आईपीएस नवनीत भसीन और अमित सांघी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, जांच का आदेश रोका
Sourabh Bhatnagar | Jun 17, 2025, 11:36 IST
high-court-relief-ips-naveen-bhasin-amit-sanghi
मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने आईपीएस नवनीत भसीन और अमित सांघी सहित पांच पुलिस अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। इन अधिकारियों के खिलाफ बेलगढ़ा थाना में आत्महत्या मामले में जांच का आदेश दिया गया था।
अगस्त 2019 में मध्यप्रदेश के बेलगढ़ा पुलिस थाना (ग्वालियर) में एक आत्महत्या का मामला सामने आया था, जिसमें सुरेश रावत नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दी थी। मृतक के बेटे अशोक रावत ने इस मामले को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती और उचित जांच नहीं की।
नवंबर 2022 में सिंगल बेंच ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे, लेकिन इसके खिलाफ अपील दायर की गई थी। हाल ही में, जस्टिस आनंद पाठक की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने इस आदेश को निरस्त करते हुए इस मामले में IPS नवनीत भसीन और अमित सांघी समेत पांच अन्य अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है।
हाई कोर्ट ने इन पांच पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सिंगल बेंच द्वारा दिए गए आदेश को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जांच में कोई भी साक्ष्य या तथ्य नहीं पाया गया, जो इन अधिकारियों की लापरवाही या किसी प्रकार की अनियमितता को साबित करता हो। इसके साथ ही, मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोई भी आरोप लगाए बिना इस आदेश को रद्द कर दिया गया।
खबर यह भी...IAS और IPS के अलावा Administrative Sector Jobs के ये ऑप्शन देंगे बढ़िया फ्यूचर
मामले की
कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपते हुए पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए थे। जब याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की, तो कोर्ट ने इस आरोप को गंभीरता से लिया और मामले की पूरी जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया।
सीबीआई को मामले की नए सिरे से जांच करने के लिए निर्देश दिए गए थे और इसके साथ ही ग्वालियर के एसपी रहे नवनीत भसीन और अमित सांघी की भूमिका की भी जांच का आदेश दिया गया था।
पुलिस अधिकारियों ने इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में अपना पक्ष रखा और बताया कि जिस दिन घटना हुई, उस दिन ही उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा था। उनके अनुसार, किसी भी प्रकार की जांच में कोई गड़बड़ी नहीं थी और सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया था।
इसके अलावा, ग्वालियर आईजी ने एफआईआर के अगले दिन ही मामले की जांच शिवपुरी स्थानांतरित कर दी थी, जिसके बारे में तत्कालीन ग्वालियर एसपी ने भी पत्र लिखा था।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
नवंबर 2022 में सिंगल बेंच ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे, लेकिन इसके खिलाफ अपील दायर की गई थी। हाल ही में, जस्टिस आनंद पाठक की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने इस आदेश को निरस्त करते हुए इस मामले में IPS नवनीत भसीन और अमित सांघी समेत पांच अन्य अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है।
हाई कोर्ट का फैसला
खबर यह भी...IAS और IPS के अलावा Administrative Sector Jobs के ये ऑप्शन देंगे बढ़िया फ्यूचर
मामले की सीबीआई जांच
सीबीआई को मामले की नए सिरे से जांच करने के लिए निर्देश दिए गए थे और इसके साथ ही ग्वालियर के एसपी रहे नवनीत भसीन और अमित सांघी की भूमिका की भी जांच का आदेश दिया गया था।
पुलिस अधिकारियों की सफाई
इसके अलावा, ग्वालियर आईजी ने एफआईआर के अगले दिन ही मामले की जांच शिवपुरी स्थानांतरित कर दी थी, जिसके बारे में तत्कालीन ग्वालियर एसपी ने भी पत्र लिखा था।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari