छोला दशहरा मैदान के अवैध निर्माण पर HC की रोक, भोपाल कलेक्टर और कमिश्नर को नोटिस

Neel Tiwari | Jun 27, 2025, 15:07 IST
Share
illegal-construction-chola-dussehra
illegal-construction-chola-dussehra

भोपाल के छोला दशहरा मैदान पर हो रहे अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। साथ ही कलेक्टर और म्युनिसिपल कमिश्नर को नोटिस जारी कर कार्रवाई का आदेश।

भोपाल के पुराने शहर में स्थित छोला दशहरा मैदान पर हो रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह फैसला एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिविजनल बेंच में लिया गया है। कोर्ट ने आदेश में स्पष्ट कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि छोला मैदान में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण न हो।

ये खबर भी पढ़िए...लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त : गोविंदपुरा तहसीलदार दिलीप कुमार चौरसिया की संपत्ति की जांच के दिए आदेश

अवैध रूप से बनाई जा रही 14 से अधिक दुकानें

इस मामले में याचिकाकर्ताओं मनोज शुक्ला और मनोज ठाकुर की ओर से अधिवक्ता राजीव मिश्रा ने कोर्ट में रखा है। अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि भोपाल प्रशासन के जरिए यह तर्क दिया जा रहा है कि छोला मंदिर के आसपास जो अस्थायी बाजार है, उसे व्यवस्थित रूप से इस मैदान में स्थानांतरित किया जा रहा है। लेकिन असलियत यह है कि बिना किसी टेंडर प्रक्रिया, अनुमति या सार्वजनिक सूचना के 14 से अधिक दुकानें इस ऐतिहासिक स्थल पर अवैध रूप से खड़ी की जा रही थीं। सबसे गंभीर बात यह है कि इन दुकानों के निर्माण के दौरान किसी पर्यावरणीय मानदंड का ध्यान नहीं रखा गया है। साथ ही स्थानीय लोगों की सहमति भी नहीं ली गई। इस तरह यह कार्रवाई सीधे-सीधे भोपाल की विरासत के साथ विश्वासघात है।
ये खबर भी पढ़िए...छुट्टी नहीं मिलने से नाराज जवान ने की थी साथी सैनिकों की हत्या, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

भोपाल म्युनिसिपल कमिश्नर से भी हुई थी शिकायत

बीते दिनों कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने प्रशासन को चेताया था। उन्हे बताया था कि छोला दशहरा मैदान, जो हिंदू समाज की आस्था और धार्मिक आयोजनों का केंद्र है, वहां गुपचुप तरीके से दुकानों का निर्माण हो रहा है। मनोज शुक्ला ने बताया था कि यह मैदान सालों से रामलीला, दशहरा, होली मिलन जैसे आयोजनों का प्रमुख केंद्र रहा है। साथ ही भोपाल की पहचान में रचा-बसा है। इसकी शिकायत भोपाल म्युनिसिपल कमिश्नर को भी दी गई थी। इसके बाद यह निर्माण कुछ दिनों के लिए तो रुकवा दिया गया था। लेकिन बीते मंगलवार से दोबारा निर्माण शुरू हो गया था। अब कोई कार्यवाई न होने के बाद जनहित याचिका के जरिए से इंसाफ की मांग की गई है।

कलेक्टर, कमिश्नर सहित शासन को नोटिस

इस जनहित याचिका की सुनवाई एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिविजनल बेंच में हुई। हाईकोर्ट ने इस जनहित याचिका के आधार पर अब भोपाल प्रशासन की जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोर्ट ने भोपाल के कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर को नोटिस जारी कर छोला मैदान में हो रहे अतिक्रमण पर जवाब मांगा है। कोर्ट ने प्रतिवादियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि इस मैदान में किसी भी तरह का अतिक्रमण या अवैध निर्माण न हो। कोर्ट ने अब इस मामले की सुनवाई 21 जुलाई के बाद रखी है। इसमें भोपाल प्रशासन को इस मैदान में हुए अतिक्रमण पर जवाब देना होगा।
ये खबर भी पढ़िए...शराब घोटाला: कारोबारी विजय भाटिया को हाईकोर्ट से झटका, याचिका खारिज

याचिकार्ताओं को मिली धमकी

याचिकाकर्ता मनोज शुक्ला और मनोज ठाकुर की ओर से अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि इस अवैध गतिविधि को उजागर करने के बाद उन्हें अतिक्रमणकारियों से धमकियां मिलने लगीं है। इस जानकारी पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर भोपाल को भी एक आदेशित किया है। इसमें कोर्ट ने कहा कि वे याचिकाकर्ताओं की सुरक्षा की मांग पर तुरंत निर्णय लें और यदि आवश्यक हो तो उन्हें पुलिस की आर्म्ड सिक्योरिटी मुहैया कराई जाए।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

illegal construction | High Court | Bhopal Administration | encroachment | Bhopal | MP News | Madhya Pradesh

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • भोपाल
  • Bhopal
  • मध्य प्रदेश
  • High Court
  • हाईकोर्ट
  • encroachment
  • अतिक्रमण
  • illegal construction
  • अवैध निर्माण
  • Bhopal Administration
  • भोपाल प्रशासन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा