नशे में धुत ASI की रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक हरकत, TC ऑफिस के पास कर दिया घिनौना काम
Vikram Jain | Feb 22, 2025, 01:18 IST
सांकेतिक फोटो
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत एक ASI की शर्मनाक हरकत ने पुलिस विभाग की विभाग की छवि धूमिल कर दी। इस एएसआई ने टीसी कार्यालय रखे डस्टबिन में ही पेशाब कर दी। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस वाले की शर्मनाक हरकत सामने आई है। जिससे पूरे विभाग की छवि धूमिल हो गई। यहां शराब के नशे में धुत एएसआई ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रखे डस्टबिन में ही पेशाब कर दी। एएसआई की इस हरकत का 56 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब मामले में जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो के वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पूरा मामला ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 स्थित टीसी कार्यालय के पास का है, जहां मध्य प्रदेश पुलिस का एक ASI वर्दी में शराब के नशे में जमकर धुत था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं कर पा रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह डस्टबिन में ही पेशाब कर देता है साथ ही अपने आप को संभालने के लिए दीवार का सहारा लेता है। साथ ही इस स्थान पर पीने का पानी भी रखा हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ASI वर्दी में है और उसकी वर्दी पर मध्य प्रदेश पुलिस लिखा हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें..
DGCA से मिला लाइसेंस, दतिया में होगा MP का 8वां हवाई अड्डा, PM मोदी 24 को करेंगे उद्घाटन
इस दौरान जब वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे पेशाब करने से रोका, तो ASI उनसे ही बहस करने लगा, लेकिन उसने अपनी हरकत पर कोई शर्मिंदगी नहीं दिखाई और पेशाब करना जारी रखा। इसके बाद जब लोगों ने उसे इस बारे में चेतावनी दी, तब भी वह अपनी शर्मनाक हरकत से बाज नहीं आया। इतना ही नहीं, वह उसी डस्टबिन में हाथ धोने का भी काम कर रहा था, जहां वह पेशाब कर रहा था, और इसके बाद उस पानी से वह अपना हाथ धो रहा था, जो लोग पीने के लिए उपयोग करते थे।
ये खबर भी पढ़ें..
सौरभ शर्मा से अब आयकर विभाग करेगा जेल में पूछताछ, भोपाल कोर्ट ने दी अनुमति
इस घटना के सामने आने के बाद एमपी पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं और यह पूरे पुलिस विभाग के लिए एक शर्मिंदगी का कारण बन गया है। सोशल मीडिया पर इस घटना की तीखी आलोचना हो रही है, और पुलिस विभाग पर तरह-तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि क्या इस तरह के व्यवहार को नजरअंदाज किया जाएगा।
मामले में ग्वालियर रेलवे पुलिस (GRP) ने जांच शुरू कर दी है। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेंगे और दोषी को दंडित किया जाएगा। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है, और पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें..
GIS से पहले उद्योगपतियों को प्रोत्साहन राशि, सीएम मोहन बोले- 4 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा एमपी का बजट
केस से पहले कलेक्टर की मंजूरी पर सहमत नहीं वनकर्मी, मांग रहे पुलिस जैसा पॉवर
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें..
DGCA से मिला लाइसेंस, दतिया में होगा MP का 8वां हवाई अड्डा, PM मोदी 24 को करेंगे उद्घाटन
लोगों ने टोका तो ASI ने दिखाई अकड़
ये खबर भी पढ़ें..
सौरभ शर्मा से अब आयकर विभाग करेगा जेल में पूछताछ, भोपाल कोर्ट ने दी अनुमति
पुलिस विभाग की किरकिरी
मामले में जांच कर रही जीआरपी
ये खबर भी पढ़ें..
GIS से पहले उद्योगपतियों को प्रोत्साहन राशि, सीएम मोहन बोले- 4 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा एमपी का बजट
केस से पहले कलेक्टर की मंजूरी पर सहमत नहीं वनकर्मी, मांग रहे पुलिस जैसा पॉवर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari