पुलिस के सामने पिता-भाई ने युवती पर बरसाई गोलियां , 4 दिन बाद थी शादी
Siddhi Tamrakar | Jan 15, 2025, 11:10 IST
gwalior murder case
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पिता और चचेरे भाई ने पुलिस के सामने युवती की गोली मारकार हत्या कर दी। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में....
मध्य प्रदेश के शहर ग्वालियर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शहर के आदर्श नगर में 20 साल की तनु गुर्जर की उसके ही पिता महेश गुर्जर और चचेरे भाई राहुल गुर्जर ने गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल, तनु अपनी पसंद से आगरा के रहने वाले भूपेंद्र मावई से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार वालों को यह रिश्ता नामंजूर था।
मृतक तनु की चार दिन बाद 18 जनवरी को शादी थी, शादी की रस्में भी शुरू हो गई थीं, लेकिन तनु भूपेंद्र से शादी करना चाहती थी। तनु ने परिवार की ओर से दी जा रही प्रताड़ना को सब के सामने लाने के एक मोबाइल से एक वीडियो रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया था, जिसके बाद गुस्से में आकर उसके पिता ने झूठी शान के लिए अपनी बेटी की ही हत्या कर दी।
तनु का वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें वह कह रही थी कि अगर उसे किसी भी तरह की हानि होती है, तो उसके जिम्मेदार उसके घरवाले होंगे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद महाराजपुरा थाने की फोर्स उसके घर पर पहुंच गई थी। घटना होने के बाद FIR गोला मंदिर थाने में दर्ज हुई है।
तनु के पिता महेश गुर्जर महेश ढाबा के नाम से ढाबा चलाते थे। जिस युवक से तनु की शादी तय हुई थी वह भारतीय वायुसेना में सार्जेंट के पद पर है। इस मामले को लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है।
तनु की चार दिन बाद थी शादी
पुलिस के सामने ही मारी गोली
मंगलवार शाम करीब सात बजे जब तनु पर उसके पिता और भाई ने पिस्टल और कट्टे से चार गोलियां बरसाई थीं, तब महाराजपुरा थाने की महिला थानेदार , एक महिला और एक पुरुष कांस्टेबल उसी कमरे में मौजूद थे। पुलिस काउंसलिंग कर रही थी और कोशिश की जा रही थी कि किसी भी दोनों पक्षों के बीच कोई रास्ता निकाला जा सके, लेकिन उस समय ही यह घटना घट गई। तनु यह शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन उसका परिवार जबरदस्ती उसकी शादी कराने पर अड़ा था। हत्या के बाद महेश और राहुल फरार हो गए। मौके पर मौजूद महिला थानेदार ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार, महाराजपुरा और गोला का मंदिर पुलिस स्टेशन का बल घटनास्थल पर पहुंचा। इस दौरान महेश दोबारा लौटकर कट्टा लहराते हुए आया। उसी वक्त उसे सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने रोकने की कोशिश की तो उसने उन पर ही कट्टा तान दिया। फिर किसी तरह उस पर काबू पाया गया, लेकिन राहुल अब भी फरार है।
तनु का वीडियो हुआ था वायरल
तनु के पिता महेश गुर्जर महेश ढाबा के नाम से ढाबा चलाते थे। जिस युवक से तनु की शादी तय हुई थी वह भारतीय वायुसेना में सार्जेंट के पद पर है। इस मामले को लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari