क्यों देते हैं अधिकारी
ये खबर भी पढ़िए... शादी को लेकर महिला ने की ऐसी पोस्ट कि सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
गोडसे को वह देशभक्त कहते हैं
राणा को लाने का श्रेय देने की बात नहीं
बाबा साहब के विचारों का पालन नहीं हो रहा
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari