ग्वालियर किडनैपिंग केस: अपहरणकर्ताओं का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने पैरों में गोली मारकर पकड़ा
Sandeep Kumar | Updated:
Gwalior kidnapping case
शिवाय अपहरणकांड के दोनों आरोपियों को मुरैना पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान राहुल गुर्जर निवासी जिगनी और बंटी गुर्जर निवासी शिवलाल का पुरा, मुरैना के रूप में हुई है।
ग्वालियर में 13 फरवरी को हुए शिवाय के अपहरण कांड के आरोपियों का मुरैना पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। जिसमें दो अपहरणकर्ता राहुल और बंटी गुर्जर के पैर में गोली लगी है। मुरैना पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों अपराधी माता बसैया इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस द्वारा ललकारे जाने पर अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे आरोपियों के पैर में गोली लग गई। बाद में पूछताछ में आरोपियों ने ग्वालियर से शिवाय का अपहरण करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और अन्य सामान बरामद किया है।
ये खबर भी पढ़िए...ग्वालियर में बच्चे का अपहरण, मां की आंखों में मिर्च झोंककर ले गए अपराधी, देखें वीडियो
ये खबर भी पढ़िए...बिल्डर अपहरण मामला: पुलिस और फिरोती मांगने वाले अपहर्ताओं के बीच मुठभेड़, इंस्पेक्टर घायल
ग्वालियर के शक्कर कारोबारी राहुल गुप्ता के 6 साल के बेटे शिवाय का 13 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे अपहरण हो गया था। मुरार थाना क्षेत्र की सीपी कॉलोनी में जैन मंदिर के सामने की इस वारदात का वीडियो भी सामने आया। वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे को उसकी मां स्कूल बस तक छोड़ने जा रही है। इसी दौरान बाइक पर दो बदमाश पीछे से आए। एक बदमाश महिला और बच्चे के पीछे उतर गया जबकि बाइक चला रहा युवक थोड़ी आगे जाकर रुका।
ये खबर भी पढ़िए...रोजाना 40 नाबालिग अपराध की शिकार,रेप,अपहरण, मारपीट के सबसे ज्यादा केस
इसके बाद बदमाश ने पीछे से आकर महिला की आंखों में मिर्ची डाली और बिजली की फुर्ती से बच्चे को उठाकर बाइक की ओर भागा। बच्चे को पकड़ने दौड़ी मां सड़क पर गिर गई। दोनों बदमाश बच्चे को लेकर भाग निकले। मां किसी तरह उठी और शोर मचाने लगी।
ये खबर भी पढ़िए...रायसेन में फिरौती का खेल, ऐसे सुलझी नवनीत के अपहरण की मिस्ट्री
ये खबर भी पढ़िए...ग्वालियर में बच्चे का अपहरण, मां की आंखों में मिर्च झोंककर ले गए अपराधी, देखें वीडियो
आरोपियों का कबूलनामा
दरअसल शनिवार रात 11:30 बजे माता बसैया थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुतवार रोड पर दो बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने गोलियां चलाना शुरू कर दीं। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से करीब 5-6 राउंड गोलियां चलीं। भागने की कोशिश में दोनों बदमाशों के पैर में गोलियां लगीं। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि ग्वालियर में शिवाय गुप्ता के अपहरण में उनका हाथ है।
क्या है पूरा मामला
ये खबर भी पढ़िए...रोजाना 40 नाबालिग अपराध की शिकार,रेप,अपहरण, मारपीट के सबसे ज्यादा केस
ऐसे हुआ था अपहरण
ये खबर भी पढ़िए...रायसेन में फिरौती का खेल, ऐसे सुलझी नवनीत के अपहरण की मिस्ट्री
News Strike: BJP से नाराज ब्राह्मण? बीजेपी नहीं तो कौन सी पार्टी बनेगी विकल्प, Brahmin Politics Vs UP-MP Politics
By Harish Divekar
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
By Sandeep Kumar
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
By Jageshwar Prasad
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
By Mukesh Sharma
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
By Umeshwari Baghel
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
By Amresh Kushwaha