सिस्टम से निराश पूर्व MLA विजय राघवेंद्र सिंह की पत्नी, सरकारी दफ्तर में खुद पर उड़ेला केरोसिन!

Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 06, 2025, 12:44 IST
Share
The sootr
The sootr

सरकार की चौखट पर अपनी बात रखने की कोशिश जब अनसुनी हो, तो ग़ुस्सा कब आक्रोश बन जाए—इसका उदाहरण बनीं बड़वारा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक विजय राघवेंद्र सिंह की पत्नी रंजीता सिंह। कटनी तहसील कार्यालय में रंजीता सिंह ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया।

MP News : कटनी के बड़वारा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक विजय राघवेंद्र सिंह की पत्नी रंजीता सिंह ने कटनी जिले के तहसील कार्यालय में खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह कदम उन्होंने प्रशासनिक लापरवाही और लगातार हो रही अनदेखी के विरोध में उठाया।

घटना के समय कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप कर उन्हें शांत किया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। लेकिन इस घटनाक्रम ने तहसील स्तर पर प्रशासनिक जवाबदेही और नागरिकों की शिकायतों की अनदेखी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबर यह भी : जमीन विवाद में माता-पिता और बेटे की हत्या, सूरजपुर में ट्रिपल मर्डर

दो साल पुराना मामला, अभी तक हल नहीं

रंजीता सिंह ने बताया कि उन्होंने 15 सितंबर 2021 को बिलायत कला गांव निवासी जहान सिंह से 1176 वर्गफीट जमीन खरीदी थी। लेकिन उस पर लंबे समय से अनुरोध तिवारी का अतिक्रमण बना हुआ है।

उन्होंने प्रशासन से बार-बार शिकायत की, लेकिन छह महीनों से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। उनका आरोप है कि नायब तहसीलदार और तहसील कार्यालय की ओर से उनकी शिकायतों की उपेक्षा की जा रही है।

खबर यह भी : इंदौर में जमीन विवाद को लेकर दिनदहाड़े बिल्डर डोसी पर गुंडे हेमंत यादव ने तानी रिवाल्वर, बाद में विधायक के दखल से दोनों में समझौता

अधिकारियों ने आरोपों को किया खारिज

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उप-विभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रदीप मिश्रा ने कहा कि "रंजीता सिंह ने न्यायिक कार्यवाही में हस्तक्षेप किया है।" इसलिए, उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

वहीं, नायब तहसीलदार अनुराधा सिंह ने बताया कि जिस जमीन पर विवाद है, उस पर 1995 से अनुरोध तिवारी का कब्जा है और रंजीता सिंह का नाम 2021 में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। इसलिए मामला न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है और उसमें प्रशासनिक हस्तक्षेप संभव नहीं है।

खबर यह भी : दमोह में जमीन विवाद पर दो लोगों की फायरिंग में मौत, घर में घुसकर चलाई कई राउंड गोलियां, घटना से इलाके में तनाव

खबर यह भी : गोविंद सिंह राजपूत के अपहरण केस में क्लोजर रिपोर्ट, मामला जमीन विवाद से जुड़ा

रिपोर्ट दर्ज और स्थिति की निगरानी

बड़वारा एसडीओपी उमराव सिंह ने पुष्टि की कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने बताया कि जैसे ही तहसीलदार की ओर से आदेश जारी होंगे, अवैध कब्जा हटाने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। इस बीच पुलिस को भी निर्देश दिया गया है कि विवादित जमीन पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनाती की जाए।

सुनवाई | पूर्व विधायक

Tags:
  • MP News
  • कटनी
  • विवाद
  • पत्नी
  • सुनवाई
  • बड़वारा
  • जमीन
  • पूर्व विधायक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई