जीएमसी में नियम विरुद्ध भर्ती का मामला लोकायुक्त में दर्ज
Siddhi Tamrakar | Jan 21, 2025, 08:50 IST
Gandhi Medical College, Bhopal
गांधी मेडिकल कॉलेज में 16 लैब असिस्टेंट और 2 टेक्नीशियन की नियम विरुद्ध नियुक्तियां। मामला लोकायुक्त में, जांच पांच महीने से लंबित।
गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC), भोपाल में लैब असिस्टेंट और ओटी टेक्नीशियन (OT Technician) पदों पर हुई भर्ती में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। यह मामला अब लोकायुक्त तक पहुंच चुका है।
2021 में 60 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें एमपी ऑनलाइन (MP Online) के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए। लेकिन 16 लैब असिस्टेंट, 1 लैब टेक्नीशियन और 1 ओटी टेक्नीशियन की नियुक्ति नियमों को दरकिनार कर की गई।
डीन डॉ. कविता एन सिंह ने सितंबर 2024 में इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था।
https://www.youtube.com/watch?v=5mKkTJec1XU
समिति को सात दिनों में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया था, लेकिन पांच महीने बाद भी जांच अधूरी है।
भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटशीट मेडिकल कॉलेज, विदिशा के नाम पर तैयार की गई थी।
50% से अधिक अंक लाने वाले उम्मीदवारों को वरीयता सूची से बाहर कर दिया गया।
यह मामला लोकायुक्त में दर्ज हो चुका है। मेडिकल कॉलेज के डीन से नियुक्त कर्मियों की परीविक्षा अवधि रोकने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
2021 में 60 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें एमपी ऑनलाइन (MP Online) के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए। लेकिन 16 लैब असिस्टेंट, 1 लैब टेक्नीशियन और 1 ओटी टेक्नीशियन की नियुक्ति नियमों को दरकिनार कर की गई।
भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप
मेरिट सूची और वेटिंग लिस्ट की अनदेखी: जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट सूची और वेटिंग लिस्ट में नहीं था, उनकी नियुक्ति कर दी गई। नियमों का उल्लंघन: भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर चयन किया जाना था। लेकिन इसके बजाय हायर सेकंडरी (30%) और डीएमएलटी (70%) के अंकों के आधार पर मेरिट बनाई गई। पदोन्नति प्रक्रिया की अनदेखी: 50% पदों को पदोन्नति से भरा जाना था, लेकिन बिना योग्य उम्मीदवारों को खोजे सीधी भर्ती कर दी गई।
जांच प्रक्रिया में देरी
https://www.youtube.com/watch?v=5mKkTJec1XU
समिति के सदस्य:
- डॉ. संजय जैन (अध्यक्ष)
- डॉ. राजेश टिक्कस (सदस्य)
- डॉ. भावना भिमटे (सदस्य)
जांच की प्रगति:
प्रक्रिया में अन्य अनियमितताएं
नोटशीट में गड़बड़ी:
उम्मीदवारों के चयन में पक्षपात:
लोकायुक्त जांच में मामला दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari