तानसेन की नगरी बनेगी दुनिया का नया संगीत पर्यटन केंद्र

thesootr Desk | Jul 23, 2026, 17:29 IST
Share
gwalior moti mahal world class music tourism
gwalior moti mahal world class music tourism

ग्वालियर के मोती महल में हाईटेक म्यूजियम ऑफ म्यूजिक बनेगा। इसमें तानसेन और ग्वालियर घराने की संगीत विरासत प्रदर्शित होगी। MP टूरिज्म बोर्ड ने प्रस्ताव मांगे हैं।

समझें क्या हैं पूरा मामला

  • ग्वालियर के मोती महल में हाईटेक म्यूजियम ऑफ म्यूजिक बनेगा।
  • ग्वालियर के ऐतिहासिक मोती महल में म्यूजियम ऑफ म्यूजिक बनेगा।
  • यहां तानसेन और ग्वालियर घराने की धरोहर प्रदर्शित होगी।
  • MP टूरिज्म बोर्ड ने इसके लिए एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे हैं।
  • प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तारीख 13 अगस्त है।
  • यह परियोजना ग्वालियर को संगीत पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

तानसेन की कर्मभूमि को नई पहचान

ग्वालियर संगीत सम्राट तानसेन (Tansen) की कर्मभूमि रहा है। यह भारतीय शास्त्रीय संगीत की एक प्रमुख धरोहर भी है। अब इस शहर को जल्द नई सांस्कृतिक पहचान मिलने जा रही है। शहर के ऐतिहासिक मोती महल (Moti Mahal) परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला म्यूजियम ऑफ म्यूजिक विकसित किया जाएगा।

इस परियोजना में मोती महल का मूल ऐतिहासिक स्वरूप सुरक्षित रखा जाएगा। साथ ही इसे आधुनिक तकनीक से सुसज्जित संगीत संग्रहालय में बदला जाएगा। यहां ग्वालियर की संगीत परंपरा और सांस्कृतिक विरासत देश-विदेश के पर्यटकों के सामने आकर्षक ढंग से प्रस्तुत होगी।

सांस्कृतिक पर्यटन का नया केंद्र बनेगा

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड (MP Tourism Board) ने इच्छुक एजेंसियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। चयनित एजेंसी मोती महल (Moti Mahal) के संरक्षण कार्य के साथ-साथ संग्रहालय के निर्माण, संचालन, रखरखाव और प्रबंधन की जिम्मेदारी भी संभालेगी।

परियोजना का मकसद सिर्फ ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण करना नहीं है। इसका उद्देश्य मोती महल को आधुनिक सांस्कृतिक, शैक्षणिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना भी है।

यूनेस्को के दर्जे के बाद बढ़ा महत्व

ग्वालियर को यूनेस्को से 'सिटी ऑफ म्यूजिक (Museum of Music)' का दर्जा मिल चुका है। इसके बाद इस परियोजना की अहमियत और बढ़ गई है। संग्रहालय बनने के बाद पर्यटक भारतीय शास्त्रीय संगीत की विकास यात्रा को करीब से समझ सकेंगे। वे ग्वालियर घराने की परंपरा और तानसेन जैसे संगीत विभूतियों के योगदान को भी एक ही जगह देख सकेंगे।

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

इस परियोजना से ग्वालियर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक पर्यटनमें नई पहचान मिलेगी। शहर में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इसके अलावा संगीत के विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए यह महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र बनेगा।

कब तक पूरी होगी प्रक्रिया

इच्छुक एजेंसियां 13 अगस्त शाम 5 बजे तक अपने प्रस्ताव जमा कर सकेंगी। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को काम सौंपा जाएगा। इसके बाद मोती महल परिसर में म्यूजियम ऑफ म्यूजिक का निर्माण कार्य शुरू होगा। यह परियोजना ग्वालियर को विश्वस्तरीय संगीत पर्यटन केंद्र (World-class music tourism hub) बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें..

ग्वालियर कोर्ट के मांगने पर भी पूरी संपत्ति का ब्योरा छिपा रहा सिंधिया परिवार

सोशल मीडिया पर मीठी और प्यारी बातें कर रही कंगाल, अकेले ग्वालियर में 23 करोड़ साफ

MP नगर निगम में एल्डरमैन नियुक्त, इंदौर समेत जबलपुर, ग्वालियर होल्ड पर

ग्वालियर में अवैध खनन पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, 16 खदानों पर तत्काल रोक

Tags:
  • ग्वालियर
  • पर्यटन
  • संगीत
  • यूनेस्को
  • मोती महल
  • MP Tourism Board
  • tansen
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान