हनी सिंह आए इंदौर, कंसर्ट का ट्रैफिक प्लान भी जारी, टैक्स पर बनी सहमति, होगी मंजूरी
Vishwanath Singh | Mar 07, 2025, 21:06 IST
The Sootr
दोपहर तक टैक्स नहीं भराने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव नाराज हो गए और उन्होंने निगमायुक्त शिवम वर्मा को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि यदि टैक्स जमा नहीं किया गया तो आयोजन की तैयारियां रुकवा दी जाएं।
इंदौर में 8 मार्च 2025 को होने वाले लाइव कंसर्ट के लिए सिंगर हनी सिंह शुक्रवार, 7 मार्च की शाम को इंदौर आ गए। उनके कार्यक्रम को लेकर अब पुलिस मंजूरी जारी करने जा रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 7 मार्च 2025 की शाम को हनी सिंह के शो के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट प्लान जारी कर दिया है। उधर, नगर निगम और कंसर्ट के आयोजकों के बीच विवाद लगभग सुलझ गया है।
इस तरह सुलझा विवाद
यह खबर भी पढ़ें... Indore News : वार्ड 59 पार्षद नदारद, पिता ने ले डाली निगम अफसरों की बैठक
इसके पहले महापौर ने लिखा था पत्र
इसके पहले एमआईसी मेंबर निरंजन चौहान ने इस मामले में दिलजीत कंसर्ट से सीख लेते हुए बिना टैक्स जमा किए मंजूरी नहीं देने की मांग की थी। इस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तुरंत सीपी संतोष सिंह को पत्र लिख दिया था और कहा था कि हनी सिंह के शो के आयोजकों को अनुमति जारी करने से पहले नगर निगम की तरफ से जारी की जाने वाली एनओसी जरूर देख लें।
हनी सिंह आए और उज्जैन भी गए
यह खबर भी पढ़ें... शमी के रोजा पर मौलाना की चेतावनी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने याद दिलाया राष्ट्रधर्म
दोपहर 2 बजे से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
प्लान के अनुसार, कल दोपहर 2 बजे से इस क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वहीं, वीआईपी द्वार तक केवल वे वाहन जा सकेंगे, जिन पर आयोजकों द्वारा प्रदत्त कार पास (स्टीकर) लगे होंगे।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर पुलिस ने फिर गजब ही कर डाला, गुंडे के पैर में जींस के ऊपर चढ़वाया पट्टा
ऐसे पहुंचें पार्किंग तक
- कनाडिया की ओर से आने वाले वाहन → पटेल नगर कट से हाईवे, बेस्ट प्राइज, वेलवेट गार्डन, लाभगंगा, आरई-2 रोड से होकर पार्किंग स्थल तक पहुंचेंगे। या फिर पटेल नगर कट से बाएं मुड़कर खजराना मार्ग से होते हुए पाकिजा कॉलोनी के पास से दाएं मुड़कर आरई-2 रोड से पार्किंग स्थल तक जाएंगे।
- रेडिसन चौराहे की ओर से आने वाले वाहन → साईं कृपा कट, स्टार चौराहा, लाभगंगा होते हुए आरई-2 रोड से निर्धारित पार्किंग में प्रवेश करेंगे।
- देवास की ओर से आने वाले वाहन → डीपीएस अंडरब्रिज से टीसीएल तिराहे से दाएं मुड़कर, वेलवेट गार्डन तिराहा, लाभगंगा होते हुए आरई-2 मार्ग से प्रवेश कर पार्किंग में पहुंचेंगे।
- केवल वे वाहन वीआईपी द्वार तक जा सकेंगे, जिनके पास कार पास (स्टीकर) होगा। ऐसे वाहन लाभगंगा होते हुए 'द पार्क' होटल के सामने से होकर, पतंग तिराहा और दस्तूर डिलाइट के सामने से होते हुए वीआईपी द्वार तक जाएंगे।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman