इंदौर में सिंगर हनी सिंह के कंसर्ट पर संकट, निगम ने थमाया टैक्स का नोटिस

Vishwanath Singh | Mar 06, 2025, 17:28 IST
Share
The Sootr
The Sootr

शहर में मशहूर रैपर और म्यूजिक आइकॉन यो यो हनी सिंह का लाइव म्यूजिक कंसर्ट 8 मार्च को होना है। इसके लिए बायपास स्थित सी21 स्टेट पर सारी तैयारियां की जानी है। उसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी पहुंचेंगे।

इंदौर में 8 मार्च महिला दिवस के मौके पर होने जा रहे ख्यात सिंगर हनी सिंह के लाइव कंसर्ट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कंसर्ट करवा रही कंपनी को नगर निगम की तरफ से नोटिस जारी हो गया है। इसमें कहा गया है कि कंसर्ट करने से पहले आयोजक नगर निगम में टैक्स जमा करें। ऐसा नहीं किए जाने पर कंसर्ट कराने की अनुमति आयोजकों को नहीं दी जाएगी। ऐसे में कंसर्ट को लेकर आयोजकाें को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

8 मार्च को होना है यह लाइव कंसर्ट

शहर में मशहूर रैपर और म्यूजिक आइकॉन यो यो हनी सिंह का लाइव म्यूजिक कंसर्ट 8 मार्च को होना है। इसके लिए बायपास स्थित सी21 स्टेट पर सारी तैयारियां की जानी है। उसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी पहुंचेंगे। कंसर्ट के पूर्व ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। जिसमें नगर निगम ने आयोजकों को एक नोटिस थमा दिया है और कंसर्ट से पहले टैक्स जमा करने का कहा है।

यह खबर भी पढ़ें... X पर बताई बैंक की समस्या तो, ठग ने निराकरण के नाम पर 62 हजार ठगे

टिकट बिक्री का 10 प्रतिशत जमा करना है टैक्स

नगर निगम की प्रभारी एडिशनल कमिश्नर लता अग्रवाल ने बताया कि हनी सिंह के लाइव कंसर्ट के आयोजकों को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस दिया जा चुका है। उन्होंने नगर निगम को बताना होगा कि उनके द्वारा इस आयोजन की कितने टिकट की बिक्री की है और उससे उन्हें कितनी राशि मिली है। इसके बाद कुल राशि का 10 प्रतिशत आयोजकाें को टैक्स के रूप में कंसर्ट से पहले ही जमा करवाना होगा। ऐसा नहीं करने पर कंसर्ट कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें... माखीजा और कोल ग्रुप के भाटिया में पावर गेम, एक गेट के लिए मंत्री, नेताओं के फोन

टिकट की शुरूआती कीमत 2499 रुपए

हनी सिंह के कंसर्ट के टिकट की बिक्री शुरू हो चुकी है। सोशल मीडिया के जरिए की जा रही बुकिंग में इसके शो की शुरुआती टिकट 2499 रुपए की बताई जा रही है। वहीं, इस शो के अलग-अलग जोन की टिकट अलग-अलग रखी गई है। बताया जा रहा है कि इसके शो में लगभग 5 हजार लोगाें के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें... नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी डिप्टी कलेक्टर ने ठगे 1 लाख

The Sootr
The Sootr

दिलजीत दोसांझ को भी निगम ने दिया था 2 करोड़ रुपए का नोटिस

गौरतलब है कि इसके पूर्व में भी शहर में सिंगर दिलजीत दोसांझ का शो हो चुका है। उसके आयोजन को लेकर भी नगर निगम ने शो के पहले और बाद में नोटिस दिए थे। नोटिस के जरिए आयोजकों से मनोरंजन कर जमा करने को लेकर कहा गया था। बताया गया कि आयोजन में बेची गई टिकटों के हिसाब से नगर निगम ने आयोजकों को 2 करोड़ रुपए का नोटिस दिया था।

यह खबर भी पढ़ें... MP News | शिवरात्रि पर भजन-कीर्तन को पुलिस ने रोका, पब में पहंचे लोग और पढ़ी हनुमान चालीसा

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • notice
  • Honey Singh
  • हनी सिंह
  • diljeet dosanjh indore show
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती