IAS नियाज खान फिर चर्चा में, मुसलमानों से कर दी ऐसा काम करने की अपील

Sandeep Kumar | Published:
Share
ias-niaz-khan-appeal
ias-niaz-khan-appeal

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले एमपी कैडर IAS अफसर नियाज खान ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्वीटर के जरिए मुस्लिम समुदाय से विशेष अपील की है।

मध्यप्रदेश कैडर के चर्चित आईएएस अधिकारी नियाज खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपनी मुस्लिम कौम से एक महत्वपूर्ण अपील की है।

सोशल मीडिया X पर उन्होंने लिखा, "मैं चाहता हूं कि मेरी कौम भी आधुनिक बने। इसके लिए मुर्गी, अंडा, मछली, मांस बेचना धीरे-धीरे बंद कर दिया जाए। ऐसे व्यवसायों को चुना जाए जो सम्मानजनक हों। वैसे भी भारत शाकाहार प्रधान देश है।"

आधुनिकता की ओर कदम बढ़ाने की सलाह

नियाज खान का मानना है कि मुसलमान समुदाय को शाकाहारी व्यवसाय अपनाना चाहिए। इससे समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। उनका बयान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि शाकाहारी व्यवसाय से लोग स्वस्थ जीवनशैली अपना सकेंगे, जो समाज के लिए फायदेमंद होगा।

ये खबर भी पढ़िए... भारत की संस्कृति का सम्मान करना सीखें मुस्लिम : IAS नियाज खान के पोस्ट से फिर मचा बवाल

ये खबर भी पढ़िए... IAS नियाज खान ने ब्राह्मणों को बताया सुपर जीनियस, बयान से मचा हंगामा

नियाज खान का विवादास्पद बयान

आईएएस नियाज खान अपने बयानों और पोस्ट्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। छत्तीसगढ़ के निवासी इस अधिकारी ने पहले भी समसामयिक मुद्दों और सनातन धर्म, खासकर ब्राह्मणों को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त की है। उनका लेख "ब्राह्मण द ग्रेट" भी चर्चा में रहा था, जिसमें उन्होंने ब्राह्मण समुदाय की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला था।

ये खबर भी पढ़िए... बकरीद से पहले MP के IAS नियाज खान के पोस्ट से बवाल, बीजेपी सांसद ने किया समर्थन

ये खबर भी पढ़िए... फिर सुर्खियों में IAS नियाज खान, बोले- 'सनातनी तो प्रेम बांटने वाले होते हैं'

बकरीद पर लेकर क्या बोले थे नियाज खान

बकरीद पर आईएएस नियाज खान ने एक्स पर पोस्ट किया था और कहा था कि "पशुओं का खून बहाना उचित नहीं है।" उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा था, "यह धरती केवल मनुष्यों के लिए नहीं है। पेड़, पौधे, जीव-जंतु इनका भी अधिकार है। इनकी भी रक्षा होनी चाहिए।"

आईएएस नियाज खान ने जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताते हुए कहा, "जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया में स्पष्ट है। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है और तापमान बढ़ रहा है। दुनिया भौतिकवाद में डूबी है और जलवायु आपदा पर ध्यान नहीं दे रही है। इस ग्रह को बचाना हर पृथ्वीवासी का कर्तव्य है।" नियाज खान अक्सर अपनी बयानबाजी के कारण विवादों में रहते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • आईएएस नियाज खान
  • बकरीद
  • नियाज खान
  • जलवायु परिवर्तन
  • मुसलमान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर