ग्वालियर में मुर्गा विवाद : वकील और दुकानदार भिड़े, थाने में हंगामा

Anjali Dwivedi | Dec 29, 2025, 15:49 IST
Share
gwalior chicken fight
gwalior chicken fight

ग्वालियर में मुर्गा देने पर विवाद के बाद थाने में मारपीट हो गई। वकील और दुकानदारों के बीच हाथापाई हुई। इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है।

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला...

  • ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में मुर्गा पहले देने को लेकर विवाद हुआ।
  • यह विवाद पिंटो पार्क मछली मंडी में हुआ, जहां विक्रेताओं और ग्राहकों के बीच हाथापाई हुई।
  • एक पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, और विवाद वहीं बढ़ गया, जिसमें मारपीट भी हुई।
  • वकील प्रभात को भी इस मारपीट में चोटें आईं, जिसके बाद वकीलों ने थाने में हंगामा किया।
  • पुलिस ने पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया, थाना प्रभारी को भी निलंबित किया।
ग्वालियर न्यूज.ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में मुर्गा देने को लेकर विवाद हो गया। पिंटो पार्क मछली मंडी में रविवार रात करीब 11:30 बजे यह विवाद शुरू हुआ। मछली खरीदने आए सत्यम भदौरिया, नितिन तोमर और रुद्र नामक युवक मछली विक्रेता चौहान से मुर्गा पहले देने को लेकर उलझ गए। विवाद के बाद मारपीट हो गई और मामला थाने तक पहुंच गया।

ये खबर भी पढ़ें...एमपी में सरकारी कर्मचारियों के 4 कैडर खत्म, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश, कर्मचारी मंच करेगा आंदोलन

पुलिस के सामने हंगामा

विवाद के बाद एक पक्ष शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा। इसके बाद दूसरा पक्ष भी थाने में आ गया और वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और फिर से हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस हस्तक्षेप के बावजूद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मारपीट की। इस दौरान पुलिस ने मामला शांत करने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों के बीच विवाद जारी रहा। एमपी पुलिस

ये खबर भी पढ़ें...एमपी के यात्रियों की बल्ले-बल्ले, नए साल और माघ मेले के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन 16 स्टेशनों पर होगा स्टापेज

वकीलों ने किया थाने में हंगामा

इस घटना में सत्यम की ओर से थाने आए एक वकील प्रभात को भी चोटें आईं। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में वकील थाने पर जमा हो गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे वकीलों ने सीनियर अधिकारियों से थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की। पुलिस कर्मी लाइन अटैच

ये खबर भी पढ़ें...पति राजा की हत्या के लिए सोनम रघुवंशी थी इतनी बैचेन, की थी ये खौफनाक तैयारी, मेघालय पुलिस की रिपोर्ट

पांच पुलिसकर्मी लाइन अटैच

इस हंगामे के बाद पुलिस के सीनियरअधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की। उन्होंने गोला का मंदिर थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच करने के आदेश दिए। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें...नए साल में मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों पर क्या बदलने वाला है? उज्जैन से खजुराहो तक के नए नियम जानें

पुलिस और वकीलों के बीच विवाद

यह घटना ग्वालियर में पुलिस और वकील समुदाय के बीच की बढ़ती नोकझोंक का उदाहरण है। घटना के बाद पुलिस के खिलाफ वकील समुदाय का गुस्सा साफ तौर पर सामने आया है। साथ ही पुलिस विभाग ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। अब इस मामले में आगे की जांच की जाएगी। ग्वालियर थाने में मुर्गा विवाद

Tags:
  • ग्वालियर न्यूज
  • एमपी पुलिस
  • ग्वालियर
  • पुलिस कर्मी लाइन अटैच
  • ग्वालियर थाने में मुर्गा विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा