हीरा और गुटखा कारोबारी के इशारे पर मुंबई ले जा रहे हवाला के 3.47 करोड़ रुपए हाइवे से जब्त

Sanjay Sharma | Nov 18, 2025, 22:55 IST
Share
hawala 3 crore seized
Photograph: (THESOOTR)

सागर पुलिस ने 3.47 करोड़ रुपए हवाला के जरिए मुंबई भेजे जा रहे एक वाहन से जब्त किए। रुपए कटनी से भोपाल होते हुए मुंबई जाने थे। पुलिस ने दो युवकों से पूछताछ की, जो हीरा और गुटखा कारोबारी के इशारे पर जा रहे थे। मामले की जांच आयकर अधिकारी कर रहे हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश हवाला का टर्मिनल बनता जा रहा है। सिवनी में 2.96 करोड़ रुपए पकड़े जाने के महीने भर बाद अब सागर पुलिस ने हवाला के 3.47 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। रुपया एक हीरा और गुटखा कारोबारी के इशारे पर कटनी से मुंबई ले जाने की जानकारी पुलिस को लगी है। जिसके बाद पुलिस मुंबई और गुजरात के कुछ कारोबारियों के सुराग जुटा रही है।

सागर पुलिस ने भोपाल हाइवे पर देर रात घेराबंदी कर चार पहिया वाहन को रोका। इस वाहन की बीच की सीट के नीचे से पांच-पांच सौ के नोटों के बंडल भरे मिले। पुलिस रात भर नोटों की गिनती करती रही। वहीं, अब पुलिस कार्रवाई में सागर और जबलपुर के आयकर अधिकारियों ने भी पड़ताल शुरू कर दी है।

कटनी में चार करोड़ से लादा गया वाहन

सागर की मोतीनगर थाना पुलिस को सोमवार देर रात एनएच 146 से करोड़ों रुपए से लदा वाहन गुजरने की खबर लगी थी। यह रुपया हवाला के जरिए कटनी से भोपाल होते हुए मुंबई भेजा गया था। मोतीनगर टीआई जसवंत सिंह ने टीम के साथ हाइवे पर घेराबंदी कर MH47बीबी 8843 नंबर के स्कॉर्पियो वाहन को रोका।

तलाशी के दौरान वाहन की बीच की कर तलाशी ली तो बीच की सीट उठाते ही 500-500 के नोटों के बंडल सामने आ गए। नोटों का जखीरा देख पुलिस की आंखें फटी रह गईं। करीब 3.47 करोड़ रुपए से लदे इस वाहन को जब्त कर थाने लाया गया जहां पुलिस घंटों तक नोटों की गिनती करती रही।

ये खबरें भी पढ़ें...

सिवनी हवाला कांड में SIT की बड़ी कार्रवाई, हॉक फोर्स के डीएसपी समेत चार गिरफ्तार

एमपी बीजेपी में 72 घंटे हलचल : उमा भारती की एंट्री से बदल गई राजनीतिक हवा

हीरा और गुटखा करोबारी के इशारे पर हवाला

पुलिस वाहन से पकड़े गए दो युवकों से पूछताछ कर रही है। दोनों युवक मुंबई से एक दिन पहले बस के जरिए कटनी पहुंचे थे। दोनों ने पुलिस को बताया है कि वे मुंबई और गुजरात में हीरा और गुटखा कारोबार से जुड़े एक व्यापारी के लिए काम करते हैं। उसी के कहने पर वे बस से कटनी पहुंचे थे।



व्यापारी ने मोबाइल पर कटनी में एक व्यक्ति से उनका संपर्क कराया था। इसी व्यक्ति ने उन्हें रुपयों से लदा वाहन सौंपा था। इस वाहन को सागर, भोपाल, इंदौर होते हुए मुंबई लेकर जाना था। पुलिस दोनों युवकों द्वारा दी गई जानकारी की सच्चाई का पता लगा रही है। वहीं जिस वाहन से रुपया बरामद हुआ है उसका नंबर सही है या प्लेट बदली गई है इसकी पड़ताल भी जारी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

चैटजीपीटी और एक्स दुनियाभर में करीब दो घंटे के लिए रहा बंद, जानिए क्या था कारण

बीना विधायक निर्मला सप्रे केस की सुनवाई अब जनवरी 2026 तक टली

रातभर चली 3.47 करोड़ की गिनती

पुलिस की गिनती में हवाला के जरिए जो मुंबई भेजा जा रहा रुपया 3 करोड़ 47 लाख से ज्यादा मिला है। इसमें 3.20 करोड़ रुपए के 500 के नोट और करीब 27 लाख के 200 रुपए के नोट जब्त किए गए हैं।

हवाला के जरिए कटनी में किस व्यापारी ने यह रुपया वाहन में लादा था और मुंबई में किस जगह इसे ले जाया जाना था फिलहाल पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। वहीं करोड़ों के हवाला की जानकारी के बाद जबलपुर और सागर के आयकर अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

पुलिस के अलावा आयकर टीम भी पता लगाने में जुट गई है कि रुपया वास्तव में कटनी से लाया गया या इसे किसी दूसरे शहर से कटनी लाकर ड्राइवर बदलकर आगे रवाना किया गया था।



Tags:
  • सागर पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • हवाला
  • हीरा और गुटखा कारोबारी
  • हवाला के 3.47 करोड़ रुपए जब्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा