पत्नी को ही दांव पर लगा बैठा जुआरी पति, घर आकर बोला-मैं तुझे जुए में हार आया हूं

Sandeep Kumar | Feb 09, 2025, 16:25 IST
Share
Gambler husband puts wife
Gambler husband puts wife

घटना के पीड़िता को अंदरुनी चोटें भी आई हैं। जिसके बाद वह मामले की शिकायत करने के लिए स्थानीय थाने पहुंची मामले की जानकारी दी। साथ ही मामले में पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़िता अपने माता पिता और बहन को लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गई।

एक महिला के साथ उसके पति ने बर्बरता की सभी हदें पार कर दी। जुआरी पति ने अपनी पत्नी को ही जुए के दांव पर लगा आया। घर पहुंचकर उससे कहा कि मैं तुझे जुए में हार आया हूं, अब अगर तुझे मेरे साथ रहना है तो कहीं से भी पैसे लेकर आ। जब पत्नी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उसके साथ बर्बरता करते हुए बर्बरता कर दी। दरअसल ये पूरा मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बौकना गांव का बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए... मुख्य सचिव अनुराग जैन बोले - जुआ-सट्टा हैं अपराध की जड़, टीआई की जवाबदेही तय होगी

पीड़िता को आई अंदरुनी चोटें

घटना के पीड़िता को अंदरुनी चोटें भी आई हैं। जिसके बाद वह मामले की शिकायत करने के लिए स्थानीय थाने पहुंची मामले की जानकारी दी। साथ ही मामले में पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़िता अपने माता पिता और बहन को लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पति जुआ खेलने का आदी

पीड़िता ने बताया कि उसका पति जुआ खेलने का आदी है और आए दिन वह जुआ खेलने जाता है। घर का कुछ न कुछ सामान हार कर आ जाता है। हद तो तब हो गई जब प्रदीप ने उसे घर आ आकर बताया कि वह उसे भी जुए के दांव में हार आया है, साथ ही धमकाया कि अब अगर तुझे मेरे साथ रहना है तो पैसे देने होंगे। पीड़िता रश्मि ने बताया कि पैसे न देने पर उसके पति ससुर एवं ससुराल के कुछ अन्य लोगों ने उसे नग्न कर रात भर पीटा उसके गुप्तांगों में भी चोटें आई हैं। रश्मि जब एसपी ऑफिस आई थी तो ठीक से चल भी नहीं पा रही थी।

ये खबर भी पढ़िए... जुआ खेलते 24 बड़े कारोबारी गिरफ्तार, 6 लग्जरी कारें और 5 लाख नगद जब्त

ये खबर भी पढ़िए... जुआरियों के खिलाफ SP के आदेश पर कांग्रेस का ट्वीट- सरकार का दिवाली ऑफर

पीड़िता नहीं रहना चाहती पति के साथ

पीड़िता का कहना है कि उसके पति की क्रूरता को देखते हुए अब वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती है। उसने बताया कि इससे पहले भी उसका पति उसके बदले गांव वालों से उधार पैसे लेने की बात कहता था। बदले में वह महिला को लोगों से बात करने के लिए भी कहता था। वहीं पुलिस इस पूरे मामले को पारिवारिक विवाद बता रही है। पुलिस का कहना है कि मारपीट को लेकर दो लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।

ये खबर भी पढ़िए... BJP पार्षद पुष्पेंद्र जुआ खेलते पकड़ाए, कैलाश पर अवैध कॉलोनी का केस

Tags:
  • MP News
  • छतरपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • gambling
  • जुआ
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं