GIS: देश की अर्थव्यवस्था 2047 तक दोगुनी, 70 करोड़ से शुरू होंगे धार-स्टेच्यू ऑफ यूनिटी समेत 6 क्रूज

Raj Singh | Feb 26, 2025, 09:25 IST
Share
PRAYATAN
PRAYATAN

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 2047 तक दोगुनी हो जाएगी और पर्यटन क्षेत्र का योगदान बढ़ेगा, खासकर मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के लिए।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन 24 और 25 फरवरी को हआ। इसी कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शरीक हुए। इस दौरान उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर कहा कि देश की अर्थव्यवस्था 2047 तक हर 5-7 साल में दोगुनी होगी। इसमें पर्यटन क्षेत्र का योगदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस बात का भी दावा किया कि पर्यटन के कारण मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के लिए अपार संभावनाएं हैं।

भारत की आर्थिक स्थिति और पर्यटन क्षेत्र का भविष्य

दरअसल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 2047 तक हर 5-7 साल में दोगुनी होगी। इसका मतलब है कि अगले 23 सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था चार बार दोगुनी हो जाएगी और 32 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी। इस दौरान पर्यटन क्षेत्र का योगदान बढ़कर 10 प्रतिशत हो जाएगा। इससे भारतीय पर्यटन उद्योग में अपार संभावनाएं होंगी। खासकर मध्य प्रदेश जैसे पर्यटन समृद्ध राज्य इससे लाभान्वित होंगे। बता दें कि जीआईएस में मंगलवार ( 25 फरवरी ) को पर्यटन क्षेत्र में कूल, रिसॉर्ट, होटल और फिल्म निर्माण जैसे क्षेत्रों में कुल 4 हजार 468 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले।

मध्य प्रदेश: पर्यटन के लिए संभावनाओं से भरपूर

शेखावत ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश एक पर्यटन समृद्ध राज्य है। यहां धार्मिक, सांस्कृतिक, वाइल्डलाइफ, वाटर एडवेंचर और आध्यात्मिक पर्यटन जैसे कई क्षेत्र विकसित हो रहे हैं। वे मानते हैं कि इस राज्य में पर्यटन के विभिन्न पहलुओं के कारण रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ेंगे। पिछले साल तक भारत में घरेलू पर्यटकों की संख्या 250 करोड़ तक पहुंच चुकी है, जो कि मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ा अवसर है।

ये भी खबर पढ़ें... GIS का समापन आज, अमित शाह होंगे शामिल, पहले दिन मिला 22 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

राजनीतिक करियर और हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र में संबंध

गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह भी साझा किया कि पत्रकार कई बार उनसे पूछते हैं कि अगर वे राजनेता नहीं होते तो क्या करते। शेखावत ने कहा कि वे पर्यटन और हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र से पहले से ही जुड़े हुए थे। यदि वे मंत्री नहीं बनते, तो वे मध्य प्रदेश में होटल-रिसॉर्ट बना रहे होते। उन्होंने यह भी बताया कि पर्यटन नीतियां देखकर यह लगता है कि इस क्षेत्र में काम करने का बहुत बड़ा मौका है।

ये भी खबर पढ़ें... GIS 2025: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होंगे अमित शाह, शेखावत और खट्टर भी आएंगे भोपाल

मध्य प्रदेश में विकास और निवेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में चीते अब बेखौफ घूम रहे हैं। राज्य में टाइगर की संख्या इतनी बढ़ चुकी है कि अब इनका आदान-प्रदान अन्य राज्यों के साथ किया जा सकता है। इस संदर्भ में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर के फर्नीचर उद्योग के साथ मध्य प्रदेश की साझेदारी बढ़ाने की पहल की। इसके अलावा, नॉलेज मरीन द्वारा नर्मदा क्रूज लाइन पर काम शुरू किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में 70 करोड़ रुपए से 6 क्रूज चलाए जाएंगे, जिनमें एक क्रूज धार से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के बीच चलेगा। महिला पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, मेक माय ट्रिप कंपनी ओरछा में पिंक टॉयलेट्स बनाएगी, ताकि महिलाओं को यात्रा के दौरान और भी अधिक सुरक्षा और आराम मिल सके। इन योजनाओं से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी खबर पढ़ें... GIS में सुपरकार्स का जलवा : जबलपुर में बना एंटी माइंस आर्मी व्हीकल ने मेहमानों का मोहा मन

फिल्म उद्योग और मध्य प्रदेश: निवेश और अवसर

मध्य प्रदेश में फिल्म उद्योग में भी बड़ी गतिविधियां हो रही हैं। बॉलीवुड और वेबसीरीज के बाद अब हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स भी राज्य में आ रहे हैं। अमेजन, जी 5 और हॉलीवुड के आगामी प्रोजेक्ट्स से राज्य को 300 करोड़ रुपए का निवेश मिलेगा। इसके साथ ही राज्य में लग्जरी होटल, रिसॉर्ट और वाटर स्पोर्ट्स सुविधाएं भी स्थापित की जा रही हैं। इन पहलुओं से पर्यटन उद्योग को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भी बताया कि उनकी चार फिल्में मध्य प्रदेश में ही शूट हुई हैं, और यह राज्य उन्हें बहुत पसंद आया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP
  • भोपाल
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
  • गजेंद्र सिंह शेखावत
  • ग्लोबल इन्वेस्टर समिट
  • पंकज त्रिपाठी
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • जीआईएस
  • GIS 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई