मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में मांस आपूर्ति मामले में हाईकोर्ट ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को दिया नोटिस
Sandeep Kumar | Aug 24, 2024, 20:04 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-24T193538.535
मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी ( Mukundpur White Tiger Safari ) एवं चिड़ियाघर में मांस आपूर्ति मामले में टेंडर नियमों की अनदेखी करने पर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी ( Mukundpur White Tiger Safari ) एवं चिड़ियाघर (zoo ) में मांस आपूर्ति के लिए जारी किए गए टेंडर की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका में प्रतिवादियों (defendants ) को नोटिस जारी किए हैं। याचिका साफतौर पर कहा गया है कि संबंधित टेंडर जिला कलेक्टर (District Collector ) के निर्देश का उल्लंघन करता है। जिसमें कहा गया था कि टेंडर में उल्लेख होना चाहिए कि बूचड़खाने से आपूर्ति ( supply from slaughterhouse ) की जाती है।
ये खबर भी पढ़िए...Mahakaal Lok की तर्ज पर बनेगा जागेश्वर धाम कॉरिडोर, जानें कितने चरणों में होगा काम
याचिकाकर्ता केके चतुर्वेदी (Petitioner KK Chaturvedi ) ने कहा कि महाराजा मार्तंड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी (Maharaja Martand Singh White Tiger Safari ) एवं चिड़ियाघर का प्रबंधन जानवरों के मांस की आपूर्ति के लिए टेंडर जारी करता है। दरअसल साल 2021 में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। जिसमें बूचड़खाने के आवासीय क्षेत्र में स्थित होने का विरोध किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने जिला कलेक्टर को निर्देश देते हुए याचिका का निपटारा कर दिया था। जिला कलेक्टर ने अपने आदेश में चिड़ियाघर प्रबंधन को टेंडर में उल्लेख करने को कहा था। मांस के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कसाईखाना आवासीय क्षेत्र ( Residential Area ) में नहीं होना चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश से रहा है भगवान श्री कृष्ण का गहरा नाता, मथुरा समेत देशभर में 26 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी
प्रारंभिक सुनवाई के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ( Acting Chief Justice ) की पीठ ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए हैं। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता धर्मेंद्र सोनी ( Advocate Dharmendra Soni ) मामले में पेश हुए।
हालांकि याचिकाकर्ता के अनुरोध के बावजूद चिड़ियाघर निदेशक ने टेंडर में बूचड़खाने के स्थान के बारे में खंड शामिल करने के लिए कुछ नहीं किया। जिसके बाद हाईकोर्ट ने चिड़ियाघर निदेशक के अलावा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय (Union Ministry of Forest and Environment ) और राज्य वन विभाग (State Forest Department ) को नोटिस जारी किया है।
ये खबर भी पढ़िए...प्राइवेट स्कूल में चले लात-घूंसे, फीस को लेकर प्रिंसिपल-स्टूडेंट में मारपीट
ये खबर भी पढ़िए...Mahakaal Lok की तर्ज पर बनेगा जागेश्वर धाम कॉरिडोर, जानें कितने चरणों में होगा काम
याचिकाकर्ता का है तर्क
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश से रहा है भगवान श्री कृष्ण का गहरा नाता, मथुरा समेत देशभर में 26 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी
HC ने जारी की नोटिस
पर्यावरण मंत्रालय और राज्य वन विभाग को नोटिस
ये खबर भी पढ़िए...प्राइवेट स्कूल में चले लात-घूंसे, फीस को लेकर प्रिंसिपल-स्टूडेंट में मारपीट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava