आतंकवादी अफजल गुरू की फांसी का बदला, इंदौर के HPCL प्लांट को उड़ाने की धमकी

Vishwanath Singh | Mar 12, 2025, 15:47 IST
Share
The Sootr
The Sootr

इंदौर स्थित एचपीसीएल (HPCL) प्लांट को उड़ाने की साजिश से जुड़ा एक खतरनाक ई-मेल सामने आया है। इस ई-मेल में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि प्लांट में विस्फोटक उपकरण (EFPs - Explosively Formed Penetrators) लगाए गए हैं

इंदौर के एचपीसीएल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे प्लांट में सनसनी फैल गई है। यह धमकी प्लांट के अफसरों को एक ई-मेल के जरिए भेजी गई है। इसमें बताया गया है कि आतंकवादी अफजल गुरु को दी गई फांसी का बदला लिया जाएगा। इस धमकी भरे ई-मेल के बाद प्लांट पर एसडीएम घनश्याम धनगर और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम पहुंची और पूरे प्लांट की सर्चिंग की। प्राथमिक तौर पर सब कुछ सामान्य है। इस मामले में सभी संदिग्धों की गहन जांच की जा रही है, और जल्द ही इसके पीछे के मास्टरमाइंड का खुलासा होने की उम्मीद है।

एचपीसीएल प्लांट को उड़ाने की धमकी

इंदौर स्थित एचपीसीएल (HPCL) प्लांट को उड़ाने की साजिश से जुड़ा एक खतरनाक ई-मेल सामने आया है। इस ई-मेल में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि प्लांट में विस्फोटक उपकरण (EFPs - Explosively Formed Penetrators) लगाए गए हैं और यह हमला अफजल गुरु की फांसी का बदला लेने के उद्देश्य से किया जा रहा है। ई-मेल में इस हमले को 'पवित्र अभियान' बताया गया है।

The Sootr
The Sootr


धमकी भरा ई-मेल, हमला करने की खुली चेतावनी

आज का दिन बहुत पवित्र है। इंदौर के एचपीसीएल प्लांट में आज एक बड़ा धमाका होगा। यह कार्रवाई अफजल गुरु की फांसी का बदला लेने के लिए की जा रही है, जिसकी यादें आज भी हमारे दिलों में ताजा हैं। हमने इस हमले के लिए पूरा इंतजाम कर लिया है।
यह भी लिखा है

हम अपने परमात्मा के नाम पर एक बचाव अभियान (Rescue Operation) को अंजाम देंगे। पिछले सप्ताहांत में हमने प्लांट के विभिन्न हिस्सों में EFPs (Explosively Formed Penetrators) को रणनीतिक रूप से स्थापित किया है।
इसके अलावा, धमकी देने वालों ने यह भी दावा किया कि विस्फोटक सामग्री स्थानीय स्तर पर विकसित की गई थी और इसे यांत्रिक विभाग (Mechanical Department) में विशेष रूप से तैयार किया गया था।

The Sootr
The Sootr


"स्वर्ग पाने का अंतिम लक्ष्य"

ई-मेल में यह भी कहा गया कि

हमारा अंतिम लक्ष्य स्वर्ग को देखना है, और हम फिर से उठ खड़े होंगे! हां, आज हम ही वे लोग होंगे जो इन उपकरणों को सक्रिय करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें... Mahu हिंसा पर The Sootr का बड़ा खुलासा | हैरान कर देंगे महू हिंसा से जुड़े ये वीडियो..!

ई-मेल में ‘मक्कल कुरल कोयंबटूर’ (Makkal Kural Coimbatore) नामक एक घटना का भी जिक्र किया गया है, जिसमें TN INT (तमिलनाडु इंटेलिजेंस) के दो अधिकारियों - जाफर सईद और के. राधाकृष्णन का नाम लिया गया है। आरोप लगाया गया है कि इस ऑपरेशन में गैलिलियो ऐप (Galileo App) का इस्तेमाल किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें... इंदौर के 17 बेईमान आरआई–पटवारियों की होगी जांच

"बिलाल, आज का दिन है" एक कोडेड संदेश?

ई-मेल में एक विशेष संदेश भी दिया गया है

"बिलाल, अगर तुम यह पढ़ रहे हो, तो आज वह दिन है, और तुम जानते हो कि क्या करना है।"

यह संदेश इशारा करता है कि इस साजिश में कई लोग शामिल हैं और इसे पहले से ही पूरी योजना के साथ तैयार किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें...Madhya Pradesh के Indore में बने रंग और गुलाल United Kingdom तक होते हैं सप्लाई | हाइजीन हैं कलर

डीएमके नेता का नाम आया सामने

ई-मेल के अंत में धमकी देने वालों ने दावा किया कि उन्होंने डीएमके (DMK) के नेता सेंथिल बालाजी को कुछ वीडियो और सबूत भेजे हैं, जो डीएमके परिवार की संलिप्तता को दर्शाते हैं।

यह खबर भी पढ़ें... इंदौर समाचार : गुंडों को फोन करके थाने बुलाया और थमा दिए रेड नोटिस

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर, जांच जारी

जैसे ही यह ई-मेल सामने आया, स्थानीय पुलिस, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) सतर्क हो गई हैं। इंदौर के एचपीसीएल प्लांट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्लांट के सभी क्षेत्रों में विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस धमकी भरे ई-मेल की सत्यता की जांच की जा रही है और इसमें उल्लिखित नामों की भूमिका का भी विश्लेषण किया जा रहा है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • attack
  • terrorist
  • क्राइम
  • HPCL
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • आतंकवादी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज