हाथरस कांड : ग्वालियर के आलीशान आश्रम से हटाया भोले बाबा का नाम, यहां होते थे बाबा के सत्संग

Shreya Nakade | Jul 04, 2024, 10:45 IST
Share
भोले बाबा का ग्वालियर में आश्रम
भोले बाबा का ग्वालियर में आश्रम

हाथरस में जिस भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, उनका एक आश्रम मध्‍य प्रदेश में भी है। ग्वालियर के इस आश्रम में लिखे बाबा के नाम को मिटा दिया गया है...

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा का सत्संग सुनने गए 123 लोगों की मौत हो गई। भगदड़ मचने के कारण हुए इस हादसे का अब एमपी कनेक्शन सामने आया है। दरअसल नारायण हरि साकार उर्फ भोले बाबा ग्वालियर सत्संग के लिए आते थे। यहां उनका एक आलीशान आश्रम बना हुआ है। 10 मई तक बाबा इस आश्रम में रहे थे।

आश्रम से हटाया बाबा का नाम

भोले बाबा का आलीशान आश्रम ग्वालियर के तिघरा रोड स्थित झंडा का पुरा गांव में है। यहां हरि विहार में बाबा ने एक घर को आश्रम बनाया हुआ है। सत्संग के लिए पीछे स्टेज बना हुआ है। यहां बाबा के सत्संग होते हैं। फिलहाल इस आश्रम की दीवार पर लिखे बाबा के नाम को मिटा दिया गया है। नाम के ऊपर सफेद रंग से पोतकर इसे मिटाया गया है। फिलहाल यह आश्रम भी बंद है। हाथरस हादसे के बाद पुलिस ने ग्वालियर स्थित बाबा के इस आश्रम की भी तलाशी ली है। घर के तलघर की भी जांच की गई है। ये खबर भी पढ़िए... हाथरस भगदड़: भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

12 मार्च को हुआ था आखिरी सत्संग

ग्वालियर की जिस बिल्डिंग में भोले बाबा ने आश्रम बना रखा था उसके मालिक राम अवतार कुशवाहा है। इस आश्रम में 12 मार्च 2024 को बाबा ने आखिरी सत्संग किया था। इसके बाद 10 मई तक बाबा इस आश्रम में रहे। बाद में इसे खाली करके चले गए। बिल्डिंग के मालिक ने बताया कि अब वे स्कूल को यह इमारत देंगे। उन्होंने बाबा को भी यह जगह किराए पर दी थी। मालिक ने कहा कि उनकी जमीन पर कोई गलत काम नहीं होगा। ये खबर भी पढ़िए... उज्जैन में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति से छेड़छाड़, असमाजिक तत्व ने तोड़ा प्रतिमा में लगा चश्मा

भगदड़ में ग्वालियर की महिला की मौत

2 जुलाई को उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ मच गई। इस हादसे में अभी करीब 123 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। इसमें मध्य प्रदेश के ग्वालियर की भी एक महिला शामिल है। ग्वालियर के जगजीवन नगर की 50 वर्षीय रामश्री अन्य महिलाओं के साथ सत्संग सुनने गई थी। अचानक भगदड़ मचने से वह अपने साथियों से बिछड़ गई। इसी भगदड़ में कुचले जाने से उनकी मौत हो गई। ये खबर भी पढ़िए...
बारबाडोस से भारत पहुंची टीम इंडिया, आज खिलाड़ी करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात ॉहाथरस भगदड़
Tags:
  • ग्वालियर
  • हाथरस
  • हाथरस भगदड़
  • भोले बाबा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज