खुद थाने पहुंचे युवक को थर्ड डिग्री देने का आरोप, TI बोले - चल सकता है, सब ठीक
Neel Tiwari | Published:
खुद थाने पहुंचे युवक को थर्ड डिग्री देने का आरोप
जबलपुर के गोरखपुर थाने में पुलिस बर्बरता के गंभीर आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। आबकारी एक्ट के मामले में युवक खुद थाने पहुंचा। मामला जमानती बताया जा रहा है। युवक ने दो आरक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- गोरखपुर थाने में पुलिस प्रताड़ना के गंभीर आरोप।
- जमानती मामले में खुद थाने पहुंचे युवक से कथित थर्ड डिग्री।
- दो आरक्षकों पर पैसों की मांग और बेरहमी से मारपीट करने का आरोप।
- VIDEO में युवक के खुद थाने आने की बात, TI के बयान से विरोधाभास।
- निष्पक्ष जांच और वरिष्ठ अधिकारियों की कार्रवाई की मांग तेज।
जमानती मामले में थाने पहुंचना पड़ा भारी
थाने पहुंचने के बाद उसके साथ कानून के अनुरूप व्यवहार करने के बजाय कथित रूप से थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया गया। पीड़ित का आरोप है कि थाने में पदस्थ आरक्षक रोहित द्विवेदी और आरक्षक अनूप उससे पैसों की मांग कर रहे थे। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो दोनों आरक्षकों ने उसे थाने के अंदर ले जाकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
पैरों पर बरसाए डंडे, चलने लायक भी नहीं बचा
उसने यह भी दावा किया कि उसके पैर की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। थाने में मौजूद उसके सूजे हुए पैरों और चोट के निशानों की तस्वीरें और वीडियो अब पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। यदि जांच में ये आरोप सही पाए जाते हैं तो मामला केवल मारपीट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हिरासत में कथित पुलिस प्रताड़ना और मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला भी बन सकता है।
पुलिस के ही बयान आमने-सामने
दूसरी ओर गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल का दावा है कि युवक को इलाके में भ्रमण के दौरान पकड़कर थाने लाया गया था। दोनों दावों में यह स्पष्ट विरोधाभास अब पूरे मामले की जांच का महत्वपूर्ण बिंदु बन गया है। यदि युवक वास्तव में स्वयं थाने पहुंचा था तो फिर उसे पकड़कर लाने की बात क्यों कही गई, यह सवाल अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
'चल सकता है, कोई दिक्कत नहीं'
वरिष्ठ अधिकारियों की जांच पर टिकी हैं निगाहें
सामने आए वीडियो और दोनों पक्षों के विरोधाभासी दावों ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस मामले में किस प्रकार की जांच कराते हैं और क्या जांच के जरिए पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ पाती है।
ये भी पढ़ें...
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें ...इसी महीने लागू हो सकता है UCC
भोपाल की अरेरा कॉलोनी में घरों से कारोबार, सरकार की तैयारी पर बवाल
मध्य प्रदेश में रिश्वतकांड: कृषि मंत्री के OSD समेत 3 कर्मचारी सस्पेंड
10 हजार पद भरने के लिए IAS-IPS में खींचतान, मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड पर घमासान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari