रेत माफिया ने किया खनिज जांच चौकी पर हमला, लाठी-डंडों से कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई
Vikram Jain | Feb 23, 2025, 02:02 IST
सांकेतिक फोटो
मध्य प्रदेश के धार में रेत माफिया के गुंडों ने खनिज विभाग की जांच चौकी पर हमला कर दिया। साथ ही हमलावरों ने चौकी कर्मचारियों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा, हमले में घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के धार में रेत माफिया का आतंक देखने को मिला। यहां रेत माफिया के गुंडों ने खनिज विभाग की जांच चौकी पर हमला कर दिया। इन लोगों ने दंबगई दिखाते हुए जांच चौकी पर पथराव करते हुए कर्मचारियों पर लाठी, डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। साथ ही तोड़फोड़ करते हुए सीसीटीवी भी तोड़े गए। इस हमले में कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। अब मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
यह सनसनीखेज घटना कुक्षी थाना क्षेत्र के ग्राम आली स्थित खनिज जांच चौकी पर हुई। यहां वाहनों में भरकर पहुंचे रेत माफिया के गुंडों ने हमलावरों ने खनिज जांच चौकी पर तैनात निजी कर्मचारियों पर हमला कर दिया। गुंडों ने कर्मचारियों पर लाठी, डंडे, लोहे के पाइप और धारदार हथियारों हमला कर जमकर मारपीट की। इस हमले में कई कर्मचारियों गंभीर घायल हुए हैं। इसके साथ ही रेत माफिया ने दबंगई दिखाते हुए चौकी में तोड़फोड़ भी की और सीसीटीवी भी तोड़ दिए। हालांकि एक सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
SDM टीम पर खनन माफिया ने किया हमला, गनमैन से की धक्का-मुक्की, कैमरे में कैद हुई घटना
बताया जा रहा है कि ग्राम आली स्थित शिवा धनलक्ष्मी कंपनी ने रेत, गिट्टी, मुरम समेत खनिजों की रायल्टी जांच करने का ठेका लिया है। यहां जांच चौकी पर चेकिंग कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है। 21 फरवरी को कर्मचारी पुष्पेंद्र भीकम सिंह, हरेंद्र सिंह, दीप सिंह, सोहन सिंह, जगबीर सिंह, निर्मल सिंह, तसनाम सिंह, मलकिन सिंह, सिमरन सिंह ड्यूटी पर थे। इस दौरान शाम करीब 6 बजे दो स्कार्पियो और एक बिना नंबर वाली कार से पहुंचे रेत माफिया से जुड़े गुंडों ने कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने कर्मचारियों को लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से पीटकर घायल कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें...
भूमाफिया चंपू अजमेरा आदतन अपराधी, डीसीपी ने बाउंड ओवर का भेजा नोटिस
गुंडों के हमले में कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए कुक्षी के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में कुक्षी थाना पुलिस ने हमलावरों की पहचान करते हुए केस दर्ज किया है। हमले में शामिल आरोपियों में सचिन, बबलू और अन्य तीन व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें...
रेत माफिया ने किया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर हमला, फेंके पत्थर, फायरिंग भी हुई
गरीबों के चावल को खरीद माफिया बियर फैक्ट्री में भेज रहे थे, 800 कट्टे चावल पकड़ा गया
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें...
SDM टीम पर खनन माफिया ने किया हमला, गनमैन से की धक्का-मुक्की, कैमरे में कैद हुई घटना
गुंडों ने खनिज जांच चौकी पर किया हमला
ये खबर भी पढ़ें...
भूमाफिया चंपू अजमेरा आदतन अपराधी, डीसीपी ने बाउंड ओवर का भेजा नोटिस
केस दर्ज, पुलिस ने की आरोपियों की पहचान
ये खबर भी पढ़ें...
रेत माफिया ने किया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर हमला, फेंके पत्थर, फायरिंग भी हुई
गरीबों के चावल को खरीद माफिया बियर फैक्ट्री में भेज रहे थे, 800 कट्टे चावल पकड़ा गया
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA