भोपाल कारतूस केस में एक्शन तेज, 5 लोगों के लाइसेंस सस्पेंड, अब शूटर्स की कुंडली खंगालेंगे अफसर

Sourabh Bhatnagar | Aug 30, 2025, 12:53 IST
Share
Illegal Use of Sports Ammunition in Bhopal 5 Gun Licenses Suspended and Investigation Ongoing
Illegal Use of Sports Ammunition in Bhopal 5 Gun Licenses Suspended and Investigation Ongoing

भोपाल में खेल कोटे के तहत कारतूसों का अवैध इस्तेमाल सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। भोपाल कलेक्टर ने पांच आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खेल कोटे के कारतूसों का अवैध इस्तेमाल हो रहा है। इस खुलासे के बाद अब प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने पांच आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इन सभी पर आपराधिक केस दर्ज हैं।

वहीं, नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलने वाले शूटर्स के कारतूसों के हेरफेर की आशंका पर शुरू हुई जांच भी पूरी हो गई है। इस बीच 80 रजिस्टर्ड शूटर्स में से 75 ने प्रशासन के सामने अपना रिकॉर्ड पेश किया है। पांच शूटर्स खुद पेश नहीं हुए, लेकिन उन्होंने रिकॉर्ड भेज दिया है। जांच में हथियार बेचने वाली शाह आर्मरी की भी गड़बड़ियां सामने आईं। प्रशासन ने डीलर का लाइसेंस निरस्त करने के लिए सरकार को चिट्ठी लिखी है।

पांच लोगों पर दर्ज है एफआईआर

अब प्रशासन ने तय किया है कि जिन खिलाड़ियों का आपराधिक रिकॉर्ड मिलेगा, उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने पुलिस, आबकारी और फॉरेस्ट विभाग से शूटर्स का रिकॉर्ड मांगा है। इस क्रम में जिला प्रशासन ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। भोपाल कलेक्टर के निर्देश पर पांच शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। इनमें शाहिद अहमद, शाहजेब अहमद, शफीक अहमद, शहरयार अहमद और सोहेल अहमद शामिल हैं। इन पर केस दर्ज है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने पांचों पर 13 जुलाई 2025 को धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर प्रकरण जांच में लिया था। अब यह जानकारी सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इनके शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। ये पांचों लोग एक ही परिवार के हैं।
खबर यह भी...भोपाल में 3 लाख कारतूस गायब, बकरी फार्म में 6 साल से चल रही थी शूटिंग एकेडमी, बुखारी ने 'मछली' को बेची थी गन

अब तक निगरानी ही नहीं हो रही थी

गौरतलब है कि भोपाल में हर साल तकरीबन 31 लाख कारतूस शूटर्स को जारी होते हैं। ये कारतूस खिलाड़ियों को प्रैक्टिस और प्रतियोगिता के नाम पर जारी किए जाते हैं, लेकिन उनका उपयोग कहां हुआ, इसका कोई पुख्ता रिकॉर्ड नहीं है। न कारतूसों के खोखों की गिनती हो रही है और न ही प्रैक्टिस का पूरा ब्यौरा लिया जा रहा है। इसी ढिलाई का नतीजा है कि लाखों कारतूस बाजार और अपराध जगत तक पहुंचने की आशंका है। मामले का खुलासा होने के बाद प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।

खबर यह भी...भोपाल में कारतूस खरीदी में कालाबाजारी, शूटिंग के खेल के नाम पर अपराधियों तक पहुंच रही लाखों की गोलियां!

कई के पास सेल्फ डिफेंस का लाइसेंस

जांच का दायरा जब बढ़ा तो तस्वीर और चौंकाने वाली सामने आई है। कई ऐसे खिलाड़ी मिले हैं, जिन्होंने मूल रूप से सेल्फ डिफेंस के नाम पर लाइसेंस लिया और बाद में खेल कोटे का फायदा उठाकर चार-चार हथियार तक जोड़ लिए। कई सालों से किसी टूर्नामेंट में हिस्सा न लेने के बावजूद इन खिलाड़ियों के पास स्पोर्ट्स कैटेगरी में हथियार और कारतूस दर्ज रहे। ऐसे भी मामले सामने आए जहां खिलाड़ी ने प्रतियोगिता खेली जरूर, लेकिन कारतूस खरीदने का कोई रिकॉर्ड नहीं दिखाया। साफ है कि खेल कैटेगरी का लाइसेंस यहां हथियार रखने और कारतूस खरीदने की खुली छूट बन चुका था।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Collector Kaushlendra Vikram Singh | IAS Kaushlendra Vikram Singh | शूटिंग कारतूस

Tags:
  • Collector Kaushlendra Vikram Singh
  • आईएएस कौशलेन्द्र विक्रम सिंह
  • भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह
  • शूटिंग कारतूस
  • भोपाल में 3 लाख कारतूस गायब
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा