रेत खनन मामले में सिंघार-पटवारी का हमला, मंत्री बोले- छवि धूमिल की जा रही
Rohit Sahu | Mar 28, 2025, 14:46 IST
jitu patwari umang singhar
मध्यप्रदेश में अवैध रेत खनन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू कंसाना का नाम इस घोटाले में सामने आया है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
मध्यप्रदेश में अवैध रेत खनन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू कंसाना का नाम इस मामले में सामने आया है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा है। बता दें कृषि मंत्री ने हाल ही विधानसभा सत्र के दौरान रेत माफियाओं को पेट माफिया बताया था। अब इसी बीच गुरुवार रात उनके बेटे का नाम अवैध रेत खनन से जुड़ा है।
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मध्यप्रदेश में अवैध खनन अपने चरम पर! मंत्री जी के ‘पेट माफिया’ बेटे की करतूत! मुरैना में वन विभाग ने आधी रात को ट्रक पकड़ा, जिसमें अवैध रेत थी। ट्रक ड्राइवर ने कबूल किया कि वह कई दिनों से मंत्री जी के बेटे के कहने पर यह काम कर रहा था। यह रेत माफिया पुलिस और कानून से नहीं डरते।
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि MP के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना इन दिनों रेती की खेती भी करवा रहे हैं! वन विभाग द्वारा पकड़े गए ट्रक ड्राइवर के बयान इस बात की पुष्टि भी कर रहे हैं! चंबल नदी से अवैध रेत परिवहन के लिए मंत्री जी के पुत्र बंकू कंसाना के निर्देश हैं कि 'देर रात मुख्य मार्ग से बचते हुए कच्चे रास्तों से निकलना! कोई नहीं पकड़ेगा!
यह भी पढ़ें...रेत माफिया ने किया खनिज जांच चौकी पर हमला, लाठी-डंडों से कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई
एमपी में बीते कुछ सालों में सामने आई घटनाओं से साबित होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कितनी चौपट है। मई 2024: शहडोल में सहायक उप-निरीक्षक (ASI) महेंद्र बागरी को रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था। नवंबर 2023 में शहडोल में पटवारी प्रशन्न सिंह की कुचलकर हत्या कर दी गई थी। 2023 शाजापुर में महिला खनन निरीक्षक और होमगार्ड्स पर हमला किया गया था।
यह भी पढ़ें...रेत माफिया पर मंत्री ऐदल कंसाना का अजीबोगरीब बयान, रेत माफिया को बताया पेट माफिया
यह भी पढ़ें..अवैध रेत खनन मामले में सामने आया मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के बेटे का नाम, जानें पूरा मामला
मंत्री के बेटे का नाम कैसे आया?
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में वन विभाग ने एक डंपर पकड़ा, जिसमें अवैध रेत लदी हुई थी। जब ट्रक चालक से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि यह रेत मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू कंसाना के प्लांट पर जा रही थी। अब इसी बयान को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है।
पेट माफिया' बेटे की करतूत: उमंग सिंघार
मंत्री जी के 'पेट माफिया' बेटे की करतूत!
मध्यप्रदेश में अवैध खनन अपने चरम पर! मुरैना में वन विभाग ने आधी रात को चंबल नदी से रेत लेकर जा रहे ट्रक को पकड़ा, जो मंत्री एदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू भैया के प्लांट पर जा रहा था। ट्रक ड्राइवर ने खुद कबूला कि वह कई दिनों से यह अवैध काम… https://t.co/M2Tl99N60z
— Umang Singhar (@UmangSinghar) March 28, 2025
जीतू पटवारी ने भी बोला हमला
मप्र के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना इन दिनों रेती की खेती भी करवा रहे हैं! वन विभाग द्वारा पकड़े गए ट्रक ड्राइवर के बयान इस बात की पुष्टि भी कर रहे हैं!
चंबल नदी से अवैध रेत परिवहन के लिए मंत्री जी के पुत्र बंकू कंसाना के निर्देश हैं कि 'देर रात मुख्य मार्ग से बचते हुए कच्चे… pic.twitter.com/Rhag2HpGsC
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) March 28, 2025
रेत माफियाओं को कानून का भी नहीं भय
यह भी पढ़ें...रेत माफिया पर मंत्री ऐदल कंसाना का अजीबोगरीब बयान, रेत माफिया को बताया पेट माफिया
यह भी पढ़ें..अवैध रेत खनन मामले में सामने आया मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के बेटे का नाम, जानें पूरा मामला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari