महिला IAS वंदना वैद्य फार्महाउस जुआकांड में नया विवाद, TI ने याचिका लगाई तो बुरहानपुर भेजा
Sanjay Gupta | Mar 28, 2026, 11:39 IST
as-vandana-vaidya-farmhouse-gambling-case
महिला आईएएस के फार्महाउस जुआकांड में टीआई पर आए दबाव, धमकी का खुलासा द सूत्र ने किया था। वहीं अब इसमें एक और विवाद सामने आ गया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला....
Indore. पूर्व कलेक्टर और 2009 बैच की आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर हुए जुआकांड में अब नए विवाद सामने आ रहे हैं। द सूत्र ने खुलासा किया था कि टीआई लोकेंद्र सिंह हिहोरे, जो मानपुर से हटाए गए थे, उन्होंने सस्पेंशन के खिलाफ याचिका लगाई है।
हाईकोर्ट में हिहोरे ने शपथपत्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आईएएस के फार्महाउस का नाम छिपाने और एफआईआर में शामिल न करने के लिए उन पर दबाव बनाया गया था और धमकी दी गई थी।
उनका कहना था कि उन्होंने जब इस दबाव को नहीं माना और घुटने नहीं टेके, तो उन्हें टीआई पद से हटा दिया गया। ये सब आईएएस के दबाव में हुआ। अब इस मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है, जिसके चलते हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है।
हिहोरे ने हाईकोर्ट इंदौर (Indore News) में सुनवाई के दौरान यह बात रखी कि जब उन्होंने अपने सस्पेंशन के खिलाफ याचिका लगाई तो उन्हें बुरहानपुर ट्रांसफर कर दिया गया। पहले एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने 11 मार्च (इसी दिन सुबह जुआकांड की टीआई ने एफआईआर की) को सस्पेंड कर पुलिस लाइन इंदौर अटैच कर दिया।
वहीं जब इस आदेश के खिलाफ याचिका लगाई तो एसपी ने प्रस्ताव भेजा और इस पर आईजी ग्रामीण इंदौर अनुराग द्वारा उन्हें बुरहानपुर में लाइन अटैच का आदेश कर दिया।
इंदौर हाईकोर्ट की बेंच ने टीआई हिहोरे के पक्ष को सुना और उन्हें राहत दी। कोर्ट (MP News) ने उनके बुरहानपुर ट्रांसफर पर स्टे लगा दिया है। साथ ही, इस मामले में सभी पक्षकारों से जवाब मांगा गया है।
इसमें गृह विभाग के पीएस के अलावा डीजीपी, आईजी ग्रामीण, एसपी ग्रामीण, एएसपी ग्रामीण और एसडीओपी महू को भी पक्षकार बनाया गया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस का नाम FIR में मत लिखना, उस रात TI पर था उच्च स्तर से दबाव और धमकी
महिला IAS वंदना वैद्य के फार्महाउस जुआकांड में अब चार और पुलिसकर्मी निपटे, कूबड़ा ने खोले राज
महिला IAS के फार्महाउस जुआकांड में SI, ASI की भूमिका संदिग्ध, हटाए गए TI के साथ क्राइम ब्रांच में थे
आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर जुआकांड हुआ, उनकी इतनी है संपत्ति, फार्महाउस से ये आय
महिला IAS का फार्महाउस जुआरियों को देने वाले केयर टेकर, चौकीदार गिरफ्तार, कूबड़ा फरार
हाईकोर्ट में हिहोरे ने शपथपत्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आईएएस के फार्महाउस का नाम छिपाने और एफआईआर में शामिल न करने के लिए उन पर दबाव बनाया गया था और धमकी दी गई थी।
उनका कहना था कि उन्होंने जब इस दबाव को नहीं माना और घुटने नहीं टेके, तो उन्हें टीआई पद से हटा दिया गया। ये सब आईएएस के दबाव में हुआ। अब इस मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है, जिसके चलते हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है।
याचिका लगाई तो ट्रांसफर कर दिया
वहीं जब इस आदेश के खिलाफ याचिका लगाई तो एसपी ने प्रस्ताव भेजा और इस पर आईजी ग्रामीण इंदौर अनुराग द्वारा उन्हें बुरहानपुर में लाइन अटैच का आदेश कर दिया।
ias farmhouse case indore 1
हाईकोर्ट ने बुरहानपुर ट्रांसफर पर लगाया स्टे
ias farmhouse case indore 2
इसमें गृह विभाग के पीएस के अलावा डीजीपी, आईजी ग्रामीण, एसपी ग्रामीण, एएसपी ग्रामीण और एसडीओपी महू को भी पक्षकार बनाया गया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस का नाम FIR में मत लिखना, उस रात TI पर था उच्च स्तर से दबाव और धमकी
महिला IAS वंदना वैद्य के फार्महाउस जुआकांड में अब चार और पुलिसकर्मी निपटे, कूबड़ा ने खोले राज
महिला IAS के फार्महाउस जुआकांड में SI, ASI की भूमिका संदिग्ध, हटाए गए TI के साथ क्राइम ब्रांच में थे
आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर जुआकांड हुआ, उनकी इतनी है संपत्ति, फार्महाउस से ये आय
महिला IAS का फार्महाउस जुआरियों को देने वाले केयर टेकर, चौकीदार गिरफ्तार, कूबड़ा फरार
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava