बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की करतूतों पर पार्टी सख्त, विधायक को फटकार!
Sourabh Bhatnagar | Jul 30, 2025, 08:47 IST
BJP MLA GOLU SHUKLA SON AND MP BJP
बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की करतूतों पर पार्टी गंभीर हो गई। संगठन ने शुक्ला को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी घटनाएं हुईं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी और गोलू शुक्ला को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
हाल ही में हुई कुछ घटनाओं के बाद मध्य प्रदेश बीजेपी संगठन ने इंदौर-3 विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष के अनुशासनहीन व्यवहार को गंभीरता से लिया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद ने मंगलवार को गोलू शुक्ला को पार्टी कार्यालय बुलाया। उन्होंने गोलू शुक्ला को बेटे के कृत्य पर कड़ी नकेल कसने की सलाह दी। पार्टी ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी घटनाएं फिर से हुईं, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। गोलू शुक्ला को इस मामले में जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
चार महीनों के भीतर रुद्राक्ष शुक्ला से जुड़ी दो घटनाओं ने भाजपा संगठन को नाराज कर दिया है। 21 जुलाई को रुद्राक्ष शुक्ला ने उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी से विवाद किया और जबरन गर्भगृह में प्रवेश किया, जबकि उन्हें बाहर जाने के लिए कहा गया था। इससे पहले, अप्रैल में देवास की चामुंडा माता टेकरी पर उन्होंने आधी रात को हंगामा किया और पुजारी के साथ मारपीट की। ये घटनाएं भाजपा संगठन के लिए चिंता का विषय बन गईं हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रूद्राक्ष 8 दोस्तों के साथ महाकाल मंदिर में घुसा था, ड्यूटी अधिकारी क्या कर रहे थे
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुसा बीजेपी विधायक का बेटा, रोकने पर कर्मचारी को धमकाया
रुद्राक्ष द्वारा किए गए इन विवादास्पद कृत्यों ने न केवल गोलू शुक्ला की छवि को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि भाजपा को भी एक कठिन स्थिति में डाल दिया है। भाजपा एक सख्त अनुशासन वाली पार्टी के रूप में जानी जाती है, और इस प्रकार की घटनाएं संगठन के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। पार्टी के नेतृत्व पर दबाव है कि वह इस मुद्दे को सही तरीके से निपटाए, ताकि पार्टी की छवि को और नुकसान न हो।
खबर यह भी...जब BJP नेताओं के परिवार के लोगों की गुंडागर्दी से परेशान हुई पार्टी, किसी पर बल्ला, किसी पर पेशाब!
उज्जैन महाकाल मंदिर में सावन के महीने में श्रद्धालु डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन में लगकर 200 फीट दूर से दर्शन करते हैं। वीवीआईपी व्यक्तियों को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दी जाती है। मंदिर के नियमों के अनुसार, गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित है और केवल पुजारी ही वहां जा सकते हैं। वीआईपी लोग नंदी के नजदीक से दर्शन कर सकते हैं।
कुछ दिन पहले इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला आधी रात माता टेकरी पहुंचे, मंदिर खुलवाने की जिद की, और पुजारी के बेटे के साथ मारपीट का भी आरोप है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। इस मामले में जब काफी बवाल मचा तब कहीं जाकर बीजेपी विधायके के बेटे पर FIR हुई।
![Dewas Tekri Controversy: Case Registered Against 9 People Including Mla's Son Rudraksh Shukla In Tekri Dispute - Amar Ujala Hindi News Live - Dewas Tekri Controversy:टेकरी विवाद में विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला]()
मुरैना के अंबाह में जयेश्वर महादेव मेले में अश्लील गानों पर डांस को रोकने गई पुलिस टीम के साथ भाजपा नेता ने दुर्व्यवहार किया। नेता ने एएसआई को वर्दी उतरवाने की धमकी दी और उनका मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।
![bjp leader jitesh jain morena]()
26 जून 2019 को इंदौर-3 के तत्कालीन विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम अधिकारी पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया था। यह हमला एक जर्जर मकान को तोड़ने आई नगर निगम की टीम पर किया गया था। वीडियो वायरल होते ही देशभर में विवाद गहराया और पीएम मोदी तक को कड़ी प्रतिक्रिया देनी पड़ी। घटना का सीधा असर यह हुआ कि 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने आकाश विजयवर्गीय का टिकट काट दिया।
![Indore Balla Kand: आकाश विजयवर्गीय बरी, इंदौर बल्ला कांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला - Indore Balla Case Akash Vijayvargiya guilty or acquitted Court decision today in Indore cricket bat Case]()
4 जुलाई 2023 को एक वीडियो में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना सामने आई। आरोपी प्रवेश शुक्ला बीजेपी नेता और सीधी के पूर्व विधायक केदार शुक्ला का प्रतिनिधि था। मामला तूल पकड़ते ही राज्य सरकार हरकत में आई—प्रवेश को गिरफ्तार कर उस पर NSA लगाया गया, और बुलडोजर से उसका घर ढहा दिया गया। दो दिन बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित युवक को सीएम हाउस बुलाकर पैर धोए और उसे अपना मित्र बताया। इस मामले के बाद केदार शुक्ला का टिकट भी पार्टी ने काट दिया।
![जिसने गलती की है उसे सजा मिल गई' सीधी पेशाब कांड के पीड़ित दशमत रावत का बयान - sidhi urination case victim dashmat rawat statement bjp pravesh shukla lclg - AajTak]()
3 जनवरी 2025 को इंदौर में भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हमले का मामला सामने आया। हमलावर भाजपा पार्षद जीतू यादव के समर्थक बताए गए। कालरा के नाबालिग बेटे ने कोर्ट में बयान दिया कि उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य की कोशिश की गई, वीडियो बनाया गया और आपत्तिजनक हरकतें हुईं। विवाद के बीच जीतू यादव का एक ऑडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने कहा- संगठन जाए चूल्हे में...। इसके बाद 8 दिन में ही बीजेपी ने उन्हें निष्कासित कर दिया। जीतू यादव को इंदौर-2 के विधायक रमेश मेंदोला का करीबी माना जाता है, जबकि कालरा इंदौर-4 की विधायक मालिनी गौड़ के नजदीकी माने जाते हैं।
![भाजपा पार्षदों की गरमा-गरम बहस का ऑडियो वायरल, जीतू यादव ने कहा 'संगठन-वंगठन गया चूल्हे में', बढ़ा विवाद dispute between bjp councilors jitu yadav and kamlesh kalra in ...]()
पिछले महीने मार्च 2025 में ग्वालियर के सूर्य विहार कॉलोनी में बीजेपी पार्षद पति बलबीर सिंह तोमर और उनके बेटों योगेश तोमर व छोटू तोमर ने शैलेंद्र भदौरिया, उनके भाई रोहित और भूपेंद्र के साथ मारपीट की। इस घटना में घायल भूपेंद्र उज्जैन पुलिस में आरक्षक हैं। पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने पार्षद पति और उनके बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
दिसंबर 2024 में रायसेन जिले में जब आबकारी विभाग की टीम अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची। तो बीजेपी नेता ने आबकारी विभाग की टीम के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। भाजपा नेता और उनके समर्थकों ने टीम का विरोध किया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष शुक्ला | भोपाल में बीजेपी संगठन | उज्जैन का महाकाल मंदिर | बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल | प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद | MP BJP | MP Political News | Mp latest news
घटनाएं जो चिंता का कारण बनीं
ये खबरें भी पढ़ें...
विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रूद्राक्ष 8 दोस्तों के साथ महाकाल मंदिर में घुसा था, ड्यूटी अधिकारी क्या कर रहे थे
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुसा बीजेपी विधायक का बेटा, रोकने पर कर्मचारी को धमकाया
भाजपा की गोलू शुक्ला को चेतावनी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खंडेलवाल ने गोलू शुक्ला से कहा कि उन्हें अपने बेटे को समझाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। खंडेलवाल और हितानंद ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर भविष्य में ऐसी कोई घटना हुई, तो पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अगर रुद्राक्ष ने फिर से कोई गलती की, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी गोलू शुक्ला पर होगी।
गोलू शुक्ला की छवि को पहुंचा नुकसान
खबर यह भी...जब BJP नेताओं के परिवार के लोगों की गुंडागर्दी से परेशान हुई पार्टी, किसी पर बल्ला, किसी पर पेशाब!
महाकाल मंदिर में गर्भगृह में एंट्री पर है रोक
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में कब-कब टूटे नियम12 मार्च 2023: रंगपंचमी पर भाजपा नेता गोलू शुक्ला का पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में पहुंच गया। इसका वीडियो और फोटो सामने आया। मंदिर समिति ने जांच रिपोर्ट तैयार कर समिति अध्यक्ष को भेज दी थी।5 अप्रैल 2023: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के विधायक रमेश मेंदोला गर्भगृह में पूजन करने के बाद ध्यान लगाते दिखाई दिए। 3 से 10 अप्रैल 2023 तक शहर में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण थी। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति ने गर्भगृह में प्रवेश बंद कर दिया था। 1 दिसंबर 2023: शहर के दो एडिशनल एसपी जयंत राठौर और गुरुप्रसाद पाराशर ने सोला पहनकर गर्भगृह में प्रवेश किया और पूजा की। कलेक्टर ने कहा कि उन्हें अनुमति नहीं दी गई थी। सुरक्षाकर्मी, पुजारी और मंदिर के कर्मचारी बाहर खड़े थे। इसका वीडियो भी सामने आया। 8 जुलाई 2024: बीजेपी के प्रदेश संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने गर्भगृह में महाकालेश्वर की पूजा की। इसका फोटो और वीडियो सामने आने के बाद विवाद हुआ। श्रद्धालु और पंडे-पुजारी भी नाराज हो गए थे। 10 अगस्त 2024: उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा का जन्मदिन था। इस मौके पर वे महाकाल मंदिर में पूजा करने पहुंचे। उनके साथ भाजपा के सराफा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी भी गर्भगृह में पूजन करते दिखाई दिए। | |
इन मामलों में दिखी बीजेपी नेताओं की गुंडागर्दी
देवास में विधायक पुत्र की करतूत
Dewas Tekri Controversy: Case Registered Against 9 People Including Mla's Son Rudraksh Shukla In Tekri Dispute - Amar Ujala Hindi News Live - Dewas Tekri Controversy:टेकरी विवाद में विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला
जयेश्वर मेले में ASI से की बदसलूकी:
bjp leader jitesh jain morena
कैलाश विजयवर्गीय के बेटे ने चलाया बल्ला, पार्टी ने काटा टिकट
Indore Balla Kand: आकाश विजयवर्गीय बरी, इंदौर बल्ला कांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला - Indore Balla Case Akash Vijayvargiya guilty or acquitted Court decision today in Indore cricket bat Case
प्रवेश शुक्ला का पेशाब कांड
जिसने गलती की है उसे सजा मिल गई' सीधी पेशाब कांड के पीड़ित दशमत रावत का बयान - sidhi urination case victim dashmat rawat statement bjp pravesh shukla lclg - AajTak
कमलेश कालरा के घर पर हमला
भाजपा पार्षदों की गरमा-गरम बहस का ऑडियो वायरल, जीतू यादव ने कहा 'संगठन-वंगठन गया चूल्हे में', बढ़ा विवाद dispute between bjp councilors jitu yadav and kamlesh kalra in ...
ग्वालियर में पार्षद पति ने पुलिसकर्मी को पीटा
रायसेन में शराब माफिया को बचाने पहुंचे नेता
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष शुक्ला | भोपाल में बीजेपी संगठन | उज्जैन का महाकाल मंदिर | बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल | प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद | MP BJP | MP Political News | Mp latest news
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari