हरित प्रहरी हुए सम्मानित, वन संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर मिला कमेंडेशन डिस्क अलंकरण

Ravi Awasthi | Published:
Share
van seva
van seva

मध्यप्रदेश में वन संरक्षण व वन्यजीव सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 34 वन अधिकारी-कर्मचारियों को ‘ कमेंडेशन डिस्क ’ अलंकरण से सम्मानित किया गया ।

BHOPAL.
प्रदेश के वन क्षेत्र में समर्पण और सेवा की मिसाल पेश करने वाले वन अधिकारी-कर्मचारियों को शनिवार, 1 नवम्बर को सम्मानित किया गया।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही.एन. अम्बाड़े ने ‘कमेंडेशन डिस्क अलंकरण समारोह’ में कुल 34 वन अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें... खनिज माफिया व अफसरों की जुगलबंदी,अवैध खनन को मिला वन विभाग का कवच

वन सेवा में उत्कृष्टता का सम्मान

वन विभाग ने उन कर्मियों को सम्मानित किया जिन्होंने वन सुरक्षा, अतिक्रमण नियंत्रण, वृक्षारोपण, वन्यजीव संरक्षण, कूप विदोहन और सामाजिक वानिकी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया।

सम्मानितों में बालाघाट, भोपाल, छतरपुर, पन्ना, हरदा, इंदौर, झाबुआ, धार, मंडला, सिंगरौली, सिवनी और मंदसौर जैसे जिलों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें... राजा बरारी इस्टेट: जंगल की जमीन पर अफसरों का खेल, सुप्रीम आदेश के बाद भी निजी संस्था को संरक्षण

राज्यभर से आए समर्पित वनरक्षक,हुए सम्मानित

बालाघाट से सचिन पदमें और अमोल गौतम, भोपाल से रणछोर दास अग्निहोत्री और अनिल गव्हाडे, छतरपुर से बुद्धसेन कोल, हरदा से मनोज सिंह चौहान, रोहित कुमार गौर समेत कई वनकर्मियों को सम्मान मिला।

यह भी पढ़ें... IFS डीपीसी: सिफारिश निलंबन की थी,मिली आईएफएस बनने की हरी झंडी

इनकी सेवाओं को भी मिली सराहना,सम्मान

कार्यक्रम में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, पेंच टाइगर रिजर्व और सामाजिक वानिकी इकाइयों के कर्मियों को भी इस अवसर पर सराहा गया। इसी क्रम में रामेन्द्र सिंह वर्मा एवं वनपाल मोहम्मद शरीफ खान, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के वनरक्षक मनोज कुमार वरकड़े, इंदौर वन मंडल के वन रक्षक प्रवीण मालवीय, महेन्द्र चौहान, कार्यवाहक वनपाल सुनील कुमार शर्मा एवं महेन्द्र चौहान को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें... दफ्तर सील, दर-दर के हुए बालाघाट वन संरक्षक, डेढ़ माह से अधीनस्थों के सहारे कामकाज

इनके अलावा झाबुआ वन मंडल से कार्यवाहक वनपाल राजेन्द्र सिंह अमलिया, धार वनमंडल के वनरक्षक मनीष गहलोत, मंडला वन मंडल के वनक्षेत्रपाल हंसराज चौहान, वनपाल गजलू सिंह मरावी और वनरक्षक बैद्ध श्रवण कुलिहा, सिंगरौली वनमंडल के वनरक्षक राजेश कुमार सोंधिया, अविनाश पति त्रिपाठी, सिवनी पेंच टाइगर रिचर्व कार्यवाहक वनपाल अनिल कुमार चौधरी, वनरक्षक भूपेन्द्र राजपूत, मनोज सलामे, पुष्पेन्द्र चंचल ठोले, संजय नामदेव, वीरसिंह परस्ते, चंचलेश गजभिये और रोहित कुमार शुक्ला, मंदसौर वनमंडल से वनरक्षक जितेन्द्र सिंह पंवार और वीरेन्द्र सिंह चौहान को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वन विभाग का उत्साह

समारोह में राज्यभर से आए अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। वन बल प्रमुख अम्बाड़े ने कहा कि वन कर्मियों का यह समर्पण प्रदेश की जैव विविधता और हरियाली को बनाए रखने की रीढ़ है।

Tags:
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
  • सिवनी
  • धार
  • पेंच टाइगर रिजर्व
  • झाबुआ
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर