आखिर मिल ही गए आईजी डॉ. आशीष के दोनों फोन, लुटेरे के प्लान को जानकर रह जाएंगे दंग
Dablu Kumar | Published:
ig shab phone
हबीबगंज पुलिस ने 23 सितंबर को आईजी का लूटा गया मोबाइल तीन दिन बाद बरामद किया। 45 घंटे तक चले ऑपरेशन में कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जिसके बाद सफलता मिली।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष से 23 सितंबर की रात लूटा गया मोबाइल फोन हबीबगंज पुलिस ने तीन दिन बाद बरामद कर लिया। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नाबालिग है। तीसरे नाबालिग लुटेरे की तलाश जारी है। अपराधियों ने फोन को स्वर्ण जयंती पार्क में तीन फीट गहरे गड्ढे में छिपा दिया था।
ये भी पढ़ें... देश के इन तीन राज्यों में दहाड़ेंगे एमपी के टाइगर, असम से आएगा एक सींग वाला गैंडा, मिली सरकार की मंजूरी
कड़ाई से पूछताछ करने पर नाबालिग अपराधी ने सारी जानकारी उगल दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आदित्य कंजरिया (18) को गिरफ्तार किया। दोनों ने खुलासा किया कि एक मोबाइल गिर गया था, जबकि दूसरा स्वर्ण जयंती पार्क के गड्ढे में छिपाया गया था। पुलिस ने आरोपियों की बाइक भी बरामद की है। साथ ही, दोनों मोबाइलों को भी जब्त कर लिया।
ये भी पढ़ें... MP News. एमपी पुलिस भर्ती 2025: इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बिना न करें आवेदन, फॉर्म हो सकता है रिजेक्ट
बीते मंगलवार रात को आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष और उनकी पत्नी खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। इस दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनके दो मोबाइल लूट लिए। इसके बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक सवार तीन बदमाश नजर आए।
ये भी पढ़ें...जवानों के सोशल मीडिया पोस्ट से नक्सलियों को मिल रहा सुराग,आईजी बस्तर ने दिए सख्त निर्देश
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उस रात वे बाइक पर घूमने निकले थे। बातचीत के दौरान वे यह चर्चा कर रहे थे कि जल्दी से जल्दी अमीर कैसे बने। इसी दौरान उनकी नजर एक व्यक्ति पर पड़ी, जो पैदल जा रहा था। उसके हाथ में दो मोबाइल फोन देख कर उन्हें लगा कि सुनसान सड़क पर उसे लूट सकते हैं। फिर उन्होंने लूट की योजना बनाई और उस व्यक्ति से दोनों मोबाइल फोन छीन लिए। इनमें से एक आईफोन था, जबकि दूसरा सैमसंग का था। आईफोन रास्ते में गिर गया, जबकि सैमसंग फोन को पन्नी और कागज में लपेट कर गड्ढे में छिपा दिया।
ये भी पढ़ें... भोपाल न्यूज: आईपीएस आशीष: आईजी डॉ. आशीष के साथ लूटपाट मामले में आ गया ताजा अपडेट, बदमाश छीनकर ले गए थे फोन
थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इसमें घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर तीन युवक बाइक पर जाते हुए नजर आए। इस बाइक के बारे में जानकारी जुटाते हुए भोपाल पुलिस ने करीब 100 कैमरों की फुटेज चेक की और आखिरी लोकेशन दुर्गा नगर के पास मिली। यहां पूछताछ के बाद नाबालिग को उसके घर से पकड़ा गया। उसने बताया कि वह और उसके दो साथी लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और आदित्य पर पहले भी एक चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस मुख्यालय भोपाल तक यह बात पहुंची थी। जिसके बाद जांच तेज हो गई।
45 घंटे तक लगातार चला ऑपरेशन
फोन की बरामदगी के लिए पुलिस ने 45 घंटे तक लगातार ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कई पुलिस अधिकारी जागते रहे और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसके बाद लुटेरों तक पहुंचने में सफलता मिली। डीसीपी जोन-1 आशुतोष गुप्ता के अनुसार, फुटेज के आधार पर दुर्गा नगर निवासी नाबालिग की पहचान की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने उगल दी सच्चाई
आईजी के फोन लूटपाट वाली खबर पर एक नजर
|
जानें पूरे मामला
ये भी पढ़ें...जवानों के सोशल मीडिया पोस्ट से नक्सलियों को मिल रहा सुराग,आईजी बस्तर ने दिए सख्त निर्देश
कैसे आरोपियों ने दिया घटना का अंजाम
ये भी पढ़ें... भोपाल न्यूज: आईपीएस आशीष: आईजी डॉ. आशीष के साथ लूटपाट मामले में आ गया ताजा अपडेट, बदमाश छीनकर ले गए थे फोन
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
सितंबर महीने में लूट की कुछ बड़ी वारदातें इस तरह हुईं है-
- 9 सितंबर: पिपलानी में 52 साल की महिला से सोने की चेन लूटी गई।
- 9 सितंबर: अयोध्या नगर में 28 साल की सीमा का फोन लूटा गया।
- 11 सितंबर: अवधपुरी में 77 साल की महिला से चेन लूटी गई।
- 12 सितंबर: कोलार में 28 साल की महिला का मंगलसूत्र छीना गया।
- 20 सितंबर: 26 साल के सचिन कंसाना से मोबाइल फोन लूटा गया।
फोन चोरी या ऐसी घटना का शिकार होने से कैसे बचेंपुलिस में शिकायत दर्ज करें: नजदीकी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करें। मोबाइल का IMEI नंबर, मॉडल, और चोरी का विवरण प्रदान करें। सिम कार्ड ब्लॉक करें: अपने नेटवर्क प्रदाता से संपर्क करके सिम कार्ड को ब्लॉक करवाएं ताकि कोई इसका दुरुपयोग न कर सके। IMEI नंबर के जरिए ट्रैक करें: पुलिस को IMEI नंबर दें, जिससे मोबाइल को ट्रैक करने में मदद मिल सकती है। IMEI नंबर (*#06# डायल करके या मोबाइल के बॉक्स पर) मिलता है। ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत करें: भारत में CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर जाकर मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज करें। वेबसाइट: ceir.gov.in डिवाइस लॉक/डेटा मिटाएं: अगर आपके फोन में Find My Device (Android) या Find My iPhone (iOS) सक्रिय है, तो डिवाइस को लॉक करें या डेटा रिमोटली मिटाएं। बैंक और ऐप्स को सूचित करें: बैंक, UPI, और अन्य संवेदनशील ऐप्स को सूचित करें ताकि कोई अनधिकृत लेनदेन न हो। पासवर्ड बदलें। सोशल मीडिया/अकाउंट सिक्योर करें: अपने Google, Apple, या अन्य अकाउंट के पासवर्ड बदलें और 2FA (Two-Factor Authentication) सक्रिय करें। दोस्तों/परिवार को सूचित करें: चोर आपके नंबर का दुरुपयोग करके ठगी कर सकता है, इसलिए अपनों को सतर्क करें। सुझाव: भविष्य में मोबाइल का डेटा बैकअप रखें, ट्रैकिंग ऐप्स इंस्टॉल करें, और स्क्रीन लॉक/पासवर्ड का उपयोग करें।यदि आपको और सहायता चाहिए, तो विशिष्ट जानकारी प्रदान करें, जैसे फोन का प्रकार या स्थान। | |
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj