छोटी सी बात पर भड़क गई भाभी, 2 ननद को पालतू कुत्ते से कटवाया

Vikram Jain | Feb 15, 2025, 20:47 IST
Share
gwalior sister in law dog bite case family dispute
gwalior sister in law dog bite case family dispute

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पानी फैलाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला इतना आगबबूला हो गई कि उसने अपनी दोनों ननद को पालतू डॉगी से कटवा दिया। अब पूरा मामला पुलिस थाने पहुंचा है, पुलिस ने केस दर्ज किया है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से डॉग बाइट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाभी ने पानी को लेकर झगड़े के बाद अपनी दो ननद के पालतू डॉगी छोड़ दिया। इसके बाद डॉगी ने भौंकते हुए दोनों महिलाओं को काट लिया। इस हमले में दोनों ननद गंभीर रूप से घायल हो गईं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

जानें पूरा मामला

पूरा मामला जनकगंज थाना क्षेत्र के रतन कॉलोनी का है। यहां रहने वाली महिला बबीता चावला ने अपनी भाभी नेहा चावला के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी में दो बहनें बबीता चावला और कमलेश चावला का अपनी भाभी नेहा चावला से पानी फैलाने को लेकर विवाद हो गया था, जब दोनों बहनें अपनी छत से नीचे आ रही थीं, तो भाभी ने जानबूझकर रास्ते में पानी फैला दिया। इस पर दोनों ने विरोध किया, जिससे भाभी नाराज हो गईं और उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। तबी अचानक भाभी ने अपने पालतू कुत्ते को जंजीर से खोलकर इशारा किया, "छू...छू...छू", जिसके बाद डॉगी ने बबीता और कमलेश पर हमला कर काट लिया।

ये खबर भी पढ़ें..

नाचते-गाते आया दूल्हा, घोड़ी पर बैठते ही ली आखिरी सांस, जानें पूरा मामला

आरोपी भाभी के खिलाफ दर्ज

इस हमले में डॉगी ने बबीता की जांघ और कमलेश का गाल पर काटा है। वहीं इस घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया। अब घायल दोनों बहनों ने अपनी भाभी के खिलाफ थाने पुलिस शिकायत की है। दोनों महिलाओं की मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी भाभी के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें..

कुत्ते की जान बचाने के लिए पलट दी स्कॉर्पियों, SI की दर्दनाक मौत

पानी फैलाने को लेकर हुआ विवाद

इस मामले में एएसपी निरंजन शर्मा ने कहा कि ननद और भाभी के बीच पानी फैलाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद नाराज भाभी ने दोनों बहनों पर अपना पालतू डॉगी छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें..

एमपी में किडनैपर्स पर भारी पड़े कुत्ते, मासूम बच्ची की ऐसे बचाई जान

गाड़ी के पीछे क्यों भागते हैं कुत्ते? जानिए इसके पीछे का विज्ञान, भोपाल में इतने लोगों को बनाया शिकार



Tags:
  • Gwalior News
  • ग्वालियर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • डॉग बाइट
  • dog bite
  • कुत्ते का काटा पैर
  • भाभी और ननद की लड़ाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा