MP News : बहू के कदम से बदला धर्म, ससुराल की 20 साल बाद कराई घर वापसी, जानें पूरा मामला

Reena Sharma Vijayvargiya | May 21, 2025, 10:40 IST
Share
The sootr
The sootr

मध्य प्रदेश के झाबुआ में गज्जू कालिया के परिवार ने 20 वर्षों बाद बहू के आग्रह पर फिर से हिंदू धर्म अपनाया। इस निर्णय में चार गांवों के वरिष्ठों ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। गांव में खुुशी का माहौल।

MP News : मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के गांव उंडवा रहने वाले गज्जू कालिया के परिवार की धार्मिक यात्रा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। करीब 20 साल पहले, परिवार ने हिंदू धर्म को छोडक़र ईसाई पद्धति से जीवन जीना शुरू कर दिया था। इस बदलाव की शुरुआत उस समय हुई जब गज्जू की पत्नी गंभीर रूप से बीमार हुईं और चर्च जाकर दीया जलाना शुरू किया। धीरे-धीरे पूरा परिवार चर्च से जुड़ गया और ईसाई रीति-रिवाजों को अपनाने लगा।

खबर यह भी : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राहुल गांधी को किया हिंदू धर्म से बहिष्कृत, मंदिरों में प्रवेश भी वर्जित

बहू की पहल बनी परिवर्तन की वजह

एक माह पहले इस परिवार में बेटे की शादी हुई। नई बहू जब घर आई, तो उसने देखा कि उसके ससुराल में पूजा-पाठ चर्च के अनुसार हो रहा है, ना कि पारंपरिक हिंदू तरीके से। इससे वह चौंक गई और अपने मायके में यह बात साझा की और इसके बाद बहू ने ससुराल पक्ष से चर्चा की और उन्हें मूल धर्म यानी हिंदू धर्म में लौटने के लिए प्रेरित किया। बहू का मानना था कि धर्म केवल पूजा का तरीका नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है, जो पीढिय़ों को जोड़ता है।

खबर यह भी : अगहन माह हिंदू धर्म का सबसे पवित्र महीना, जानें प्रमुख त्योहार

गांव के वरिष्ठों की भूमिका

इस मुद्दे को लेकर चार गांवों के तड़वियों और बुजुर्गों की पंचायत बुलाई गई। इन वरिष्ठ नागरिकों ने परिवार को समझाया कि उनकी जड़ें हिंदू संस्कृति में हैं, और उनकी घर वापसी सामाजिक और आत्मिक दोनों स्तरों पर उचित है।

खबर यह भी : गांव छोड़ना मंजूर था पर नहीं लौटे हिंदू धर्म में... 6 परिवार बेदखल

सामाजिक सुझाव भी लिए

गज्जू कालिया ने बताया, "हमने बहू की भावना को समझा और समाज के सुझावों के बाद फिर से हिंदू धर्म में वापसी करने का निर्णय लिया। अब बहू भी परिवार के साथ खुशी से रह रही है।"

खबर यह भी : इंदौर से सलमान खान को मिला हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण, राम मंदिर की आकृति वाली पहनी थी घड़ी

धर्मांतरण से जुड़ी सामाजिक चुनौतियां :-

  • -धर्मांतरण के बाद सामाजिक दूरी बन जाती है
  • -रीति-रिवाजों में बदलाव से नई पीढ़ी भ्रमित हो सकती है
  • -घर वापसी समाज को फिर से जोडऩे का प्रयास है
  • धर्म परिवर्तन | ईसाई धर्म
Tags:
  • MP News
  • धर्म परिवर्तन
  • घर वापसी
  • हिंदू धर्म
  • झाबुआ
  • चुनौतियां
  • बहू
  • ईसाई धर्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज