Jabalpur Hit and Run: नशे में धुत डॉक्टर ने 6 लोगों को रौंदा, 2 की मौत
Neel Tiwari | Jan 04, 2025, 12:15 IST
JABALPUR HIT AND RUN CASE
मध्य प्रदेश के जबलपुर में नशे में धुत डॉक्टर की तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा। इसमें 2 की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जबलपुर में फिर हिट एंड रन का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक बेकाबू कार ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। बता दें कि एक्सीडेंट इतना भयानक था कि इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
SBI चौक पर बीती रात होम्योपैथी डॉ संजय पटेल कि कार (MP 20 ZE 5172) एक दर्दनाक हादसे की वजह बन गई। कार की रफ्तार तेज होने से कार अचानक अनियंत्रित हो गई थी और आगे चल रही एक दूसरी कार को तेज टक्कर मार दी थी। दूसरी कार टकराती हुए आगे बढ़ती चली गई और मौके से गुजर रहे रविशंकर दुबे, आनंद सिंह, दीपा शुक्ला, मुन्नी बाई, वैशाली नामदेव और मोहित शर्मा कार की चपेट में आकर घायल हो गए।
इस हादसे के चश्मदीदों ने बताया है कि कार चालक आरोपी डॉक्टर नशे में इस कदर धुत था कि उसे होश नहीं था और वह मौके से फरार होने की तलाश में था, लेकिन कार डिवाइडर से टकराने की वजह से वह भागने में कामयाब नहीं हो पाया। साथ ही इस हादसे की वजह से अपने काम से घर लौट रही मुन्नी बाई और एक दूसरे व्यक्ति गौरीशंकर की भी मौत हो गई। इसमें एक बच्ची के साथ तीन दूसरे लोगों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विजयनगर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि SBI चौक पर ब्लैक कलर की कार क्रमांक (MP20 ZE 1572) के चालक संजय पटेल के द्वारा तेजी और लापरवाही के चलते राहगीरों और एक दूसरी कार को टक्कर मारी गई है। वहीं हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जिसमें से 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बता दें, पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बेकाबू कार ने लोगों को रौंदा
जबलपुर के विजयनगर थाना क्षेत्र के अंदर SBI चौक पर बीती रात एक डॉक्टर की बेकाबू कार ने कोहराम मचा दिया। इस तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने आगे चल रही एक दूसरी कार को टक्कर मारकर राहगीरों को घायल कर दिया है। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
ज्यादा रफ्तार और नशा बना दर्दनाक हादसे की वजह
नशे की हालत में था आरोपी कार चालक
पुलिस ने आरोपी कार चालक को किया गिरफ्तार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari