विदिशा में खाद के सैंपल फेल, कृषि विभाग ने इफको DAP मिला नॉन स्टैंडर्ड मिलने पर लगाई बिक्री पर रोक
Sanjay Sharma | May 01, 2026, 19:02 IST
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. विदिशा में इफको की DAP और APS के सैंपल नॉन-स्टैंडर्ड मिले। DAP में नाइट्रोजन 18% की जगह 16.73%, फास्फोरस 46% की जगह 42.17%। IPL की TSP भी फेल। बिक्री पर लगी रोक। कृषि मंत्री शिवराज का संसदीय क्षेत्र।
पांच पाइंट में समझें पूरा मामला...
- विदिशा में इफको की DAP-APC सैंपल नॉन-स्टैंडर्ड निकले
- DAP में N-16.73% और P-42.17% मिला, मानक से कम
- IPL की TSP में फास्फोरस 46% की जगह 40.13% मिला
- 21 जनवरी को बैच 01/Nov 2025 की बिक्री तुरंत रोकी
- कृषि मंत्री ने हेल्पलाइन 18000-180-1551 पर शिकायत मांगी
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा में रबी सीजन 2025-26 के दौरान इफको की डायअमोनियम फॉस्फेट (DAP) और अमोनियम फॉस्फेट सल्फेट (APS) के सैंपल “नॉन-स्टैंडर्ड” पाए गए। इंडियन पोटाश लिमिटेड की ट्रिपल सुपर फॉस्फेट (TSP) भी फेल हुई। जनवरी में जांच रिपोर्ट आने के बाद अधिकारियों ने संबंधित लॉट की बिक्री तत्काल रोक दी।
DAP में नाइट्रोजन-फास्फोरस कम
रिपोर्ट के अनुसार DAP सैंपल में नाइट्रोजन 16.73% मिली जो मानक 18% से कम है। फास्फोरस 42.17% मिला जबकि तय मान 46% है। संभागीय संयुक्त संचालक कृषि सुमन प्रसाद का कहना है खाद की सैंपलिंग रूटीन प्रक्रिया है।
सैंपल टेस्ट में फेल होने पर उनकी बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही नियम के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जाती है। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
बिक्री पर लगाई गई तत्काल रोक
कृषि उप संचालक के आदेश के बाद विदिशा जिले में तो इस पर तो रोक लगी है, लेकिन दूसरे जिलों में पुराने स्टॉक से बिक्री रोकने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा हे। वहीं इफको की ओर से फिलहाल खाद अमानक होने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
APS और TSP के सैँपल फेल
IPL की TSP का सैंपल सिरोंज ब्लॉक से 24 दिसंबर को लिया गया। भोपाल लैब में जांच में फास्फोरस 40.13% मिला जो तय 46% से काफी कम है। जनवरी में इसका भी बिक्री आदेश रोक दिया गया।
सीजन से पहले स्टॉक का दावा
आयात पर भारी निर्भरता
ये खबरें भी पढ़ें...
पशुपालन विभाग की 128 नियुक्तियों पर विवाद : असिस्टेंट वेटरनरी फील्ड ऑफिसर भर्ती में डिप्लोमा होल्डरों की अनदेखी
2 मई से शुरू एमपी अतिथि शिक्षक भर्ती 2026 प्रक्रिया, डिजिटल स्कोर कार्ड से होगा चयन, जानें डिटेल
राजा रघुवंशी मर्डर केस में राज कुशवाह की जमानत खारिज, पहले सोनम को मिली थी
8वां वेतन आयोग: कर्मचारी और पेंशनर संगठनों ने की 3 मांग, जानें और क्या रखी डिमांड
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA