ग्वालियर में साबुन में निकली ब्लेड, द सूत्र ने मुद्दा उठाया तो डेटॉल कंपनी ने दी सफाई

The Sootr | May 29, 2025, 20:11 IST
Share
gwalior-soap-blade-issue-dettol-company-response
Photograph: (the sootr)

ग्वालियर में डेटॉल साबुन में ब्लेड मिलने का मामला सामने आया। बच्चे के गाल पर कट लगने से खून बहा। डेटॉल कंपनी ने जांच शुरू की और कहा कि अब तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है।

BHOPAL/GWALIOR. ग्वालियर में सोमवार को डेटॉल साबुन में ब्लेड निकलने का मामला सामने आया था। साबुन में ब्लेड होने का पता तब चला बच्चे के गाल पर इससे कट लगा। गाल पर ब्लेड के कट लगने से खून बहने लगा था। बच्चे के पिता ने बताया कि यह साबुन डेटॉल का 10 रुपए वाला पैक था।

इस मामले को द सूत्र ने प्रमुखता से उठाया जिसके बाद डेटॉल कंपनी ने सफाई दी है। कंपनी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स में इस घटना के बारे में देखा है। कंपनी साबुन में ब्लेड निकलने के मामले की पूरी जांच कर रही है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि अभी तक कंपनी को इस संबंध में किसी उपभोक्ता से कोई आधिकारिक शिकायत या जानकारी नहीं मिली है। साथ ही, शिकायतकर्ता ने कंपनी से संपर्क भी नहीं किया है, जबकि उनका कस्टमर सर्विस नंबर हर साबुन के पैकेट पर साफ-साफ छपे होते हैं।

नकली प्रोडक्ट की भी कही बात

कंपनी का मानना है कि यह मामला नकली उत्पाद या किसी दुर्भावनापूर्ण अभियान का हिस्सा हो सकता है, जिसका उद्देश्य ब्रांड की छवि को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि वे शिकायतकर्ता से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके पास उनकी कोई संपर्क जानकारी नहीं है। इसके अलावा, कंपनी ने उस थोक व्यापारी से भी संपर्क किया है, जहां से साबुन खरीदा गया था और जांच के लिए नमूने इकट्ठे किए हैं। कंपनी ने मीडिया से भी अपील की है कि अगर उनके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो वे उसे साझा करें।

यह भी पढ़ें... डॉक्टर-पुलिसकर्मियों की मिलीभगत... कैदियों की गर्लफ्रेंड ने कराया शराब पार्टी का इंतजाम

क्वालिटी और सुरक्षा के प्रति कंपनी ने दिलाया भरोसा

डेटॉल कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि उनका ब्रांड दशकों से भारतीय घरों में भरोसेमंद नाम रहा है। उनका हर साबुन उन फैक्ट्रियों में बनता है, जो वैश्विक गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करती हैं। उत्पादन प्रक्रिया में कई बार गुणवत्ता की जांच होती है। कंपनी ने कहा कि वे ऐसे दावों की जांच के लिए कड़े नियम और प्रक्रिया अपनाते हैं। कंपनी ने कहा है कि वे उपभोक्ताओं की सुरक्षा और विश्वास को सबसे ऊपर रखते हैं। जैसे-जैसे मामले की जांच पूरी होगी, वे जनता को अपडेट देते रहेंगे।

यह भी पढ़ें... SIT ने मंत्री शाह का विवादित वीडियो उस लैब में भेजा, जहां जांच की सुविधा ही नहीं!

ग्वालियर में साबुन में ब्लेड, पिता ने दर्ज कराई शिकायत

ग्वालियर के आनंद नगर बहोड़ापुर इलाके में सोमवार को एक बच्चे के साथ हादसा हुआ। जब बच्चा नहा रहा था तो साबुन में छिपा ब्लेड उसके गाल पर लग गया। इसके कारण बच्चे के गाल में कट लग गया और खून बहने लगा। बच्चे के पिता अंगद सिंह ने बताया कि यह डेटॉल के दस रुपए वाला साबुन था जिसमें ब्लेड था।

यह भी पढ़ें... इंदौर के अग्रवाल समाज में कलह, अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी अवैध होने के आरोप

दूसरे साबुन में भी निकली थी ब्लेड

शिकायतकर्ता अंगद सिंह ने बताया कि उन्होंने घटना के बाद साबुन खरीदने वाले दुकानदार से शिकायत की। दुकानदार ने दूसरा साबुन दे दिया। लेकिन जब उन्होंने दूसरा साबुन इस्तेमाल किया तो उसमें भी ब्लेड मिला। इस घटना से पिता और परिवार में भारी चिंता फैल गई।

यह भी पढ़ें... ग्वालियर में नहाते समय साबुन से निकला ब्लेड, 10 साल के बच्चे का गाल कटा

राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम में की शिकायत

अंगद सिंह ने 1915 राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत की है। उन्होंने सरकार और जिम्मेदार एजेंसियों से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि उचित कदम नहीं उठाए गए तो वे कानूनी रास्ता अपनाएंगे। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी है और इस तरह की लापरवाही बिल्कुल स्वीकार्य नहीं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Bhopal
  • Gwalior
  • ग्वालियर
  • उपभोक्ता फोरम
  • शिकायत
  • साबुन
  • ब्लेड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा