पूर्व मंत्री सज्जन सिंह ने अनंत चतुर्दशी झांकी में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को क्यों दिया ये नारा
Sanjay Gupta | Sept 08, 2025, 13:35 IST
Former Minister Sajjan Singh Sloganized Against Kailash Vijayvargiya During Anant Chaturdashi indore
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच राजनीति में अक्सर तकरार देखने को मिलती है। हाल ही में, अनंत चतुर्दशी के दिन, वर्मा ने विजयवर्गीय के खिलाफ मंच से नारा दिया, जो चर्चा का विषय बन गया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे सज्जन सिंह वर्मा और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच की तीखी नोंक झोंक लगातार बनी रहती है। खासकर चुनाव के समय दोनों ही तीखी टिप्पणी करते हैं। अब अनंत चतुर्दशी के दिन सज्जन वर्मा ने कुछ ऐसा नारा दिया कि फिर राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गई।
खबर यह भी...इंदौर विधानसभा के बाद अब महापौर चुनाव में भी वोट चोरी के आरोप, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने की जांच की मांग
खबर यह भी...एमपी के 12 मंत्रियों पर आपराधिक मामले, 3 पर गंभीर आरोप, विजयवर्गीय-परमार-सिलावट का भी नाम शामिल
दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ लगातार मुखर रहते हैं। कई बार सज्जन सिंह वर्मा ने तीखी टिप्पणियां मंत्री विजयवर्गीय के खिलाफ की हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान तो वर्मा ने यहां तक कहा था कि मां का दूध पिया है तो कैलाश विजयवर्गीय बिना ईवीएम में छेड़छाड़ के 8 लाख से अधिक वोट से जीत हासिल करके बताएं। मंत्री विजयवर्गीय कई बार प्रतिक्रिया में यह बोले- छोड़ो कहां उनकी बात करते हो। दोनों के बीच की तीखी नोकझोंक हमेशा चर्चा में रही है।
thesootrlinks
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
इंदौर अनंत चतुर्दशी | Indore Latest News
खबर यह भी...इंदौर विधानसभा के बाद अब महापौर चुनाव में भी वोट चोरी के आरोप, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने की जांच की मांग
जब मंच से वर्मा ने यह बोला मंत्री विजयवर्गीय को
झांकी के दौरान परंपरागत रूप से कैलाश विजयवर्गीय हर साल धूमधाम से यह मनाते हैं और भजन भी गाते हैं। इस दौरान सज्जन सिंह वर्मा का स्वागत मंच लगता है। जब विजयवर्गीय उनके मंच के पास से गुजरे तो उन्होंने कहा कि सज्जन जी, सत्तू पटेलजी सभी लोग हर साल फूलों की माला से स्वागत करते हैं। नंदानगर युवक मंडल की ओर से उनका धन्यवाद। इस पर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि- आज का एक ही नारा है कैलाश भाई संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं। संघमित्र (महापौर पुत्र) को आगे करो। इस पर जमकर तालियां बजी। इसके बाद विजयवर्गीय ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को फिर फूफा कहकर संबोधित किया और गाना गया- सुनो गौर से दुनिया वालों चाहे जितना जोर लगा लो…।
क्या है सज्जन और कैलाश का रिश्ता-
thesootrlinks
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
इंदौर अनंत चतुर्दशी | Indore Latest News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari