बहू की भूतिया हरकतों से डरे ससुराल वाले, कोर्ट पहुंचा मामला, सामने आया ये सच

Vikram Jain | Jan 15, 2025, 21:37 IST
Share
bhopal family court case
सांकेतिक फोटो Photograph: (the sootr)

भोपाल से अजीब और दिलचस्प मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला की 'भूतिया' हरकतों ने उसके परिवार को परेशान कर दिया। अब यह मामला फैमिली कोर्ट तक पहुंच चुका है। आइए जानते हैं पूरी कहानी...

राजधानी भोपाल में इन दिनों भूतिया बहू के मामले ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। यहां एक महिला की अजीबोगरीब हरकतों ने पूरे परिवार को परेशान कर दिया। महिला अपने कमरे में आईने के सामने बैठकर अजीब आवाजें निकालती और जोर से चिल्लाती थी। बहू की हरकतों और अजीब व्यवहार ने ससुराल वालों को टेंशन बढ़ा दी। अब भूतिया बहू का मामला फैमिली कोर्ट पहुंचा है। कोर्ट में जब बयान लिए तो महिला ने जो कुछ कहा वह सुनकर हर कोई हैरान रह गया। आइए जानते हैं पूरा मामला…

फैमिली कोर्ट पहुंचा मामला

दरअसल, एक पति ने पत्नी से तलाक पाने के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी लगाई थी। पति ने कोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी के शरीर में किसी शक्ति का वास हो गया है, इसने सभी परेशान किया हुआ है। वह भूतों की आवाज निकालती है और अजीब हरकतें करती है, जिससे परिवार में डर का माहौल बन गया है। इसके बाद अदालत ने दोनों के बीच सुलह कराने के लिए कदम उठाया और दोनों को कोर्ट में बुलाया।

चाइनीज मांझे से गला कटने से छात्र की मौत, पुलिस बोली- यह सादी डोर

महिला ने ऐसा क्यों किया...

जब कोर्ट में महिला से अजीबोगरीब हरकतों को लेकर सवाल किए गए तो उसने हैरान करने वाला जवाब दिया। महिला ने इस बारे में बताया कि ससुराल वाले उससे बहुत काम करवाते थे, और समय की कमी के कारण उसने मन बहलाने के लिए भूतिया हरकतें शुरू कर दीं। वह चाहती थी कि परिवार के लोग उससे कम काम कराए, इसीलिए उसने उन्हें डराने के लिए यह तरीका अपनाया।

इंदौर में भूतिया हैलोवीन पार्टी- कंकाल, काले पर्दे और खून...

मन बहलाने के लिए अजीब हरकतें

फैमिली कोर्ट में महिला ने यह भी बताया कि वह मन बहलाने के लिए इस तरह से व्यवहार करती थी। जब पति कमरे में होता था तो वह शीशे के सामने बैठकर अजीब आवाजें निकालती थी। जब पति ने उससे इसका कारण पूछा तो महिला ने इसे महज मजाक बताया। इसके बाद पति डरकर तलाक की अर्जी लगा दी। फिलहाल मामले की काउंसलिंग चल रही है और यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों का तलाक होगा या नहीं।

MP हाईकोर्ट के हर जज पर 14 हजार केस, 4 लाख से ज्यादा मामले लंबित

भोपाल में OBC महासभा का महाआंदोलन 18 जनवरी को, पुलिस ने दी अनुमति

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • फैमिली कोर्ट
  • तलाक
  • भूत
  • भूतिया बहू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं