भंवरकुआं पुलिस से नाराज हिंदूवादी संगठन, लव जिहाद के आरोपी को छोड़ा

Sanjay Gupta | Jan 10, 2025, 19:41 IST
Share
indore love jihad case
भंवरकुआं थाना, इंदौर। Photograph: (the sootr)

इंदौर में हिंदूवादी संगठनों लव जिहाद के आरोपी को पकड़कर भंवरकुआं पुलिस के हवाले किया था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया, जिससे संगठनों में आक्रोश फैल गया। हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

इंदौर में भंवरकुआं थाना पुलिस से हिंदूवादी संगठन नाराज है। एक दिन पहले ही हिंदूवादी संगठनों ने एक लव जिहाद के आरोपी को पकड़कर अगली कार्रवाई के लिए सौंपा था, लेकिन इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया गया। हिंदूवादी संगठनों ने चेतावनी दी है कि गिरफ्तारी और कार्रवाई नहीं होने पर थाने का घेराव करेंगे। आरोप यह भी है कि पुलिस ने लेन-देन कर आरोपी को छोड़ दिया।

कैफे में पकड़ाया था आरोपी

बजरंग दल के नेता तन्नू शर्मा की सूचना पर बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता गुरुवार को खंडवा रोड के कैफे गए थे। कार्यकर्ताओं ने वहां एक लव जिहादी को पकड़ा। वह लड़कियों से सोनू मारवाड़ी के नाम से मिलता था और सस्ते मोबाइल बिक्री के बहाने उनसे बात करता और मिलता था। जब हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने पकड़ा तो उसने सही नाम सोहेल बताया।

सरकारी डेंटल कॉलेज में जैन के बाद गुप्ता और HC आदेश से डॉ. जैन फिर बनीं प्राचार्य

मोबाइल में जांच की मिले कई लड़कियों के नंबर

लड़के का मोबाइल चेक करने पर कई लड़कियों के नंबर मिले हैं, हिंदूवादियों को पता चला कि लड़का जहां का स्थाई निवासी है वहां उस पर कई अपराध हैं। पूरे मामले के बाद थाने के अधिकारियों ने हिंदूवादी संगठन को उस पर उचित कार्रवाई करने के आश्वासन भी दिया। बस कुछ देर बाद हिंदूवादी कार्यकर्ताओं का थाने से जाना हुआ तो अगले दिन पता चला कि एक-दो घंटे बाद उस लड़के को थाने से छोड़ दिया गया है।

indore love jihad case
indore love jihad case

चिंटू, अंतर दयाल की लड़ाई में BJP नगराध्यक्ष पर टीनू जैन की घोषणा अटकी

वरिष्ठ अधिकारियों को बताया

आरोपी को छोड़ने की खबर लगते ही हिंदूवादियों ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। इन्होंने कहा कि हिंदू समाज के कई लोगों को कई बार ऐसे ही शांतिभंग करने जैसे आरोप लगाकर बिठाकर 151 जैसी कार्रवाई हो जाती है, तो क्यों इतना बड़ा मामला जिस पर नाम छुपा लव जिहाद जैसा आरोप किया था, लड़की के साथ बैठा था उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। विश्व हिंदू परिषद समरसता संयोजक तन्नू शर्मा, हिंदू जागरण मंच के केदार पाटीदार, सुमित हार्डिया के साथ ही मंजीत सिंह, चेतन राठौड़, रितेश राठौड़ व अन्य हिंदूवादी संगठनों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पूर्व सांसद ने लगाए धान खरीदी में घोटाले के आरोप, CBI जांच की मांग

IFS सर्विस मीट : CM मोहन बोले-टाइगर के साथ अब चाहिए किंग कोबरा

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर पुलिस
  • मध्य प्रदेश
  • लव जिहाद
  • इंदौर में लव जिहाद
  • हिंदूवादी संगठन
  • भंवरकुआं थाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा