यूका कचरा पीथमपुर में ही जलेगा, केवल जागरुकता के लिए 6 सप्ताह मांगे
Sanjay Gupta | Jan 06, 2025, 12:09 IST
HC on fake news regarding union carbide waste 2
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मीडिया को फेक न्यूज से बचने का निर्देश दिया। यूनियन कार्बाइड मामले में जनता को जागरूक कर 6 हफ्ते में वेस्ट डिस्पोजल की योजना बनाई गई है।
यूनियन कार्बाइड का जहरीला 337 मीट्रिक टन कचरा पीथमपुर में ही जलेगा। मप्र सरकार द्वारा हाईकोर्ट जबलपुर में चीफ जस्टिस बेंच में सोमवार को सुनवाई के दौरान ऐसा कोई तर्क नहीं दिया गया कि पीथमपुर में कचरा नहीं जलाया जाएगा। मप्र सरकार ने केवल लोगों की जागरूकता के लिए 6 सप्ताह का समय मांगा था, जो कि हाईकोर्ट ने मान्य कर लिया है। वहीं कचरा जलाए जाने पर कोई रोक नहीं लगाई है। हाईकोर्ट ने 3 दिसंबर के आदेश का ही पालन करने के निर्देश शासन को दिए हैं। हालांकि, जनता को विश्वास में लेने के लिए 6 सप्ताह का समय मांगा गया है और अगली सुनवाई 18 फरवरी को लगाई गई है। हालांकि एक इंटरविनर की ओर से कहा गया कि देश में 20 इंसीनरेटर है, वहां कचरा जलाया जाना चाहिए, लेकिन इस पर कोई बहस नहीं हुई है।
1- फेक न्यूज से बचने के कोर्ट नेमीडिया कोसख्त निर्देश दिया है। वहींअधिकारियों कोभ्रम और डर फैलाने वाली न्यूज पर एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।
2-जनता को विश्वास में लेने के लिए 6 सप्ताह का समय दिया जाएगा और अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी। 3-अनलोड के लिए अलग से मंजूरी की जरूरत नहीं है, क्योंकि 3 दिसंबर के आदेश में इसके निष्पादन तक की बात है तो फिर शासन को अलग से निर्देश की जरूरत नहीं है। शासन को छूट है कि 3 दिसंबर के आदेश के पालन में जिसमें अनलोडिंग भी शामिल उस पर शासन अपने स्तर पर फैसला करे।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर के डॉक्टर्स की ओर से भी याचिका लगी थी और कहा गया कि हमारे पास रिसर्च है, दस मीट्रिक टन कचरा ट्रायल करना अलग बात थी, लेकिन 337 मीट्रिक टन अलग बात है। इसके लिए हमारी बातों को देखा जाए। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि शासन इस याचिका में आए मुद्दों पर भी ध्यान दें।
https://www.youtube.com/watch?v=Kq4MGqyBDZI
यह बात भी एक इंटरविनर द्वारा उठाया गया कि साल 2005 में यह कचरा 14.80 रुपए प्रति किलो में जलाए जाने का अनुमान था लेकिन अब यह भाव 3 हजार 700 रुपए प्रति किलो हो रहा है। यह कैसे हो गया है इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि इसके लिए अलग से पीआईएल लगा सकते हैं।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
शासन ने अनलोड के लिए अलग आदेश की मांग की
मप्र शासन की ओर से एजी प्रशांत सिंह ने तीन अहम बात की उन्होंने पहले तो फेक न्यूज पर रोक की बात रखी और कहा कि लगातार फेक न्यूज फैलाने से जनता नाराज हो रही है और उन्हें भ्रमित किया जा रहा है और इससे डर फैल रहा है। दूसरी बात उन्होंने रखी कि जनता को विश्वास में लेना जरूरी है इसके लिए 6 सप्ताह का समय दिया जाए। इसके बाद उन्होंने कहा कि 12 कंटेनर में कचरा पीथमपुर पहुंच चुका है और इसे सेफ एरिया में अनलोड करके रखना है इसकी मंजूरी दी जाए।
हाईकोर्ट ने इन बातों पर यह कहा-
2-जनता को विश्वास में लेने के लिए 6 सप्ताह का समय दिया जाएगा और अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी। 3-अनलोड के लिए अलग से मंजूरी की जरूरत नहीं है, क्योंकि 3 दिसंबर के आदेश में इसके निष्पादन तक की बात है तो फिर शासन को अलग से निर्देश की जरूरत नहीं है। शासन को छूट है कि 3 दिसंबर के आदेश के पालन में जिसमें अनलोडिंग भी शामिल उस पर शासन अपने स्तर पर फैसला करे।
डॉक्टर्स की चिंता पर यह हुआ
https://www.youtube.com/watch?v=Kq4MGqyBDZI
खर्चे को लेकर उठाई बात
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari