महाकुंभ में दिखेगी MP की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर की झलक
Siddhi Tamrakar | Jan 13, 2025, 11:40 IST
glimpse-madhya-pradesh-culture-prayagraj-mahakumbh
यूपी के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित महाकुंभ मेले में मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, मंदिर, साहित्य, फिल्में, नृत्य, गायन और वादन जैसी कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग की तरफ से यूपी के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित महाकुंभ मेले में मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, मंदिर, साहित्य, फिल्में, नृत्य, गायन और वादन जैसी कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। संस्कृति विभाग के निदेशक एनपी नामदेव ने बताया कि मेला परिसर के सेक्टर-7 में 'मध्य प्रदेश मंडप' बनाया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के कलाकारों को अपनी कला और भक्ति को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। मंडप में दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है और यहां आध्यात्मिक विषयों पर प्रदर्शनियां और संस्कृति विभाग की फिल्में भी दिखाई जाएंगी।
संस्कृति विभाग की तरफ से मेला स्थल पर रोजाना मां नर्मदा और गंगा आरती, गायन, वादन, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा, जो दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक होगा। मंडप में विभाग की प्रकाशित पुस्तकों का प्रदर्शन और बिक्री भी की जाएगी।
महाकुंभ 2025 का पहला स्नान, 85 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
इसके अलावा, संस्कृति विभाग द्वारा कुंभ कैलेंडर का प्रकाशन भी किया जा रहा है, इस कैलेंडर में कुंभ की एक माह की विस्तृत जानकारी के साथ महाकुंभ से संबंधित जानकारी, अमृत स्नान, पब्लिक सहायता नंबर आदि की जानकारी होगी।
आस्था के महाकुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
संस्कृति विभाग और महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ, उज्जैन द्वारा कई धार्मिक और सांस्कृतिक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। जिनमें श्रीराम के 36 गुण, 84 महादेव, 108 देवी के स्वरूप, गौ और गोपाल, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा सीखी गई कलाओं और विद्याओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनियां शामिल हैं। साथ ही, विभागीय प्रकाशनों का पुस्तक मेला भी लगाया जाएगा।
मंडप में दिखेंगी मंदिर और ऐतिहासिक धरोहरें
मंडप में मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों को दिखाया जाएगा। यहां के प्रमुख स्थलों में महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, खजुराहो, हरसिद्धि मंदिर, भीमबेटका, सांची, मैहर, अमरकंटक, चित्रकूट, मां पीठ असंबरा पीठ और नाल शामिल हैं। साथ ही देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती पर अहिल्याघाट पर आधारित मंच भी तैयार किया गया है।
मंडप में रोजाना होंगी प्रस्तुतियां
महाकुंभ 2025 का पहला स्नान, 85 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
कुंभ कैलेंडर का प्रकाशन
आस्था के महाकुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
चित्र प्रदर्शनियां भी होंगी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari